आईपीएल के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार (18 अक्टूबर) की रात दुबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में दो सुपर ओवर हुए। आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सुपर ओवर भी टाई हुआ। दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हरा दिया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 5-5 रन बनाए। दूसरे में मुंबई ने पंजाब को 12 रन का लक्ष्य दिया। क्रिस गेल के छक्के और मयंक अग्रवाल के चौके की बदौलत पंजाब ने जीत दर्ज की।

इससे पहले 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच टाई हुआ था। तब सुपर ओवर भी टाई रहा था। उस समय दो सुपर ओवर का नियम नहीं था। राजस्थान की टीम सुपर ओवर में ज्यादा चौके के आधार पर मैच जीती थी।

मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन क्रिस जॉर्डन अंतिम गेंद पर रनआउट हो गए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। उसके लिए सबसे ज्यादा रन राहुल ने बनाए। उन्होंने 77 रनों की पारी खेली। क्रिस गेल और निकोलस पूरन ने 24-24 रनों का योगदान दिया। दीपक हुड्डा ने 16 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन 13 रन बनाकर रनआउट हो गए।

MI vs KXIP: केएल राहुल ने पावरप्ले में किया अपना बेस्ट प्रदर्शन, ट्रेंट बोल्ट ने पहली बार की इतनी शर्मनाक गेंदबाजी

इससे पहले मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने 12 गेंद पर नाबाद 34 और नाथन कूल्टर नाइल ने 12 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए। ओपनर क्विंटन डीकॉक 43 गेंद पर 53 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रुणाल पंड्या को रवि बिश्नोई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रुणाल 30 गेंद पर 34 रन बनाकर दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे।

IPL: वॉर्नर 5000 रन बनाने वाले पहले विदेशी बने; कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

[ie_ipl_scorecard match_id=47973]

Live Blog

00:19 (IST)19 Oct 2020
दूसरे सुपर ओवर में जीता पंजाब

आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार (19 अक्टूबर) को दुबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में दो सुपर ओवर हुए। आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सुपर ओवर भी टाई हुआ। दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हरा दिया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 5-5 रन बनाए। दूसरे में मुंबई ने पंजाब को 12 रन का लक्ष्य दिया। क्रिस गेल के छक्के और मयंक अग्रवाल के चौके की बदौलत पंजाब ने जीत दर्ज की।

23:51 (IST)18 Oct 2020
दोबारा होगा सुपर ओवर

सुपर ओवर में पंजाब ने 5 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम भी 5 रन ही बना सकी। अब फिर से सुपर ओवर होगा। पहले सुपर ओवर में आउट हुआ बल्लेबाज और गेंदबाज हिस्सा नहीं ले पाएगा।

23:27 (IST)18 Oct 2020
सुपर ओवर में पहुंचा मैच

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच सुपर ओवर में पहुंच गया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन क्रिस जॉर्डन अंतिम गेंद पर रनआउट हो गए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

23:07 (IST)18 Oct 2020
पंजाब को लगा सबसे बड़ा झटका

पंजाब को जीत के लिए 15 गेंद पर 24 रन चाहिए। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उसे सबसे बड़ा झटका लगा। मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तान केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया। राहुल ने 51 गेंद की पारी में 77 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। क्रीज पर दीपक हुड्डा और क्रिस जॉर्डन हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।

22:48 (IST)18 Oct 2020
पंजाब की पारी के आखिरी 5 ओवर बाकी

किंग्स इलेवन पंजाब ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। टीम को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 52 रन चाहिए। कप्तान केएल राहुल 42 गेंद पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। दूसरे छोर पर, 3 गेंद पर दो रन बनाकर दीपक हुड्डा नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।

22:39 (IST)18 Oct 2020
निकोलस पूरन हुए आउट, राहुल का अर्धशतक

किंग्स इलेवन पंजाब को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे। 13वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने निकोलस पूरन को आउट कर दिया। इसके बाद 14वें ओवर में राहुल चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

