इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 20वें मुकाबले में मंगलवार (6 अक्टूबर) को मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने राजस्थान के खिलाफ लगातार 4 हार के क्रम को तोड़ दिया। उसे पिछली जीत 2015 वानखेड़े स्टेडियम पर मिली थी। इसके बाद दो साल तक राजस्थान की टीम पर बैन लगा हुआ था। 2018 से 2019 तक उसने मुंबई को चार मुकाबलों में हराया था।

मुंबई ने राजस्थान को 194 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रन ही बना सकी। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक है। जोफ्रा आर्चर 24, टॉम करन 15, महिपाल लोमरोर 11, कप्तान स्टीव स्मिथ 6, राहुल तेवतिया 5, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल 0-0 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए।

IPL 2020 Live Streaming, KKR vs CSK Live Score in Hindi Online: 

मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंद पर 79 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह उनका उच्चतम स्कोर है। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक भी है। सूर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद पर 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक ने 19 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।

IPL 2020 Live Score, KKR vs CSK Live Cricket Score in Hindi: 

KKR vs CSK Playing 11: धोनी ने किया एक बदलाव, कार्तिक बिना चेंज के साथ मैदान में, ये है दोनों की प्लेइंग इलेवन

Live Blog

23:16 (IST)06 Oct 2020
मुंबई इंडियंस ने दर्ज की धमाकेदार जीत

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने राजस्थान के खिलाफ लगातार 4 हार के क्रम को तोड़ दिया। उसे पिछली जीत 2015 वानखेड़े स्टेडियम पर मिली थी। इसके बाद दो साल तक राजस्थान की टीम पर बैन लगा हुआ था। 2018 से 2019 तक उसने मुंबई को चार मुकाबलों में हराया था। मुंबई ने राजस्थान को 194 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रन ही बना सकी।

23:06 (IST)06 Oct 2020
राजस्थान के 8 विकेट गिरे

राजस्थान की पारी के 8 विकेट गिर चुके हैं। उसने 16 ओवर में 115 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 79 रन और चाहिए। जोफ्रा आर्चर और अंकित राजपूत क्रीज पर हैं। टीम के लिए मैच जीतना अब नामुमकिन सा हो गया है। मुंबई की टीम इस मैच को जीतकर फिर से पहले स्थान पर पहुंच सकती है।

22:56 (IST)06 Oct 2020
बटलर और करन हुए आउट

राजस्थान को 14वें और 15वें ओवर में एक-एक झटके लगे। 14वें ओवर में जोस बटलर 44 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उनका शानदार कैच लिया। यह उनका सीजन में पहला अर्धशतक है। टॉम करन 15 रन बनाकर कीरोन पोलार्ड की गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच थमा बैठे।

22:39 (IST)06 Oct 2020
बटलर ने जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक

जोस बटलर शानदार पारही खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक चार छक्के लगा दिए हैं। बटलर ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। राजस्थान की टीम ने मैच में वापसी कर ली है। टॉम करन संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर 27 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।

22:20 (IST)06 Oct 2020
राजस्थान को 12 ओवर में जीत के लिए 152 रन चाहिए

राजस्थान की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और महिपाल लोमरोर ने शुरुआती झटकों के बाद टीम को संभाल लिया है। अब दोनों को तेज बल्लेबाजी करने की जरुरत है। बटलर 24 गेंद पर 24 और लोमरोर 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 12 ओवर में 152 रन चाहिए।

22:06 (IST)06 Oct 2020
शुरुआती 5 ओवर में राजस्थान ने सिर्फ 23 रन बनाए

राजस्थान की पारी की शुरुआत काफी खराब रही। उसके बल्लेबाज शुरुआती 5 ओवर में सिर्फ 23 रन ही बना सके। इस दौरान टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल और स्टीव स्मिथ के बाद संजू सैमसन भी पवेलियन लौट गए। सैमसन खाता भी नहीं खोल सके। बोल्ट की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया।

21:51 (IST)06 Oct 2020
राजस्थान को लगा शुरुआती झटका

यशस्वी जायसवाल का बल्ला आज भी नहीं चला। वे खाता खोले बगैर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए स्टीव स्मिथ को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। स्मिथ 7 गेंद पर सिर्फ 6 रन ही बना सके। जोस बटलर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं।

21:26 (IST)06 Oct 2020
राजस्थान को मिला बड़ा लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 194 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंद पर 79 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह उनका उच्चतम स्कोर है। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक भी है। सूर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद पर 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक ने 19 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।

20:59 (IST)06 Oct 2020
मुंबई की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी

मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने टॉम करन की गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक का बल्ला अब तक खामोश है। वे आखिरी चार ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

20:47 (IST)06 Oct 2020
मुंबई को लगा चौथा झटका

मुंबई इंडियंस को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने क्रुणाल पंड्या को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पंड्या 17 गेंद पर 12 रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने एक छक्का लगा। क्रुणाल का कैच श्रेयस गोपाल ने लिया। उनके जाने के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं।

20:35 (IST)06 Oct 2020
सूर्यकुमार ने मुंबई की पारी को संभाला

मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने टीम की पारी को संबाल लिया है। सूर्यकुमार 24 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ क्रुणाल पंड्या हैं। पंड्या ने 9 गेंद पर 2 रन बनाए हैं। टीम की पारी के 8 ओवर बाकी हैं। ऐसे में दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाकर ज्यादा से ज्यादा रन तक टीम को पहुंचाना चाहेंगे।

20:23 (IST)06 Oct 2020
मुंबई को लगा दोहरा झटका

मुंबई को 10वें ओवर में दोहरा झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने दो गेंद पर दो विकेट ले लिए। रोहित शर्मा 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस गोपाल की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन खाता खोले बगैर आउट हो गए। गोपाल की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच लिया। 

20:08 (IST)06 Oct 2020
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव टिके

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने टीम का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 65 रन तक पहुंचा दिया है। रोहित 29 रन बनाकर नाबाद हैं। सूर्यकुमार ने 7 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाना चाहेंगे।

19:57 (IST)06 Oct 2020
मुंबई को पांचवें ओवर में लगा पहला झटका

मुंबई को पहला झटका क्विंटन डीकॉक के रूप में लगा। वे 15 गेंद पर 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बन गए। त्यागी का यह पहला आईपीएल मैच है। उन्होंने डीकॉक को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। मुंबई ने 5 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना लिए। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

19:45 (IST)06 Oct 2020
अंकित राजपूत का महंगा ओवर

राजस्थान के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत टीम के लिए तीसरा ओवर करने आए। यह ओवर महंगा साबित हुआ। रोहित शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं, डीकॉक ने एक चौका जड़ा। राजपूत के इस ओवर में कुल 15 रन बने। मुंबई के ओपनर्स ने लय हासिल कर ली है और अब वे इस शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।

19:37 (IST)06 Oct 2020
रोहित और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर उतरे

मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर उतरे चुके है। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक चौका लगाया है। रोहित पिछले मैच में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। वे इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। वहीं, डीकॉक सिर्फ एक मैच में बेहतर खेल दिखाने में सफल रहे थे। उनके पास भी बड़ी पारी खेलने का मौका है।

19:10 (IST)06 Oct 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।

19:09 (IST)06 Oct 2020
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

19:07 (IST)06 Oct 2020
मुंबई की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया। वहीं, राजस्थान की टीम ने तीन बदलाव किए। यशस्वी जयसवाल की टीम में वापसी हुई है। कार्तिक त्यागी को पहली बार खेलने का मौका मिला है। अंकित राजपूत को भी टीम में वापस ले लिया गया है।