इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज शनिवार (19 सितंबर) को हो गया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने चेन्नई को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। इसे महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
चेन्नई के लिए अंबाती रायुडू ने 71 और फाफ डुप्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में खाता नहीं खोल सके। वे शून्य पर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए।
MI vs CSK Live Score: IPL 2020 Live Cricket Score Online
मुंबई की टीम लगातार 8वें साल अपना पहला मैच हार गई। वह 2012 से टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीती है। वहीं, चेन्नई ने उसे 5 मैच के बाद हराया। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों मे मुंबई की टीम जीती थी।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने अंपायर के इस फैसले के खिलाफ डीआरएस ले लिया। रिप्ले में साफ दिख रहा था कि धोनी का बल्ला गेंद से नहीं लगा है। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और धोनी शून्य रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद फैंस ने कहा कि धोनी रिव्यू सिस्टम (drs) वापस लौट आया है।
अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से रायुडू ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्हें पिछले साल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। रायुडू की जगह विजय शंकर को मौका दिया गया था जो खुद को साबित नहीं कर पाए थे और चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत को वहां भेजा गया था। बाद में रायुडू ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी की थी।
रायुडू की पारी की तारीफ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी की। उन्होंने मैच के बाद कहा- रायुडू ने कमाल की पारी खेलते हुए फाफ डुप्लेसिस के साथ जबरदस्त साझेदारी की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए थे। चेन्नई ने 19.2 ओवर में 1656 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। डुप्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए।
इस जीत में CSK के लिए हीरो साबित हुए अंबाती रायुडू। उन्होंने 48 गेंद पर 71 रनों की धुआंधार पारी खेली। रायुडू IPL 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पहले ही मैच में उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। रायुडू ने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए।
धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 105 मैच जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 100 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीते, जबकि 5 मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जिताए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम है, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए 129 में से 71 मैच जीते हैं।
सीएसके और मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला है। इसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब भी चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा 7 बार ओपनिंग मैच खेला है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उदघाटन मैच से पूर्व शनिवार को यहां कहा कि परिवार के साथ पांच महीने बिताने के बाद यहां पहले छह दिन आइसोलेशन में रहना सबसे मुश्किल दौर था। इस बार आईपीएल से पूर्व चेन्नई टीम के 13 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे जिनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। इसके बाद सुरेश रैना और हरभजन सिंह भी निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट गये थे।
मुंबई की टीम लगातार 8वें साल अपना पहला मैच हार गई। वह 2012 से टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीती है। वहीं, चेन्नई ने उसे 5 मैच के बाद हराया। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों मे मुंबई की टीम जीती थी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने चेन्नई को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। इसे महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
चेन्नई ने शानदार शुरुआत करते हुए जीत की ओर अपने कदम बढ़ दिए हैं। उसने 15 ओवर में 116 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 5 ओवर में 47 रन बनाने हैं। अंबाती रायुडू अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने डुप्लेसिस के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
मुंबई इंडियंस की टीम मैच में प्रेशर में आ गई है। चेन्नई के फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। रायुडू अपने पुराने फॉर्म में लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई को मैच में वापस आने के लिए जल्द से जल्द दो-तीन विकेट लेने होंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने धीमी शुरुआत की है। उसके दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। मुरली विजय और शेन वॉटसन दोनों एलबीडब्ल्यू आउट हुए। चेन्नई को मैच जीतने के लिए तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।
कोरोना को हराने वाले दीपक चाहर ने मैच का पहला ओवर फेंका। इसमें मुंबई ने 12 रन बनाए। दरअसल, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सीएसके टीम के दीपक और रितुराज गायकवाड़ समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें रितुराज को छोड़कर सभी लोग ठीक हो चुके हैं।
सीएसके ने सौरभ के खिलाफ इस सीजन का पहला डीआरएस (डिसिजन रिव्यू सिस्टम) लिया। सौरभ तिवारी ने इस आईपीएल का पहला छक्का लगाया। उन्होंने मैच की 50वीं और रविंद्र जडेजा के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया था।
महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। तब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उतरे थे। आईपीएल में धोनी ने 190 मैच में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।
धोनी ने कहा कि टीम के हर मेंबर की तारीफ करनी होगी। क्वारैंटाइन के पहले 6 दिन काफी मुश्किल भरे थे। मुझे उम्मीद है कि सभी ने समय का सही से इस्तेमाल किया और कोई भी निराश या हताश नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ 4-5 महीने बिताने के बाद ऐसे नए नियमों के साथ यहां आना काफी मुश्किल था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के रिकॉर्ड पर धोनी ने कहा कि यह एक जेंटलमैन गेम है और हारने के बाद हम अपनी कमियों के बारे में सोचते है, ना कि रिवेंज के बारे में।
टॉस के दौरान धोनी, मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा और मैच रेफरी मनु नय्यर सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूरी बनाकर खड़े हुए थे। इसी पर धोनी ने चुटकी लेते हुए यह बात कही फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिए पूरा समय मिला। उस समय ज्यादा फिजिकल रनिंग तो नहीं कर सकते थे, लेकिन जिम में मेहनत करने का 4-5 महीने का पूरा वक्त था।
14 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मजाकिया मूड में नजर आए। टॉस से पहले उन्होंने कहा कि हम जानना चाहते थे कि सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से आईपीएल में फर्स्ट स्लिप भी रख पाएंगे या नहीं।
मुंबई ने आईपीएल की शुरुआत विस्फोटक तरीके से की है। रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों टीम को बेहतरीन शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं। चेन्नई के गेंदबाजों को कुछ नया करना होगा।
चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम में ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर को शामिल नहीं किया। ब्रावो सीपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पर सैम करन को रखा गया है। दूसरी ओर, मुंबई ने सौरभ तिवारी को इशान किशन पर तरजीह दी है।
पहली बार आईपीएल स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जाएगा। कोरोनावायरस के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाला गया था। इससे पहले यह मार्च में शुरू होना था। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। थोड़ी देर में टॉस होगा।
आईपीएल का फाइनल दीपावली से 4 दिन पहले यानि 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस दौरान 53 दिन में 8 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट में एक एलिमिनेटर, 2 क्वालिफायर और फाइनल समेत 60 मैच होंगे। यह सभी मुकाबले दुबई (24), अबु धाबी (20) और शारजाह (12) में होंगे।
मुंबई और चेन्नई के बीच बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 18 और चेन्नई ने 12 मुकाबले जीते हैं। इनमें दो मुकाबले चैम्पियंस लीग टी-20 के भी शामिल हैं।
सीएसके ने 6 साल पहले यूएई में 5 मैच खेले थे। टीम को 4 में जीत मिली और 1 मैच हारी थी। अबु धाबी में सीएसके ने 2 मैच खेले थे, जिनमें से एक में जीत और एक में शिकस्त मिली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर एक ही मैच खेला, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 41 रन से हराया था।
आईपीएल इतिहास में चौथी बार दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। मुंबई की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पिछली बार 2012 में जीती थी। उसके बाद से हर बार उसे पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो 2018 में वापसी के बाद से उसने अपने पहले मैच दोनों बार जीते हैं। अगर रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ही है। उसने 2013 के बाद से 16 मुकाबलों में 10 बार धोनी की टीम को हराया है। इसमें 2013, 2015 और 2019 का फाइनल भी शामिल है।