भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के पूर्व साथियों से अनुरोध किया कि वे टीम के भीतर सुपरस्टार कल्चर को बढ़ावा न दें क्योंकि वे एक्टर या सुपरस्टार नहीं हैं। वे सिर्फ खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम से ऐसा बनने का आग्रह किया, जिससे आम लोगों को जुड़ाव महसूस हो। भारतीय क्रिकेटर्स के प्रशंसकों की संख्या काफी ज्यादा है।

अक्सर देखा जाता है कि प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलने के लिए बहुत जोखिम उठाते हैं। वे मैच के दौरान मैदान पर भी पहुंच जाते हैं। पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन का यह भी मानना ​​है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने इतना कुछ हासिल कर लिया है कि एक और शतक लगाना कोई उपलब्धि नहीं है। यह समान्य बात होनी चाहिए। लक्ष्य इन उपलब्धियों से बड़े होने चाहिए।

सुपरस्टारडम और सुपर सेलेब्रिटीज को बढ़ावा नहीं देना चाहिए

अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा, “भारतीय क्रिकेट में चीजों को सामान्य बनाना महत्वपूर्ण है। हमें भारतीय क्रिकेट टीम में सुपरस्टारडम और सुपर सेलेब्रिटीज को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। हमें आगे बढ़ते हुए इन सभी चीजों को सामान्य बनाना चाहिए। हम क्रिकेटर हैं। हम अभिनेता या सुपरस्टार नहीं हैं।”

हमारे लक्ष्य इन उपलब्धियों से बड़े होने चाहिए

अश्विन ने आगे कहा, ” हम खिलाड़ी हैं और हमें ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जिससे आम लोग जुड़ सकें और जिससे वे अपनी तुलना कर सकें। जैसे यदि आप रोहित शर्मा या विराट कोहली हैं, जिन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। जब आप एक और शतक लगाते हैं, तो यह आपकी उपलब्धि नहीं रह जाती। यह समान्य बात होनी चाहिए और हमारे लक्ष्य इन उपलब्धियों से बड़े होने चाहिए।”

अश्विन ने 5 स्पिनर्स पर जताई चिंता

रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियन ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती के तौर पर पांच स्पिनर्स चुनने पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि दुबई में हमने 2 नहीं तो कम से कम 1 स्पिनर ज्यादा चुना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें