इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बुधवार (30 सितंबर) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने चार ओवर के स्पेल में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 14 डॉट गेंद फेंकी और अपने पहले तीन ओवरों में सिर्फ चार रन दिए। हालांकि, अपने अंतिम ओवर में 14 रन लुटाए। इसके बावजूद उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए। आर्चर ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक को अपना शिकार बनाया।
पिछले कुछ मैचों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने कुछ धीमी गेंदों का उपयोग किया था। इस दौरान उनकी गेंदों पर लंबे-लंबे छक्के भी लगे, लेकिन कोलकाता के खिलाफ वे अलग ही रूप में थे। उन्होंने तेज गति के से बल्लेबाजों को डराया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आर्चर ने पारी की शुरुआत तेजी के साथ की। उन्होंने 147 किमी प्रति घंटा की स्पीड से शुरुआत की थी। इसके बाद 149.9 और 147.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद की। कोलकाता की टीम उस ओवर में सिर्फ एक रन ही बना सकी।
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ उनका इस्तेमाल भी बेहतर तरीके से किया। अपने दूसरे स्पेल में आर्चर ने 140.5 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद की और शुभमन गिल ने उसे फ्लिक किया। बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गेंद हवा में चली गई और आर्चर ने खुद ही कैच ले लिया। अपने तीसरे ओवर में उन्होंने दिनेश कार्तिक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 147.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई गेंद कार्तिक के बल्ले से लगकर विकेटकीपर जोस बटलर के दस्तानों में समा गई।
आर्चर यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद की। आर्चर ने अपने इंटरनेशनल कप्तान इयॉन मॉर्गन को 152.1 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद की थी। इसे देखकर मॉर्गन भी चौंक गए। तीन ओवरों के बाद आर्चर ने सिर्फ 4 रन दिए थे। उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे। उनके आखिरी ओवर में 14 रन लगे। मॉर्गन ने ही आखिरी ओवर में आर्चर की धुनाई की थी।