इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। अबुधाबी में खेले गए इस मैच में दिल्ली से मिले 163 रन के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया। मुंबई की ये लगातार चौथी जीत है। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम लगातार तीन मैच जीतने के बाद हारी है। इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव 32 गेंद पर 53 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक 36 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 28, कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 11 और क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 12 रन बनाए। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए।
IPL 2020 Live Streaming, MI vs DC Live Score:
दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। शिखर धवन ने सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। धवन ने 52 गेंद पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। एलेक्स कैरी 9 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर 33 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए धवन के साथ 85 रनों की साझेदारी की। मार्कस स्टोइनिस 13 रन बनाकर रनआउट हो गए।
IPL 2020 Live Score, MI vs DC Playing 11 Live Updates:
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। अबुधाबी में खेले गए इस मैच में दिल्ली से मिले 163 रन के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया। मुंबई की ये लगातार चौथी जीत है। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम लगातार तीन मैच जीतने के बाद हारी है। इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
मुंबई के लगातार दो ओवर में दो विकेट गिरे। 15वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 32 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। कगिसो रबाडा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन क्रीज पर हैं।
मुंबई को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा। क्विंटन डीकॉक 36 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और तीन छक्के लगाए। अश्विन की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर उतरे। सूर्यकुमार यादव नाबाद हैं।
मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 34 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके और तीन छक्के लगाए हैं। तीन मैचों में डीकॉक का ये दूसरा अर्धशतक है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव 8 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने दो चौके लगाए हैं।
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन बना लिए। क्विंटन डीकॉक 24 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 2 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव अभी खाता नहीं खोल सके हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल की गेंद पर कगिसो रबाडा ने उनका कैच लिया।
मुंबई की टीमें लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। 4 ओवर में उसने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद पर 5 और क्विंटन डीकॉक ने 14 गेंद पर 18 रन बना लिए हैं। डीकॉक ने अश्विन के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। उसने मुंबई को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। ओपनर शिखर धवन ने सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। धवन ने 52 गेंद पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। एलेक्स कैरी 9 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली के लिए पिछले कुछ मैचों में आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाने वाले मार्कस स्टोइनिस का बल्ला आज नहीं चला। स्टोइनिस दो चौके लगाने के बाद 13 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। दिल्ली की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। धवन 54 और एलेक्स कैरी 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रेयस अय्यर 33 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने उनका कैच लिया। अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए धवन के साथ 85 रनों की साझेदारी की। दिल्ली ने 14.4 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 37 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। अय्यर के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए हैं।
दिल्ली की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। शिखर धवन ने 27 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 21 गेंद पर 31 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। धवन की तुलना में अय्यर ज्यादा आक्रामक खेल रहे हैं।
दिल्ली की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 19 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया है। श्रेयस अय्यर ने 11 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। उन्होंने दो चौके लगाए हैं। अय्यर और धवन ने तीसरे विकेट के लिए 22 गेंद पर 37 रन की साझेदारी कर ली है।
दिल्ली को दूसरा झटका अजिंकय रहाणे के रूप में लगा। वे 15 गेंद पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रुणाल पंड्या ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। रहाणे ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। दिल्ली के लिए यह उनका पहला मैच था, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 3 गेंद पर 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। क्रुणाल पंड्या ने उनका कैच लिया। बोल्ट का पावरप्ले में इस सीजन में यह छठा विकेट है। पृथ्वी के बाद बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे क्रीज पर उतरे हैं। रहाणे इस सीजन में पहली बार खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया। नाथन कूल्टर नाइल आज फिर से टीम में शामिल नहीं किए गए। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने दो बदलाव किए। चोट के कारण ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम में लाया गया है। रहाणे इस सीजन में पहली बार खेलेंगे।