हाल ही में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। विराट कोहली ने पहली बार 2014 में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी और जनवरी 2022 तक 68 टेस्ट मैच में कप्तानी की। इस दौरान 40 टेस्ट मैच जीते, जबकि 17 में हार झेली।

वहीं, 11 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे। रोहित शर्मा का टेस्ट कप्तानी करियर काफी छोटा रहा। उन्हें पहली बार मार्च 2022 में श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया था। उन्होंने दिसंबर 2024 तक 24 टेस्ट में भारत की कमान संभाली और 12 मैच जीते।

इस दौरान 9 टेस्ट में हार झेली, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे। साल 2000 से जनवरी 2025 तक 10 खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाल चुके हैं। इनमें सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, एमएस धोनी (महेंद्र सिंह धोनी), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। तब से अब तक 88 खिलाड़ियों ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। इन

इनमें वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले और केएल राहुली की कप्तानी में कोई भी भारतीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाया। इस दौरान टेस्ट में सबसे ज्यादा डेब्यू एमएस धोनी की अगुआई में हुए। वहीं, सबसे कम 2 डेब्यू जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में हुए। यहां साल 2000 से अब तक कितने भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किये, उनकी सूची दी गई है। साथ ही उन्होने किसकी कप्तानी में टेस्ट डेब्यू किया, उसकी जानकारी भी दी गई है।

