IPL 2019, RR vs CSK: आईपीएल के 12वें सीजन में 11 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया।एक समय मैच राजस्थान की मुट्ठी में जाता दिख रहा था लेकिन मिचेल सैंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ चेन्नई की झोली में जीत डाल दी। इस जीत के साथ ही एमएस धोनी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। धोनी आईपीएल में बतौर कप्तान 100 मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में गौतम गंभीर दूसरे नंबर पर हैं।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाये। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में ही रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर चहर की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हुए। राजस्थान की ओर से बेन स्टोक्स ने 28 और जोस बटलर ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली। संजू सैमसन को मिशेल सैंटनर ने 6 रन पर आउट किया।

चेन्नई की ओर से दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सैंटनर के छक्के की बदौलत 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले। कप्तान एमएस धोनी ने 43 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 58 रनों की अहम पारी खेली। राजस्थान की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

 

Live Blog

23:47 (IST)11 Apr 2019
4 विकेट से जीती धोनी की टीम

ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल सेंटनर ने छक्का जड़कर चेन्नई को 4 विकेट से जीत दिला दी है। चेन्नई का आखिरी ओवर में काफी रोमांच देखने को मिला और अंत में जीत चेन्नई को मिली। इसके साथ ही बतौर कप्तान धोनी ने आईपीएल में 100वीं जीत दर्ज कर ली है।

23:45 (IST)11 Apr 2019
आखिरी गेंद पर चाहिए चौका

आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 4 रन और क्रीज पर हैं मिशेल सेंटनर। गेंदबाजी के लिए तैयार है बेन स्टोक्स

23:40 (IST)11 Apr 2019
और ये धोनी आउट

दूसरी गेंद नो बॉल करार दी गई और फ्री हिट पर धोनी ने 2 रन पूरे कर लिए। अब 4 गेंदों में जीत के लिए चेन्नई को 8 रन चाहिए। स्टोक्स ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी को बोल्ड कर दिया है। इस गेंद ने मैच का रुख बदल दिया है।

23:37 (IST)11 Apr 2019
पहली गेंद पर जड़ा छक्का

20वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने छक्का जड़ दिया है। हालांकि छक्का जड़ने के बाद जडेजा अपना संतुलन खो बैठे और पिच पर ही गिर गए।

23:36 (IST)11 Apr 2019
जीत के लिए चाहिए 18 रन

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 134 रन पहुंच गया है। जीत के लिए अब आखिरी ओवर में चेन्नई को 18 रन चाहिए।

23:31 (IST)11 Apr 2019
धोनी ने जड़ा अर्धशतक

19वां ओवर फेंकने के लिए जोफ्रा आर्चर आए हैं और शुरुआती 4 गेंदों में सिर्फ 6 रन दिए हैं। इस बीच धोनी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 

23:29 (IST)11 Apr 2019
12 गेंदों में चाहिए 30 रन

आखिरी के दो ओवरों में चेन्नई की टीम को 12 गेंदों में 30 रन चाहिए। धोनी 45 और जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सीएसके का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन।

23:24 (IST)11 Apr 2019
चेन्नई का पांचवा खिलाड़ी आउट

रायडू ने स्टोक्स की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश की लेकिन गोपाल ने शानदार कैच पकड़ते हुए चेन्नई को 5वां झटका दे दिया है। रायडू 47 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।

23:22 (IST)11 Apr 2019
धोनी ने जड़ा चौका

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने पुल शॉट खेलते हुए चौका जड़ दिया है। अब जीत के लिए 16 गेंदों में चाहिए 35 रन।

23:19 (IST)11 Apr 2019
17वें ओवर से आए 7 रन

17वां ओवर किफायती साबित हुआ। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में कुल 7 रन आए। इसके साथ ही चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 113 रन और जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 39 रन।

23:14 (IST)11 Apr 2019
16 ओवर बाद ये है स्कोर

16 ओवर का खेल हो चुका है चेन्नई ने 4 विकट खोकर 106 रन बना लिए हैं। धोनी 37 और रायडू 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23:10 (IST)11 Apr 2019
रायडू ने जड़ा अर्धशतक

