भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल अपने खेल को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं, इसके साथ-साथ वह अपने डेटिंग लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। गिल की कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर की अफवाहें आई हैं। इस बार बात थोड़ी अलग है। इस बार एक एक्ट्रेस सामने से अपील की है कि कोई उनकी जोड़ी शुभमन गिल के साथ बनवा दे।
प्रज्ञा से हुआ सवाल
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह युवा क्रिकेट शुभमन गिल को डेट करना चाहेंगी क्योंकि वह उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं। प्रज्ञा से इंटरव्यू में उनसे एक फैन द्वारा किया गया सवाल पूछा गया। एक्ट्रेस को कमेंट के बारे में बताया गया, ‘काश प्रज्ञा और शुभमन गिल एक रोमांटिक कपल होते।’
प्रज्ञा को प्यारे लगते हैं शुभमन गिल
प्रज्ञा ने जवाब देते हुए कहा, ‘वह बहुत क्यूट है यार। चलो, तुम सब जो भी चाहते हो, मैं सिंगल हूं। इसे सच कर दो। जोड़ी बना दो यार’ इसके बाद प्रज्ञा से पूछा गया कि क्या वह क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी, वैसे एक्टर और क्रिकेटर भी चलेगा? इस पर प्रज्ञा कहती हैं, ‘अगर यह लिखा है, अगर यह होना है, तो यह हो सकता है। मेरा मतलब है, मेरे मन में कभी भी किसी क्रिकेटर से परहेज नहीं रहा है और ना उनके खिलाफ कुछ मन में कोई बात रही है। अगर वह एक अच्छा इंसान है और हम दोनों के बीच अच्छी बनती है, तो क्यों नहीं?
कौन हैं एक्ट्रेस प्रज्ञा
तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का प्रज्ञा जायसवाल एक लोकप्रिय चेहरा है। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया। वह अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आई थी। । फिल्म में प्रज्ञा की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है और साथ ही खिलाड़ी कुमार के साथ काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था।