इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 82 रन से हरा दिया। आरसीबी की टूर्नामेंट में ये पांचवीं जीत है। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। मैच में आरसीबी की जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे। क्रिस मॉरिस ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 और वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 20 रन देकर विकेट झटके। एबी डिविलियर्स ने 33 गेंद पर 73 रन बनाए।
रनों के लिहाज से कोलकाता के खिलाफ बंगलौर की ये सबसे बड़ी जीत है। उसने पिछले साल केकेआर को 10 रन से हराया था। कोलकाता के लिए मैच में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल और राहुल त्रिपाठी ने 16-16 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। आरसीबी के लिए युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और इसुरू उदाना ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले आरसीबी ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 194 रन बनाए। एबी डिविलियर्स ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद पर 100 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 28 गेंद पर 33 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 82 रन से हरा दिया। आरसीबी की टूर्नामेंट में ये पांचवीं जीत है। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। मैच में आरसीबी की जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
कोलकाता की टीम मुश्किल में है। आरसीबी ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। केकेआर के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। आंद्रे रसेल 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इसुरू उदाना को दो चौके और एक छक्का मारा, लेकिन उनकी ही गेंद पर आउट हो गए। पैट कमिंस 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस मॉरिस की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने उनका कैच लिया।
कोलकाता की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक (1) को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। इयॉन मॉर्गन (8) को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। दोनों खिलाड़ियों का बल्ला आज नहीं चला। केकेआर की टीम मुश्किल में है।
आरसीबी की टीम मैच में पकड़ बनाई हुई है। कोलकाता के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 1 और इयॉन मॉर्गन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को दूसरा झटका नीतीश राणा के रूप में लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। वे 14 गेंद पर 9 रन ही बना सके। शुभमन गिल 10वें ओवर में रन आउट हो गए। इसुरू उदाना के थ्रो पर डिविलियर्स ने उन्हें रनआउट कर दिया। गिल ने 25 गेंद पर 34 रन लगाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।
केकेआर की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और नीतीश राणा क्रीज पर टिके हुए हैं। शुभमन 7 और नीतीश 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। केकेआर के बड़ा लक्ष्य हासिल करना है। उसके लिए उसे बड़ी पारियों की आवश्यकता है।
कोलकाता को पहला झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पर लगा। टॉम बैंटन 12 गेंद पर 8 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए। शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। बैंटन के आउट होने के बाद नीतीश राणा क्रीज पर आए हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के अलावा विकेट भी संभालकर रखना होगा।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 195 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 2 विकेट पर 194 रन बनाए। आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 73 रन बनाए। डिविलियर्स ने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद पर 100 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 28 गेंद पर 33 रन बनाए।
आरसीबी ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली 22 गेंद पर 21 और एबी डिविलियर्स 26 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। डिविलियर्स ने 23 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने आंद्रे रसेल की गेंद को स्टे़डियम के बाहर भेज दिया।
आरसीबी की टीम ने 16 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली 21 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक एक भी बाउंड्री नहीं लगाया है। दूसरी ओर, एबी डिविलियर्स ने आते ही तूफानी पारी शुरू कर दी है। वे 15 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए हैं। डिविलियर्स ने कमलेश नागरकोटी की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाया।
आरसीबी ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स क्रीज पर हैं। एरॉन फिंच अर्धशतक से चूक गए। 47 रन के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें बोल्ड किया। फिंच ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने 11 और एबी डिविलियर्स ने 5 रन बना लिए हैं। डिविलियर्स ने चौके से पारी की शुरुआत की।
आरसीबी ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 10 गेंद पर 9 और एरॉन फिंच 33 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली और फिंच ने अब तक 19 रनों की साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाज तेज बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। पारी के आखिरी ओवरों में दोनों विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
आरसीबी को पहला झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। वे 23 गेंद पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें आंद्रे रसेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पडिक्कल के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। एरॉन फिंच 23 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। पडिक्कल और फिंच ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।
आरसीबी ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। एरॉन फिंच 18 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया है। फिंच को छठे ओवर में आंद्रे रसेल की गेंद पर जीवनदान मिला। कमलेश नागरकोटी ने उनका कैच छोड़ दिया। देवदत्त पडिक्कल 18 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शुरुआत की है। टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, एरॉन फिंच ने विस्फोटक शुरुआत की है। उन्होंने पहले पैट कमिंस को चौका मारा। इसके बाद अगले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को छक्का जड़ दिया।
शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर, कप्तान), आंद्रे रसेल, टॉम बैंटन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, इसुरू उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
दोनों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बंगलौर ने मोहम्मद सिराज को टीम में वापिस बुलाया है। गुरकीरत सिंह मान को बाहर कर दिया गया है। कोलकाता ने टीम में एक बदलाव करते हुए सुनील नरेन को टीम से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर टॉम बैंटन को शामिल किया गया है।