22:22 (IST)18 Oct 2020
पंजाब को लगा बड़ा झटका

किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा झटका राहुल चाहर ने दिया। उन्होंने पारी के 10वें ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। क्रिस गेल 21 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। गेल के आउट होने के बाद निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं।

22:12 (IST)18 Oct 2020
केएल राहुल और गेल की विस्फोटक पारी

किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 20 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, क्रिस गेल 18 गेंद पर 22 रन बना चुके हैं। राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, गेल ने एक चौका और दो छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाज तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा परेशान लग रहे हैं।

21:55 (IST)18 Oct 2020
बुमराह ने पंजाब को दिया पहला झटका

किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 11 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने 9 गेंद पर एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वे 10 गेंद पर 11 रन ही बना सके।

21:43 (IST)18 Oct 2020
पंजाब ने की विस्फोटक शुरुआत

किंग्स इलेवन पंडजाब ने विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की। उसने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 11 गेंद पर 21 और मयंक अग्रवाल 7 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तीन चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। मयंक के बल्ले से एक चौका निकला है।

21:18 (IST)18 Oct 2020
पोलार्ड और कूल्टर नाइल ने मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 177 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 12 गेंद पर नाबाद 34 और नाथन कूल्टर नाइल ने 12 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए। पोलार्ड और कूल्टर नाइल ने सातवें विकेट के लिए 21 गेंद पर 57 रनों की साझेदारी की। पोलार्ड ने एक चौका और 4 छक्के लगाए। कूल्टर नाइल ने 4 चौके जड़े।

20:48 (IST)18 Oct 2020
मोहम्मद शमी ने लिया हार्दिक का विकेट

किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी ने टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने हार्दिक पंड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पंड्या पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। वे शमी के ओवर में भी वैसा ही करना चाहते थे, लेकिन गेंद बाउंड्री को पार नहीं कर सकी। निकोलस पूरन ने उनका शानदार कैच लिया। हार्दिक के बाद कीरोन पोलार्ड क्रीज पर उतरे हैं। क्विंटन डीकॉक अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।

20:37 (IST)18 Oct 2020
पंजाब को मिली चौथी सफलता

किंग्स इलेवन पंजाब को चौथी सफलता 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर मिली। क्रुणाल पंड्याल को रवि बिश्नोई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रुणाल 30 गेंद पर 34 रन बनाकर दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। क्रुणाल ने क्विंटन डीकॉक के साथ चौथे विकेट के लिए 52 गेंद पर 58 रनों की साझेदारी की।

20:29 (IST)18 Oct 2020
क्रुणाल और डीकॉक ने की अर्धशतकीय साझेदारी

मुंबई की लड़खड़ाई पारी को क्विंटन डीकॉक और क्रुणाल पंड्या ने संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। क्रुणाल 25 गेंद पर 32 और डीकॉक 30 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दोनों ने सही से अपनी जिम्मेदारी निभाई है। आने वाले ओवरों मे दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।

20:16 (IST)18 Oct 2020
डीकॉक और क्रुणाल ने मुंबई को संभाला

मुंबई की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 22 गेंद पर 16 और क्रुणाल पंड्या 13 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 23 गेंद पर 22 रनों की साझेदारी कर ली है। मुंबई के बल्लेबाजों को अब तेजी से रन बनाने होंगे। इस मैदान पर 150 रन से नीचे का स्कोर सुरक्षित नहीं होगा।

20:02 (IST)18 Oct 2020
पावरप्ले में मुंबई ने 43 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 3 विकेट पर 43 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक 16 गेंद पर 24 और क्रुणाल पंड्या 1 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप की गेंद पर मुरुगन अश्विन ने उनका कैच लिया। ईशान के बाद क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए।

19:53 (IST)18 Oct 2020
मुंबई को लगा दोहरा झटका

कप्तान रोहित शर्मा 8 गेंद पर 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव भी चलते बने। वे खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद शमी की गेंद पर मुरुगन अश्विन ने उनका कैच लिया। इससे पहले दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। ईशान किशन और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर हैं।

19:08 (IST)18 Oct 2020
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन।

19:08 (IST)18 Oct 2020
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।