इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का पांचवां मैच आज यानी 23 सितंबर को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस बिना बदलाव के उतरी है।
इस मैच में दर्शकों को सितारा खिलाड़ियों की बैटिंग और बॉलिंग देखने को मिलेगी। एक ओर जहां दिनेश कार्तिक की अगुआई में आंद्रे रसेल, सुनील नरेन केकेआर की ओर दम भरेंगे। वहीं, रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या चौकों-छक्कों की बरसात करते दिख सकते हैं।
KXIP vs RCB Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates:
मुंबई इंडियंस की बात करें तो सौरभ तिवारी ने जिस तरह से चेन्नई के खिलाफ प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए इस मैच में भी ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल के आखिरी एकादश में शामिल किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों टीमें इस मैच में इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
IPL 2020 Live Score, KKR vs MI Live Cricket Score Online:
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, निखिल नायक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी।

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज शुभमन गिल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि वह इस साल युवा खिलाड़ी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल वेस्टइंडीज के सुनील नरेन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

वहीं आंद्रे रसेल टी20 क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। पिछले सीजन में 52 छक्के लगाने वाले रसेल ने बल्लेबाजी क्रम में उन्हें नीचे भेजने पर टीम प्रबंधन की आलोचना की थी। इस बार उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का वादा किया गया है जो विरोधी टीमों को हलकान करने के लिए काफी है।
टी20 क्रिकेट हालांकि सिर्फ बल्ले या तकनीक के कौशल तक सीमित नहीं है। इसमें दमखम की भूमिका अहम है। ऐसे में हार्दिक पंड्या और आंद्रे रसेल का मुकाबला देखने लायक होगा। फिट होकर लौटे हार्दिक पंड्या में सुनील नरेन और कुलदीप यादव के साथ केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस का सामना करने का दम है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 188 मैच खेले हैं। इनमें से 109 मैचों में जीत हासिल की है। इस लिहाज से टीम का सक्सेस रेट 57.44% है, जो कि सबसे ज्यादा है। मुंबई ने अब तक 79 मैच ही हारे हैं। वहीं, केकेआर ने अब तक 178 में से 92 मैच जीते और 86 मुकाबले हारे हैं। टीम का सक्सेस रेट 52.52% रहा है।
कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में आज दर्शकों को बल्लेबाजी में काफी मनोरंजन का मौका मिल सकता है। दोनों टीमों में बिग हिटर्स की भरमार है। जहां केकेआर के पास युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हैं, तो वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने दिन पर अकेले ही टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के पास दमदार ऑल-राउंडर भी हैं। जहां मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या बड़े शॉट लगाने का दम रखते हैं, वहीं आंद्रे रसेल पहले ही अपने खेल के लिए जाने जाते हैं।
पिछले सीजन में 52 छक्के लगाने वाले रसेल ने बल्लेबाजी क्रम में उन्हें नीचे भेजने पर टीम प्रबंधन की आलोचना की थी। इस बार उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का वादा किया गया है।
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 की पहली जीत दिलाने का दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड पर रहेगा। सूर्यकुमार यादव और सौरभ तिवारी मध्यक्रम में नजर आ सकते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट कहर बरपाने में सक्षम हैं। जेम्स पैटिंसन और नाथन कूल्टर नाइल के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर जंग होना तय लग रहा है।
कोलकाता नाइटराइडर्स को ऑफ स्पिनर और ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के अलावा आंद्रे रसेल से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। यह सही है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2019 और 2020 में आंद्रे रसेल ज्यादा गेंदबाजी करते नहीं दिखे हैं, इसके बावजूद उनकी प्रतिभा को कम नहीं आंका जा सकता। साल 2019 में रसेल ने आईपीएल में 52 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है।

अबूधाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिल सकती है। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर हुए पिछले 45 टी20 मुकाबलों में पहले गेंदबाजी वाली टीम का सक्सेस रेट 56.8% रहा है।
मुंबई ने आईपीएल के 12 साल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीते हैं। उसने पिछली बार फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराया था। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैंपियन बनी।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मुंबई का रिकॉर्ड खराब रहा है। साल 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में हुए थे। तब मुंबई ने यूएई में 5 मैच खेले थे। उसे सभी में हार मिली थी। यूएई में केकेआर ने 5 में से 2 मैच जीते और 3 हारे हैं। अबु धाबी में केकेआर ने 3 मुकाबले खेले, जिनमें 2 में जीत और 1 मैच में हार मिली थी।