2000 से जनवरी 2025 तक टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

कैप नंबरखिलाड़ीकिसकी कप्तानी मेंकिस मैच में किया डेब्यू
316नितीश कुमार रेड्डीजसप्रीत बुमराहऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पर्थ में 2024/25
315हर्षित राणाजसप्रीत बुमराहऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पर्थ में 2024/25
314देवदत्त पडिक्कलरोहित शर्माभारत बनाम इंग्लैंड, धर्मशाला में 2023/24
313आकाश दीपरोहित शर्माभारत बनाम इंग्लैंड, रांची में 2023/24
312सरफराज खानरोहित शर्माभारत बनाम इंग्लैंड, राजकोट में 2023/24
311ध्रुव जुरेलरोहित शर्माभारत बनाम इंग्लैंड, राजकोट में 2023/24
310रजत पाटीदाररोहित शर्माभारत बनाम इंग्लैंड, विशाखापत्तनम में 2023/24
309प्रसिद्ध कृष्णारोहित शर्मादक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, सेंचुरियन में 2023/24
308मुकेश कुमाररोहित शर्मावेस्टइंडीज बनाम भारत, पोर्ट ऑफ स्पेन 2023
307यशस्वी जायसवालरोहित शर्मावेस्टइंडीज बनाम भारत, रोसेउ में 2023
306इशान किशनरोहित शर्मावेस्टइंडीज बनाम भारत, रोसेउ में 2023
305सूर्यकुमार यादवरोहित शर्माभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर में 2022/23
304केएस भारतरोहित शर्माभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर में 2022/23
303श्रेयस अय्यरअजिंक्य रहाणेभारत बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर में 2021/22
302अक्षर पटेलविराट कोहलीभारत बनाम इंग्लैंड, चेन्नई में 2020/21
301वाशिंगटन सुंदरअजिंक्य रहाणेऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिस्बेन में 2020/21
300टी नटराजनअजिंक्य रहाणेऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिस्बेन में 2020/21
299नवदीप सैनीअजिंक्य रहाणेऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सिडनी में 2020/21
298शुभमन गिलअजिंक्य रहाणेऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, मेलबर्न 2020/21
297मोहम्मद सिराजअजिंक्य रहाणेऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, मेलबर्न 2020/21
296शाहबाज नदीमविराट कोहलीभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, रांची में 2019-2021
295मयंक अग्रवालविराट कोहलीऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, मेलबर्न 2018/19
294शार्दुल ठाकुरविराट कोहलीभारत बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद 2018/19
293पृथ्वी शॉविराट कोहलीभारत बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट 2018/19
292हनुमा विहारीविराट कोहलीइंग्लैंड बनाम भारत, द ओवल 2018
291ऋषभ पंतविराट कोहलीइंग्लैंड बनाम भारत, नॉटिंघम 2018
290जसप्रीत बुमराहविराट कोहलीदक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केपटाउन 2017/18
289हार्दिक पंड्याविराट कोहलीश्रीलंका बनाम भारत, गॉल 2017
288कुलदीप यादवअजिंक्य रहाणेभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला 2016/17
287करुण नायरविराट कोहलीभारत बनाम इंग्लैंड, मोहाली 2016/17
286जयंत यादवविराट कोहलीभारत बनाम इंग्लैंड, विशाखापत्तनम 2016/17
285नमन ओझाविराट कोहलीश्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो (एसएससी) 2015
284केएल राहुलएमएस धोनीऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, मेलबर्न 2014/15
283कर्ण शर्माविराट कोहलीऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, एडिलेड में 2014/15
282पंकज सिंहएमएस धोनीइंग्लैंड बनाम भारत, साउथेम्प्टन 2014
281स्टुअर्ट बिन्नीएमएस धोनीइंग्लैंड बनाम भारत, नॉटिंघम 2014
280रोहित शर्माएमएस धोनीभारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन 2013/14
279मोहम्मद शमीएमएस धोनीभारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन 2013/14
278अजिंक्य रहाणेएमएस धोनीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली में 2012/13
277शिखर धवनएमएस धोनीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2012/13
276भुवनेश्वर कुमारएमएस धोनीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई में 2012/13
275रविंद्र जडेजाएमएस धोनीभारत बनाम इंग्लैंड, नागपुर 2012/13
274आर विनय कुमारएमएस धोनीऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, WACA 2011/12
273वरुण एरोनएमएस धोनीभारत बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े में 2011/12
272उमेश यादवएमएस धोनीभारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली में 2011/12
271रविचंद्रन अश्विनएमएस धोनीभारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली में 2011/12
270प्रवीण कुमारएमएस धोनीवेस्टइंडीज बनाम भारत, किंग्स्टन 2011
269विराट कोहलीएमएस धोनीवेस्टइंडीज बनाम भारत, किंग्स्टन 2011
268अभिनव मुकुंदएमएस धोनीवेस्टइंडीज बनाम भारत, किंग्स्टन 2011
267जयदेव उनादकटएमएस धोनीदक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, सेंचुरियन, 2010/11
266चेतेश्वर पुजाराएमएस धोनीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु 2010/11
265सुरेश रैनाएमएस धोनीश्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो (एसएससी) 2010
264अभिमन्यु मिथुनएमएस धोनीश्रीलंका बनाम भारत, गॉल 2010
263ऋद्धिमान साहाएमएस धोनीभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नागपुर 2009/10
262एस बद्रीनाथएमएस धोनीभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नागपुर 2009/10
261प्रज्ञान ओझाएमएस धोनीभारत बनाम श्रीलंका, कानपुर में 2009/10
260मुरली विजयएमएस धोनीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2008/09
259अमित मिश्राएमएस धोनीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2008/09
258इशांत शर्माराहुल द्रविड़बांग्लादेश बनाम भारत, मीरपुर, 2007
257रमेश पोवारराहुल द्रविड़बांग्लादेश बनाम भारत, चैटोग्राम 2007 में
256वी.आर.वी. सिंहराहुल द्रविड़वेस्ट इंडीज बनाम भारत, सेंट जॉन्स, 2006
255मुनाफ पटेलराहुल द्रविड़भारत बनाम इंग्लैंड, मोहाली 2005/06
254पीयूष चावलाराहुल द्रविड़भारत बनाम इंग्लैंड, मोहाली 2005/06
253एस श्रीसंतराहुल द्रविड़भारत बनाम इंग्लैंड, नागपुर 2005/06
252आरपी सिंहराहुल द्रविड़पाकिस्तान बनाम भारत, फैसलाबाद 2005/06
251एमएस धोनीराहुल द्रविड़भारत बनाम श्रीलंका, चेन्नई, 2005/06
250दिनेश कार्तिकराहुल द्रविड़भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े में 2004/05
249गौतम गंभीरराहुल द्रविड़भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े में 2004/05
248इरफान पठानसौरव गांगुलीऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, एडिलेड में 2003/04
247युवराज सिंहराहुल द्रविड़भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, मोहाली 2003/04
246आकाश चोपड़ासौरव गांगुलीभारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2003/04
245लक्ष्मीपति बालाजीसौरव गांगुलीभारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2003/04
244पार्थिव पटेलसौरव गांगुलीइंग्लैंड बनाम भारत, नॉटिंघम 2002
243अजय रात्रासौरव गांगुलीवेस्ट इंडीज बनाम भारत, पोर्ट ऑफ स्पेन 2002
242टिनू योहाननसौरव गांगुलीभारत बनाम इंग्लैंड, मोहाली 2001/02
241इकबाल सिद्दीकीसौरव गांगुलीभारत बनाम इंग्लैंड, मोहाली 2001/02
240संजय बांगड़सौरव गांगुलीभारत बनाम इंग्लैंड, मोहाली 2001/02
239वीरेंद्र सहवागसौरव गांगुलीदक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ब्लोमफोंटेन में 2001/02
238दीपदास दासगुप्तासौरव गांगुलीदक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ब्लोमफोंटेन में 2001/02
237हेमंग बदानीसौरव गांगुलीजिम्बाब्वे बनाम भारत, हरारे 2001
236समीर दिघेसौरव गांगुलीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई में 2000/01
235साईराज बहुतुलेसौरव गांगुलीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई में 2000/01
234राहुल संघवीसौरव गांगुलीभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े में 2000/01
233सरनदीप सिंहसौरव गांगुलीभारत बनाम जिम्बाब्वे, नागपुर 2000/01
232विजय दहियासौरव गांगुलीभारत बनाम जिम्बाब्वे, दिल्ली में 2000/01
231जहीर खानसौरव गांगुलीबांग्लादेश बनाम भारत, ढाका में 2000/01
230सबा करीमसौरव गांगुलीबांग्लादेश बनाम भारत, ढाका में 2000/01
229शिवसुंदर दाससौरव गांगुलीबांग्लादेश बनाम भारत, ढाका में 2000/01