भारत और दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन के लिए आईपीएल 2020 मिला-जुला रहा है। धवन ने पिछले चार मैच में दो शतक लगाए हैं। लगातार दो शतक लगाने के बाद अब वो लगातार दो मैच में खाता भी नहीं खोल सके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के 51वें मैच में भी वो खाता नहीं खोल सके। धवन दो गेंद खेलकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन गए। पारी के पहले ही ओवर में वो पवेलियन लौट गए।

धवन की पिछली 7 पारियों को देखें तो उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 69 रन, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ नाबाद 101 रन, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नाबाद 106, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 6, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शून्य और अब मुंबई के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए। धवन ने इस टूर्नामेंट में अब तक 13 मैच में 471 रन बनाए हैं। उन्होंने 47.10 की औसत और 146.72 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

इस सीजन में धवन ने अपने आईपीएल करियर की बेस्ट खेली है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 106 रन बनाए थे। धवन के ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 172 मैचों में 34.35 की औसत के कुल 5050 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके बल्ले से दो शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने कुल 106 छक्के लगाए हैं और उनके नाम पर कुल 576 चौके दर्ज हैं। वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं।