scorecardresearch

यूएई में पहली बार जीती मुंबई इंडियंस, 7 साल बाद केकेआर ने गंवाया अपना पहला मुकाबला

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई।

MI vs KKR IPL IPL 2020
आईपीएल 2020 के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रनों से हरा दिया। उसकी इस सीजन यह पहली जीत है। (सोर्स- IPLT20.Com)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में 22 सितंबर को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 49 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी पहली जीत हासिल की है। इससे पहले उसने यूएई में 6 मैच खेले थे। सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, केकेआर ने आईपीएल में सात साल बाद अपना पहला मैच गंवाया है। 2013 के बाद यह पहली बार है, जब वह टूर्नामेंट के किसी सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसने 2013 में दिल्ली, 2014 में मुंबई, 2015 में मुंबई, 2016 में दिल्ली, 2017 में गुजरात लॉयंस, 2018 में आरसीबी और 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की थी।

इस मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई।  इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई।

IPL 2020: हार्दिक पंड्या ने बाउंड्री पर दौड़कर लपका शानदार कैच, पलटा मैच का रुख; देखें video

उसकी ओर से पैट कमिंस हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 12 गेंद में 33 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंद में 30 रन बनाए। नितीश राणा ने 18 गेंद में 24 रन बनाए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। कीरोन पोलार्ड भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 54 गेंद में 80 रन बनाए। वह शिवम मावी की गेंद पर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और एक छक्के के दम पर 28 गेंद में 47 रन की पारी खेली। वह रन आउट हुए। उनके अलावा सौरभ तिवारी ने 13 गेंद में 21 और हार्दिक ने 13 गेंद में 18 रन बनाए। हार्दिक आंद्रे रसेल की गेंद पर हिट विकेट हुए। कीरोन पोलार्ड 7 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL 2020 Live Score Streaming, KKR vs MI Live Cricket Score: 

केकेआर की ओर से शिवम मावी सबसे सफल रहे। उन्होंने क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा के विकेट लिए। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल क्रमशः 22 और 17 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 39 रन दिए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए। पैट कमिंस ने 3 ओवर में 49 रन दिए। वह भी खाली हाथ रहे।

Live Blog

23:29 (IST)23 Sep 2020
दूर निकल रही जीत

17 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स के 7 विकेट गिर चुके हैं, जबकि उसका स्कोर 112 रन ही है। ऐसे में जीत उसके हाथ से फिसलती दिख रही है। क्रीज पर अभी पैट कमिंस और शिवम मावी हैं।

23:17 (IST)23 Sep 2020
रसेल ने तोड़ी टीम की उम्मीदें

नितीश राणा की जगह क्रीज पर आए आंद्रे रसेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। रसेल 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। रसेल को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। रसेल की जगह निखिल नाइक मैदान पर आए हैं। दूसरे छोर पर इयोन मॉर्गन हैं।

23:01 (IST)23 Sep 2020
पोलार्ड ने 5 साल बाद आईपीएल में लिया विकेट

कीरोन पोलार्ड 12वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर नितीश राणा को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच करा दिया। नितीश ने रसेल की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग थोड़ी मिस हुई और हार्दिक ने काफी लंबी दौड़ लगाते हुए कैच पकड़ लिया। नितीश की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए। पोलार्ड ने 2015 आईपीएल के बाद यह विकेट लिया है।

22:52 (IST)23 Sep 2020
कार्तिक ने भी पकड़ी पवेलियन की राह

राहुल चाहर 11वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर दिनेश कार्तिक को एलबीडब्ल्यू कर दिया। कार्तिक ने 5 चौके की मदद से 23 गेंद में 30 रन बनाए। 11वां ओवर खत्म होने के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन था। कार्तिक की जगह इयोन मॉर्गन मैदान पर आए। दूसरे छोर पर नितीश राणा 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

22:33 (IST)23 Sep 2020
कार्तिक और नितीश राणा ने संभाली पारी

राहुल चाहर 8वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13 रन बनाए। दिनेश कार्तिक और नितीश राणा ने एक-एक चौका लगाया। 8 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 54 रन हो गया। उसे चीत के लिए अभी 72 गेंद में 142 रन बनाने हैं।

