इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 27वें मैच में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को 163 रनों का लक्ष्य दिया था। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डीकॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने 53-53 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 28 रनों की पारी खेली। क्रुणाल पंड्या 12 और कीरोन पोलार्ड 11 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने 5 रन बनाए। हार्दिक पंड्या खाता भी नहीं खोल सके। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।
IPL 2020 Live Score, MI vs DC Playing 11 Live Updates:
दिल्ली के लिए ओपनर शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। 52 गेंदों की पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक है। श्रेयस अय्यर ने 42, अजिंक्य रहाणे ने 15, एलेक्स कैरी ने नाबाद 14, मार्कस स्टोइनिस ने 13 और पृथ्वी शॉ ने 4 रन बनाए। मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को 163 रनों का लक्ष्य दिया था। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डीकॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने 53-53 रन बनाए।
मुंबई के लगातार दो ओवर में दो विकेट गिरे। 15वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 32 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। कगिसो रबाडा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन क्रीज पर हैं।
मुंबई को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा। क्विंटन डीकॉक 36 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और तीन छक्के लगाए। अश्विन की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर उतरे। सूर्यकुमार यादव नाबाद हैं।
मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 34 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके और तीन छक्के लगाए हैं। तीन मैचों में डीकॉक का ये दूसरा अर्धशतक है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव 8 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने दो चौके लगाए हैं।
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन बना लिए। क्विंटन डीकॉक 24 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 2 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव अभी खाता नहीं खोल सके हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल की गेंद पर कगिसो रबाडा ने उनका कैच लिया।
मुंबई की टीमें लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। 4 ओवर में उसने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद पर 5 और क्विंटन डीकॉक ने 14 गेंद पर 18 रन बना लिए हैं। डीकॉक ने अश्विन के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया।
दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को 163 रनों का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। दिल्ली के लिए ओपनर शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। 52 गेंदों की पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक है। श्रेयस अय्यर ने 42, अजिंक्य रहाणे ने 15, एलेक्स कैरी ने नाबाद 14, मार्कस स्टोइनिस ने 13 और पृथ्वी शॉ ने 4 रन बनाए। मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
दिल्ली के लिए पिछले कुछ मैचों में आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाने वाले मार्कस स्टोइनिस का बल्ला आज नहीं चला। स्टोइनिस दो चौके लगाने के बाद 13 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। दिल्ली की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। धवन 54 और एलेक्स कैरी 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
दिल्ली के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 16वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 11 और धवन 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
दिल्ली की टीम ने 13 ओवर में 2 पर 95 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 32 गेंद पर 38 और श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर 35 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम की पारी को संभाल लिया है। धवन और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है।
दिल्ली की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 19 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया है। श्रेयस अय्यर ने 11 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। उन्होंने दो चौके लगाए हैं। अय्यर और धवन ने तीसरे विकेट के लिए 22 गेंद पर 37 रन की साझेदारी कर ली है।
दिल्ली की टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 10 और श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे दिल्ली की ओर से अपने पहले मैच में ज्यादा रन नहीं बना सके। वे 15 गेंद पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रहाणे को क्रुणाल पंड्या ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 3 गेंद पर 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। क्रुणाल पंड्या ने उनका कैच लिया। बोल्ट का पावरप्ले में इस सीजन में यह छठा विकेट है। पृथ्वी के बाद बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे क्रीज पर उतरे हैं। रहाणे इस सीजन में पहली बार खेल रहे हैं।
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे।
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया। नाथन कूल्टर नाइल आज फिर से टीम में शामिल नहीं किए गए। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने दो बदलाव किए। चोट के कारण ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम में लाया गया है। रहाणे इस सीजन में पहली बार खेलेंगे।
दिल्ली की टीम को इस मैच में अपने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें होगी, जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, पंत का रिकॉर्ड मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बेहद खराब रहा है। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पंत का बल्ला बेहद खामोश रहता है और इस गेंदबाज के खिलाफ वो रन बनाने में चक्कर में अक्सर अपना विकेट गंवा देते हैं। आईपीएल में पंत ने बुमराह के खिलाफ 25 गेंदों की सामना किया है, जिसमें उन्होंने 104.00 के स्ट्राइक रेट से महज 26 रन बनाए हैं, जबकि इर दौरान वो चार बार आउट हुए हैं।
मुबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर चार बल्लाबजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। बुमराह अबतक इस सीजन में खेले 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में रबाडा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
शिखर धवन को दिल्ली को अच्छी शुरूआत देनी होगी। कई मैचों में अच्छी शुरुआत के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। इस बड़े मुकाबले में उनसे ऐसी उम्मीद होगी। पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की भी यह पहली परीक्षा होगी जिन्हें बुमराह और बोल्ट का सामना करना होगा। दिल्ली के लिए अच्छी बात शिमरोन हेटमायर का फॉर्म में लौटना रहा जिन्होंने रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान श्रेयस अय्यर खुद जबर्दस्त फॉर्म में हैं और देखना होगा कि रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने वह कैसी कप्तानी करते हैं।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी का शीर्ष और मध्यक्रम मजबूत है। अब तक कई मैचों में इसका नजारा देखा जा चुका है। इसके साथ ही दोनों के पास धारदार गेंदबाजी आक्रमण है। अगर किसी मामले में एक टीम का पलड़ा भारी है तो वह तेज गेंदबाजों के अनुभव के मामले में मुंबई इंडियंस का। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के पास बरसों का अनुभव है और वे निर्णायक साबित हो सकते हैं।