IPL 2020 Final MI vs DC: आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। टीम रिकॉर्ड पांचवीं और लगातार दूसरी बार चैंपियन गई। मुंबई ने इस जीत के साथ दिल्ली का दिल तोड़ दिया। श्रेयस अय्यर की टीम पहली बार चैंपियन बनने के लिए उतरी थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। दिल्ली ने मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया। इसे मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट 157 रन बनाकर हासिल कर लिया।
मुंबई की टीम लगातार दो सीजन में खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। उसने पिछले सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। चेन्नई ने ही 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीते थे। रोहित शर्मा का आईपीएल में ये छठा खिताब है। वे एक बार डेक्कन चार्डर्स के लिए टाइटल जीत चुके हैं।
Five time IPL CHAMPIONS @mipaltan #Dream11IPL pic.twitter.com/tBI6xF1J2E
— IndianPremierLeague (@IPL) November 10, 2020
रोहित शर्मा 51 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वे एनरिच नोर्त्जे का शिकार बने। मुंबई को पहला झटका क्विंटन डीकॉक के रूप में लगा। वे 12 गेंद पर 20 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। स्टोइनिस पहली गेंद पर आउट हुए थे और पहली ही गेंद पर विकेट भी लिया। सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर रनआउट हो गए।
MI vs DC Live Score, IPL 2020 Final Live Cricket Score:
दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए। अय्यर के सीजन में 500 रन पूरे हो गए हैं। ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन में पहली बार चला। उन्होंने आईपीएल 2020 में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वे 38 गेंद पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिमरॉन हेटमायर (5) को बोल्ट ने आउट किया।
IPL 2020: फाइनल में फ्लॉप हुए दिल्ली के HULK स्टोइनिस, टीम के लिए पहला ओवर सीजन में बना ‘काल’
[ie_ipl_scorecard match_id=49607]
आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। टीम रिकॉर्ड पांचवीं और लगातार दूसरी बार चैंपियन गई। मुंबई ने इस जीत के साथ दिल्ली का दिल तोड़ दिया। श्रेयस अय्यर की टीम पहली बार चैंपियन बनने के लिए उतरी थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। दिल्ली ने मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया। इसे मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट 157 रन बनाकर हासिल कर लिया।
मुंबई की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 46 गेंद पर 66 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ने 12 गेंद पर 17 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी हैं। उसे 5 ओवर में 31 रन बनाने हैं।
रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर फाइनल में दूसरी बार अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने 2015 में चेन्नई के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाए थे। मुंबई ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आठ ओवर में 55 रन बनाने हैं। रोहित के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं।
मुंबई ने 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 26 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और एक चौका लगाया। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 17 रन बना लिए हैं। दिल्ली को जल्द से जल्द विकेट निकालने होंगे। मैच में बने रहने के लिए उन्हें दो-तीन विकेट लेने होंगे।
मुंबई की टीम ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 1 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 10 गेंद पर 14 और रोहित शर्मा 15 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाज क्लासिक और ताबड़तोड़ दोनों तरह की बल्लेबाजी कर सकते हैं।
मुंबई को पहला झटका क्विंटन डीकॉक के रूप में लगा। वे 12 गेंद पर 20 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। स्टोइनिस पहली गेंद पर आउट हुए थे और पहली ही गेंद पर विकेट भी लिया। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 3 ओवर में 33 रन बना लिए हैं। डीकॉक 11 गेंद पर 20 और रोहित शर्मा 7 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच में वापस आने के लिए दिल्ली के गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
दिल्ली ने मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए। 50 गेंद की पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। अय्यर के सीजन में 500 रन पूरे हो गए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3, नाथन कूल्टर नाइल ने 2 और जयंत यादव ने एक विकेट लिए।
दिल्ली की पारी के तीन ओवर बाकी हैं। टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 43 गेंद पर 56 रन बना लिए हैं। इस दौरान अय्यर ने 6 चौके और एक छक्का लगाया है। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अय्यर ने सीजन में 500 रन भी पूरे कर लिए।
ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन में पहली बार चला। उन्होंने आईपीएल 2020 में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वे 38 गेंद पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंत ने 4 चौके और दो छक्के लगाए। नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर हैं। दोनों विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम को संभाल लिया है। दोनों अब तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इस सीजन में फ्लॉप रहने वाले पंत फाइनल में बेहतर खेल रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक दो छक्के निकले हैं। पंत ने 28 गेंद पर 41 रन बना लिए हैं। दूसरी ओर, अय्यर ने 29 गेंद पर 38 रन बना लिए हैं।
कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाल लिया है। दोनों चौथे विकेट के लिए 35 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं। दिल्ली ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। अय्यर 20 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके बल्ले से चार चौके निकले हैं। दूसरी ओर, पंत ने 16 गेंद पर 18 रन बना लिए हैं। उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाया है। दोनों बल्लेबाज टीम को 15 ओवर तक संभालकर आगे ले जाना चाहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत टीम को पारी को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती तीन झटकों के बाद दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं। टीम ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 3 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। अय्यर और पंत को लंबी पारी खेलनी होगी। इसके बाद ही उनकी टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाएगी।
स्टोइनिस के बाद अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। ट्रेंट बोल्ट ने पारी के तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। रहाणे 4 गेंद पर 2 रन ही बना सके। शिखर धवन 13 गेंद पर 15 रन बनाकर जयंत यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तीन चौके लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
दिल्ली को पहला झटका पहले ओवर की पहली गेंद पर लगा। मार्कस स्टोइनिस को ट्रेंट बोल्ट ने क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच करा दिया। स्टोइनिस खाता भी नहीं खोल सके। शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, प्रवीण दुबे।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का फाइनल खेला जा रहा है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दिल्ली ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई ने एक बदलाव किया है। स्टार स्पिनर राहुल चाहर चोटिल हो गए हैं। उनके स्थान पर जयंत यादव को मौका दिया गया है।