22:19 (IST)23 Sep 2020
केकेआर ने 5 ओवर में गंवा दिए 2 विकेट

पांचवां ओवर जेम्स पैटिनसन ने फेंका। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने सुनील नरेन को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच करा दिया। नरेन 10 गेंद में एक छक्के की मदद से 9 रन ही बना पाए। नरेन के आउट होने पर नितीश राणा मैदान पर आए। दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक हैं। 5 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 26 रन है।

22:19 (IST)23 Sep 2020
केकेआर ने 5 ओवर में गंवा दिए 2 विकेट

पांचवां ओवर जेम्स पैटिनसन ने फेंका। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने सुनील नरेन को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच करा दिया। नरेन 10 गेंद में एक छक्के की मदद से 9 रन ही बना पाए। नरेन के आउट होने पर नितीश राणा मैदान पर आए। दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक हैं। 5 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 26 रन है।

22:07 (IST)23 Sep 2020
3 ओवर में कोलकाता ने बनाए 18 रन, गंवाया शुभमन गिल का विकेट

कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी के 3 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर एक विकेट पर 18 रन है। पहले विकेट के रूप में शुभमन गिल पवेलियन लौटे। वह 11 गेंद में 7 रन बना पाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने लपका। शुभमन की जगह कप्तान दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर सुनील नरेन हैं।

21:24 (IST)23 Sep 2020
रोहित ने अपनी पारी के दौरान लगाए 6 छक्के

शिवम मावी ने 18वां ओवर फेंका। मावी ने ओवर की 5वीं गेंद पर फुल टॉस फेंकी। रोहित ने इसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश की। लेकिन शॉट पूरी तरह से बल्ले पर नहीं आया और लॉन्ग ऑन पर पैट कमिंस ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। रोहित ने 54 गेंद में 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 80 रन बनाए। रोहित की जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए।

21:24 (IST)23 Sep 2020
रोहित ने अपनी पारी के दौरान लगाए 6 छक्के

शिवम मावी ने 18वां ओवर फेंका। मावी ने ओवर की 5वीं गेंद पर फुल टॉस फेंकी। रोहित ने इसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश की। लेकिन शॉट पूरी तरह से बल्ले पर नहीं आया और लॉन्ग ऑन पर पैट कमिंस ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। रोहित ने 54 गेंद में 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 80 रन बनाए। रोहित की जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए।

21:16 (IST)23 Sep 2020
पैट कमिंस ने 17वें ओवर में लुटवाए 19 रन

पैट कमिंस 17वां ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 19 रन दिए। उनके इस ओवर में हार्दिक ने 2 चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 167 रन था।

21:04 (IST)23 Sep 2020
16वें ओवर में बना सिर्फ एक रन

16वें ओवर की पहली गेंद पर सौरभ तिवारी लॉन्ग ऑफ पर पैट कमिंस के हाथों कैच आउट हो गए। सौरभ की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। यह ओवर सुनील नरेन ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ एक रन दिए। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 148 रन था।

20:50 (IST)23 Sep 2020
रोहित ने बनाया छक्का का दोहरा शतक

रोहित शर्मा ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपना 200वां छक्का लगाया। वह आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरके बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी आईपीएल में अब तक 212 छक्के लगा चुके हैं। यह ओवर कुलदीप यादव ने फेंका था।

20:39 (IST)23 Sep 2020
11वें ओवर में मुंबई ने गंवाया सूर्यकुमार यादव का विकेट

11वां ओवर मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव रन आउट हो गए। सूर्यकुमार ने 28 गेंद में 47 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार की जगह सौरभ तिवारी क्रीज पर आए।

20:30 (IST)23 Sep 2020
10 ओवर में मुंबई ने बनाए 94 रन

10 ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 94 रन है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ही 45-45 रन पर खेल रहे हैं। दोनों ही अपने अर्धशतक से 5-5 रन ही दूर हैं। 10वां ओवर कुलदीप यादव ने फेंका। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन ही दिए।

20:21 (IST)23 Sep 2020
सुनील नरेन ने कसी रोहित और सूर्यकुमार पर लगाम

कुलदीप यादव ने 8वां ओवर फेंका। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव के छक्के की मदद से मुंबई इंडियंस ने 11 रन बनाए। 9वां ओवर सुनील नरेन लेकर आए। इस ओवर में सुनील काफी हद तक रोहित और सूर्यकुमार पर लगाम लगाने में सफल रहे। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। 9 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 88 रन हो गया था।

