IPL Most Valuable Player Award: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन इस टीम के लिए सीजन से सभी मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 से ज्यादा रन बनाए। सूर्यकुमार आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे जबकि मुंबई इंडियंस के लिए वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
सूर्यकुमार ने 717 रन बनाए, जीता मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड
इस सीजन में साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव ने जीता। उन्हें इसके लिए एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये दिए गए। सूर्यकुमार यादव पिछले की साल से आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस खिताब को पहली बार अपने नाम किया। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 717 रन बनाए।
शेन वॉटसन ने पहली बार जीता था यह खिताब
आईपीएल में पहले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया जाता था, लेकिन 2013 के बाद इसका नाम बदलकर मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड कर दिया गया। यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड एक ही है इसमें सिर्फ नाम का फर्क है। इस लीग में पहली बार साल 2008 में इस खिताब को जीतने का कमाल शेन वॉटसन ने किया था और इस सीजन में वो राजस्थान टीम का हिस्सा थे।
सुनील नरेन ने 3 बार जीता है यह खिताब
इस लीग में सुनील नरेन ने यह खिताब सबसे ज्यादा 3 बार जीते हैं। नरेन ने यह कमाल साल 2012, 2018, 2024 में जीते थे। विराट कोहली ने साल 2016 में इस खिताब को अपने नाम किया था तो वहीं शुभमन गिल ने यह कमाल साल 2023 में किया था। क्रिस गेल ने भी ये खिताब एक बार साल 2011 में जीता था।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड
2025 – सूर्यकुमार यादव (MI)
2024 – नरेन (KKR)
2023 – गिल (GT)
2022 – बटलर (RR)
2021 – हर्षल (RCB)
2020 – जोफ्रा (RR)
2019 – रसेल (KKR)
2018 – नरेन (KKR)
2017 – स्टोक्स (RPS)
2016 – कोहली (RCB)
2015 – रसेल (KKR)
2014 – मैक्सवेल (KXIP)
2013 – वॉटसन (RR)
2012 – नरेन (KKR)
2011 – गेल (RCB)
2010 – सचिन (MI)
2009 – गिलक्रिस्ट (डीसी)
2008 – वॉटसन (आरआर)