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही रायडू ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। रायडू ने ऐसे समय में ये पारी खेली है जब चेन्नई के महज 25 रन के भीतर 4 विकेट गिर चुके थे।

23:07 (IST)11 Apr 2019
अर्धशतक के करीब रायडू

उनदकट 15वां ओवर करने आए हैं और शुरुआती 3 गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए हैं। लेकिन चौथी गेंद पर रायडू ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही रायडू 49 रन पर पहुंच गए हैं।

22:58 (IST)11 Apr 2019
रायडू ने जड़ा छक्का

स्टोक्स 14वां ओवर फेकने आए हैं और दूसरी ही गेंद पर रायडू ने अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ दिया है। इसके साथ ही रायडू 42 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

22:54 (IST)11 Apr 2019
धोनी ने जड़ा छक्का, 50 रन की साझेदारी पूरी।

13वेंं ओवर की 5वीं गेंद पर धोनी ने अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ दिया है। इसके साथ ही धोनी ने रायुडू के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।

22:49 (IST)11 Apr 2019
धोनी ने केदार के साथ बनाई साझेदारी

शुरुआती 4 विकेट गिरने के बाद रायडूऔर धोनी के बीच 34 गेंदों में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। ये साझेदारी मेजबान राजस्थान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

22:44 (IST)11 Apr 2019
धोनी ने जड़ा दूसरा छक्का

कप्तान एमएस धोनी ने 11वें ओवर में एक और बड़ा शॉट खेल दिया है। धोनी ने रियान पराग के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया है। 

22:39 (IST)11 Apr 2019
धोनी ने जड़ा चेन्नई के लिए दूसरा छक्का

कप्तान एमएस धोनी ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद को छक्के के लिए भेज दिया है। धोनी ने गोपाल की गेंद पर ये छक्का जड़ा। 

22:33 (IST)11 Apr 2019
8 ओवर बाद ये है स्कोर

8वें ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 32/4 है। इस ओवर में कुल 5 रन आए। धोनी 4 और रायडू 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22:28 (IST)11 Apr 2019
क्रीज पर एमएस धोनी

केदार जाधव के आउट होने के बाद कप्तान एमएस धोनी क्रीज पर आए हैं। चेन्नई की पारी के 7 ओवर हो चुके हैं और स्कोर 4 विकेट पर 27 रन है। टीम को अब एक बड़ी साझेदारी की दरकार है।

22:24 (IST)11 Apr 2019
बेन स्टोक्स के शानदार कैच ने केदार जाधव को भेजा वापस

बेन स्टोक्स ने हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपका और इसके साथ ही चेन्नई के केदार जाधव पेवलियन लौट गए हैं। जोफ्रा ने चेन्नई को छठे ओवर में चौथा झटका दिया है।

22:13 (IST)11 Apr 2019
चेन्नई को तीसरा झटका

चौथे ओवर की आखिरी गेंद को छक्का मारने के चक्कर में फॉफ डुप्लेसी भी पवेलियन लौट गए हैं। जयदवे उनदकट ने 7 रन के निजी स्कोर पर फॉफ को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट करवाया।

22:00 (IST)11 Apr 2019
रैना रन आउट

दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर रन चुराने के चक्कर में सुरेश रैना 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोफ्रा आर्चर की सटीक थ्रो ने चेन्नई को दूसरा झटका दे दिया है। 

21:54 (IST)11 Apr 2019
चेन्नई को पहले ओवर में लगा झटका

धवल कुलकर्णी ने पारी के पहले ही ओवर में शेन वॉटसन को बोल्ड कर चेन्नई को बड़ा झटका दे दिया है। वॉटसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। 

21:51 (IST)11 Apr 2019
चेन्नई की पारी शुरू

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं।

21:34 (IST)11 Apr 2019
जीत के लिए मिला 152 रन का लक्ष्य

राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर 13 और श्रेयस गोपाल 19 बनाकर नाबाद लौटे। अब चेन्नई को जीत के लिए 120 गेंदों में 152 रन बनाने होंगे।