20:21 (IST)23 Sep 2020
सुनील नरेन ने कसी रोहित और सूर्यकुमार पर लगाम

कुलदीप यादव ने 8वां ओवर फेंका। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव के छक्के की मदद से मुंबई इंडियंस ने 11 रन बनाए। 9वां ओवर सुनील नरेन लेकर आए। इस ओवर में सुनील काफी हद तक रोहित और सूर्यकुमार पर लगाम लगाने में सफल रहे। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। 9 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 88 रन हो गया था।

20:08 (IST)23 Sep 2020
7वें ओवर में मुंबई ने बटोरे 13 रन

छठा ओवर सुनील नरेन ने फेंका। इस ओवर में कुल 11 रन बने। इसमें सूर्यकुमार यादव के 2 चौके शामिल हैं। छठे ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 59 रन था। सातवां ओवर आंद्रे रसेल लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर छक्का मार दिया। यह 90 मीटर दूर जाकर गिरा। आखिरी गेंद पर दौड़ कर 2 रन लिए। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 72 रन हो गया।

20:00 (IST)23 Sep 2020
पांच ओवर में मुंबई के 48 रन

पांचवां ओवर पैट कमिंस लेकर आए। इस ओवर की पहली गेंद वाइड रही। रोहित ने अगली गेंद पर छक्का मार दिया। रोहित ने ओवर की पांचवीं गेंद पर फिर छक्का जड़ा। इस तरह मुंबई इंडियंस ने इस ओवर में 15 रन बनाए। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 48 रन था।

19:50 (IST)23 Sep 2020
सूर्यकुमार यादव ने एक ओवर में जड़े 4 चौके

तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस ने 16 रन बटोरे। ये सभी रन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आए। उन्होंने इस ओवर में 4 चौके जड़े। संदीप वारियर ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए थे।

19:42 (IST)23 Sep 2020
शिवम ने बिना रन दिए लिया क्विंटन डीकॉक का अहम विकेट

दूसरा ओवर शिवम मावी लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर क्विंटन डीकॉक ने छक्का जड़ने की कोशिश की। लेकिन शॉट पूरी तरह से बल्ले पर आया नहीं और मिड विकेट पर निखिल नायक ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। डीकॉक की जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। हालांकि, स्ट्राइक चेंज हो चुकी थी। शिवम का यह ओवर मेडन रहा।

19:36 (IST)23 Sep 2020
पहले ओवर में मुंबई ने बनाए 8 रन

मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। केकेआर के लिए पहला ओवर संदीप वारियर लेकर आए। डीकॉक ने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। इसके बाद रोहित शर्मा 4 गेंदों में कोई रन नहीं बना पाए। आखिरी गेंद वाइड हो गई। इसके बाद संदीप की गेंद पर उन्होंने छक्का जडकर अपना खाता खोला।

19:11 (IST)23 Sep 2020
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, निखिल नायक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी।

19:10 (IST)23 Sep 2020
मुंबई इंंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

18:39 (IST)23 Sep 2020
यह भी जानें: इशांत शर्मा अभी नहीं दे पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स को अपनी सेवाएं

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया था। हालांकि, मैच से पहले उसे इशांत शर्मा के रूप में एक झटका लगा था। इशांत शर्मा मैच से पहले चोटिल हो गए थे। उनकी जगह टीम में मोहित शर्मा शामिल किए गए थे। अब खबर आ रही है कि इशांत अगले एक दो मैच भी मिस कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के एक पदाधिकारी ने इसकी खुद पुष्टि की है।

18:39 (IST)23 Sep 2020
यह भी जानें: इशांत शर्मा अभी नहीं दे पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स को अपनी सेवाएं

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया था। हालांकि, मैच से पहले उसे इशांत शर्मा के रूप में एक झटका लगा था। इशांत शर्मा मैच से पहले चोटिल हो गए थे। उनकी जगह टीम में मोहित शर्मा शामिल किए गए थे। अब खबर आ रही है कि इशांत अगले एक दो मैच भी मिस कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के एक पदाधिकारी ने इसकी खुद पुष्टि की है।

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 23-09-2020 at 17:54 IST
अपडेट