चेन्नई को मुंबई के खिलाफ 5 मैच बाद मिली जीत, अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस ने खेली विस्फोटक पारी
मुंबई और चेन्नई के बीच बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 18 और चेन्नई ने 13 मुकाबले जीते हैं। इनमें दो मुकाबले चैम्पियंस लीग टी-20 के भी शामिल हैं।

आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज हो गया। पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। उसने मुंबई के खिलाफ लगातार 5 मैच से चले आ रहे हार के क्रम को तोड़ दिया। चेन्नई ने जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
अंबाती रायुडू ने 71 और फाफ डुप्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में खाता नहीं खोल सके। वे शून्य पर नाबाद रहे। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। उसके लिए सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। चेन्नई के लिए रायुडू 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। रायुडू ने अपने आईपीएल करियर का 19वां अर्धशतक लगाया।
IPL 2020 LIVE: MI vs CSK Live Cricket Score Streaming Online
रायुडू ने डुप्लेसिस के साथ 115 रनों की साझेदारी की। राहुल चहर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। रविंद्र जडेजा (10) को क्रुणाल पंड्या ने आउट किया। सैम करन ने 6 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। बुमराह ने उन्हें आउट किया।
Follow: IPL 2020 Live | MI vs CSK Live Score Update in English
Highlights
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। उसने मुंबई के खिलाफ लगातार 5 मैच से चले आ रहे हार के क्रम को तोड़ दिया। चेन्नई ने जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अंबाती रायुडू ने 71 और फाफ डुप्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में खाता नहीं खोल सके। वे शून्य पर नाबाद रहे। सैम करन ने 6 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। बुमराह ने उन्हें आउट किया।
अंबाती रायुडू 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। रायुडू ने अपने आईपीएल करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने डुप्लेसिस के साथ 115 रनों की साझेदारी की। राहुल चहर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। रविंद्र जडेजा और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं।
चेन्नई की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंद पर 58 रनों की जरुरत है। अंबाती रायुडू 64 और फाफ डुप्लेसिस 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की है। दोनों खिलाड़ी यहां से टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
चेन्नई के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की पारी को संभाल लिया है। अंबाती रायुडू 45 और डुप्लेसिस 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस ने चेन्नई की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। रायुडू 26 और डुप्लेसिस 18 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज लंबे समय तक बल्लेबाजी कर लक्ष्य तक पहुंचना चाहेंगे।
चेन्नई के दोनों ओपनर 13 गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। शेन वॉटसन पहले ही ओवर में आउट हो गए। 4 रन के निजी स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। मुरली विजय 1 रन बनाकर जेम्स पैटिंसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अंबाती रायुडू और फाफ डु प्लेसी क्रीज पर हैं।
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई के लिए सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक ने 33 रनों का योगदान दिया। कीरोन पोलार्ड ने 18, सूर्यकुमार यादव ने 17, हार्दिक पंड्या ने 14, रोहित शर्मा ने 12 और जेम्स पैटिंसन ने 11 रनों का योगदान दिया। क्रुणाल पंड्या 3 और ट्रेंट बोल्ट खाता खोले बगैर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 5 रन बनाए। चेन्नई के लिए लुंगी एंगिडी ने 3 विकेट लिए। उनके अलावा दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। सैम करन और पीयूष चावला को 1-1 सफलता मिली।
मुंबई को सबसे बड़ा झटका 19वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। लुंगी एंगिडी ने कीरोन पोलार्ड को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच करा दिया। पोलार्ड ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। मु्ंबई की टीम अब मुश्किल में है। वह वड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन उसे झटका लगा है।
मुंबई को छठा झटका क्रुणाल पंड्या के तौर पर लगा। वे 3 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। लुंगी एंगिडी की गेंद पर धोनी ने उनका कैच लिया। कीरोन पोलार्ड और जेम्स पैटिंसन क्रीज पर हैं। आखिरी 4 ओवर में मुंबई की टीम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।
चेन्नई को चौथी सफलता रविंद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने सौरभ तिवारी को फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। तिवारी ने 31 गेंद पर 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। सौरभ के बाद कीरोन पोलार्ड क्रीज पर उतरे हैं। उनके साथ हार्दिक पंड्या हैं।
मुंबई का तीसरा विकेट गिर गया है। दीपक चाहर ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। सूर्यकुमार ने 16 गेंद पर 17 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर उतरे हैं।
सौरभ तिवारी और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। 3 साल बाद आईपीएल खेलने के लिए उतरे सौरभ तिवारी ने 14 गेंद पर 21 रन बना लिए हैं। वहीं, सूर्यकुमार ने 10 गेंद पर 15 रन बनाए हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पहली बार खेलने उतरे सैम करन ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने क्विंटन डीकॉक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। डीकॉक ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। सूर्य कुमार यादव और सौरभ तिवारी क्रीज पर मौजूद हैं।
पीयूष चावला ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पहली सफलता दिला दी है। धमाकेदार शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा। रोहित शर्मा 10 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। पीयूष चावला ने उन्हें सैम करन के हाथों कैच कराया। उनके जाने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे हैं। क्विंटन डीकॉक 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई ने आईपीएल की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 20 रन ठोक दिए। रोहित ने दो चौके और डीकॉक ने एक चौका लगाया है।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक ( विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपरकिंग्स: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर, कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एंगिडी।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। धोनी 14 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। पिछले 4 आईपीएल में रन चेज करने वाली टीम पहले मैच में जीती है।
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी।
आईपीएल का पहला मुकाबला थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। थोड़ी देर में दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर जाएंगे।