21:31 (IST)11 Apr 2019
आखिरी ओवर में गोपाल ने खोला बल्ला

राजस्थान की पारी का आखिरी ओवर करने के लिए शार्दुल ठाकुर आए हैं और दूसरी गेंद पर श्रेयस गोपाल ने चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया है।

21:25 (IST)11 Apr 2019
चहर ने दिलाई एक और सफलता

19वां की दूसरी गेंद पर दीपक चहर ने बेन स्टोक्स को बोल्ड कर राजस्थान को 7वां झटका दे दिया है। स्टोक्स 26 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब उनकी जगह श्रेयस गोपाल मैदान में आए हैं।

21:22 (IST)11 Apr 2019
18 ओवर बाद ये है स्कोर

18वें ओवर में कुल 8 रन आए और इसके साथ ही राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 125 रन हो गया है। स्टोक्स 28 और आर्चर 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। शार्दुल के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

21:19 (IST)11 Apr 2019
17 ओवर का खेल खत्म

17 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान ने 6 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 22 और जोफ्रा आर्चर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को मिलकर अब रनों की रफ्तार बढ़ानी होगी ताकि चेन्नई को एक सम्मानित लक्ष्य दिया जा सके। 

21:18 (IST)11 Apr 2019
17 ओवर खत्म, स्टोक्स क्रीज पर

17 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान ने 6 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 22 और जोफ्रा आर्चर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को मिलकर अब रनों की रफ्तार बढ़ानी होगी ताकि चेन्नई को एक सम्मानित लक्ष्य दिया जा सके। 

21:09 (IST)11 Apr 2019
रियान पराग आउट

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ने राजस्थान को छठा झटका दे दिया है। रियान पराग अपने पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 16 रन बनाकर आउट हो गए।

21:07 (IST)11 Apr 2019
राजस्थान ने पूरे किए 100 रन

15वें ओवर में राजस्थान ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि टीम ने अपने 5 विकेट जल्द ही खो दिए हैं। अब मेजबान को थोड़ा तेज खेलना होगा। क्रीज पर रियान पराग 16 और स्टोक्स 12 रन पर खेल रहे हैं।

20:58 (IST)11 Apr 2019
7 ओवर शेष

13 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 89 रन। बेन स्टोक्स 11 और रियान पराग 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

20:51 (IST)11 Apr 2019
राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

रवींद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में स्टीव स्मिथ को आउट कर आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा ने स्मिथ को 15 रन के निजी स्कोर पर रायडू के हाथों कैच आउट करवाया।

20:49 (IST)11 Apr 2019
10 ओवर हुए पूरे

10 ओवर का खेल खत्म और राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 12 और बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:43 (IST)11 Apr 2019
राहुल के रुप में लगा चौथा झटका

रवींद्र जडेजा 9वां ओवर करने के लिए आए और 5वीं गेंद पर राहुल को आउट कर चेन्नई को चौथी सफलता दिलाई। इसके साथ ही जडेजा ने आईपीएल में 99 विकेट पूरे कर लिए हैं।

20:39 (IST)11 Apr 2019
8 ओवर का खेल खत्म

8वें ओवर में कुल 6 रन आए। स्टीव स्मिथ 9 और राहुल त्रिपाठी 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पिछले 4 ओवर में 16 रन और विकेट 1 निकला है। 

20:35 (IST)11 Apr 2019
7 ओवर बाद स्कोर

7 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 58 रन। राहुल त्रिपाठी 2 और स्टीव स्मिथ 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रहाणे, बटलर और सैमसन पवेलियन लौट चुके हैं।

20:29 (IST)11 Apr 2019
संजू सैमसन आउट

छठे ओवर में राजस्थान को तीसरा झटका लग गया है। मिशेल सैंटनर ने चेन्नई को ये सफलता दिलाई। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।