India vs West Indies: वेस्टइंडीज ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 8 विकेट से हरा दिया है। 171 रन का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने दो विकेट खोकर 18.3 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का अंति मुकाबला बुधवार को मुंबई में खेला जाएगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को सिमंस और लुइस से अच्छी शुरुआत मिली। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। सुंदर ने 40 के स्कोर पर लुइस को ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। हेटमायर ने महज 14 गेंदों पर 23 रन बनाए। हेटमायर को रविंद्र जडेजा कोहली के हाथों कैच आउट कराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज के सामने जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकीं

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। राहुल 11 रन बनाकर पियर की गेंद पर हेटमायर के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 15 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा।नंबर तीन पर बल्लेबाजूी करने आए शिवम दुबे ने 30 गेंदों में शानदार 54 रनों की पारी खेली।

दुबे को हेडन वाल्श ने कैच आउट कराया। कप्तान विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। विलियम्स की गेंद पर कोहली पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें और महज 10 रन बनाकर वॉल्श की गेंद पर कैच आउट हो गए।

 

Live Blog

22:32 (IST)08 Dec 2019





















विंडीज ने जीता मैच

विंडीज ने भारत को 8 विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की सीरीज को एक-एक की बराबरी पर ला दिया है। विंडीज की ओर से सबसे अधिक 67 रन सिमंस ने बनाए।

22:13 (IST)08 Dec 2019





















27 गेंद में 36 रन चाहिए

विंडीज को जीत के लिए 27 गेंद में 36रनकैी भारतीय गेंदबाज विंडीज के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे हैं। स्पिनर्स आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें हैं।

22:08 (IST)08 Dec 2019





















कोहली ने लपका शानदार कैच

रविंद्र जडेजा अपना दूसरा ओवर लेकर आए। पहली तीन गेंदों में 13 रन। चौथी गेंद पर कोहली ने बाउंड्री लाइन पर कमाल का कैच लपक हेटमायर को वापस पवेलियन भेजा। 

21:59 (IST)08 Dec 2019





















दुबे ने खर्चे 18 रन

पहले ओवर में 10 रन देने वाले दुबे ता दूसरा ओवर भीीमहंगा गुजर रहा है। पहली तीन गेंदों से 5 रन आ गए हैं। दुबे के दो ओवर से 18 रन आए।

21:50 (IST)08 Dec 2019





















56 गेंद में 88 रन की जरूरत

शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए और नो बॉल कर बैठे। फ्री हिट पर सिमंस ने चौका लगाया। 56 गेंद में 88 रन की जरूरत।

21:43 (IST)08 Dec 2019





















40 रन बना लुइस आउट

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 63 गेंद में 98 रन की जरूरत है। लुइस और सिमंस लगातार शॉट खेल रहे थे। इसी बीच सुंदर ने 40 के स्कोर पर लुइस को स्टंप आउट। 

21:35 (IST)08 Dec 2019





















भारत ने गंवाया रिव्यू

सुंदर अपना तीसरा ओवर लेकर आए। तीसरी गेंद पर सिंमस ने 93मीटर का छक्का लगाया। कोहली ने इस ओवर में अपना रिव्यू भी खो दिया।

21:23 (IST)08 Dec 2019





















पंत ने छोड़ा आसान कैच

भुवनेश्वर कुमार के ओवर में दो कैच छूटे। पहला कैच सुंंदर ने छोड़ा तो वहीं अगली गेंद पर ऋषभ पंत ने कैच छोड़ दिया। भारत ने दो आसान मौके गंवा दिए।

21:16 (IST)08 Dec 2019





















सुंदर का सुंदर ओवर

वॉशिंगटन सुंदर अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों से एक रन। अगली तीन गेंदों में कोई रन नहीं आया। इस ओवर से सिर्फ एक रन आया।

21:11 (IST)08 Dec 2019





















लुइस ने जड़ा चौका

भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओवर में सिर्फ 4 रन खर्चे। तीसरा ओवर करने आए, दीपक चहर की लगातार दो गेंदों पर दो चौेके आए।

21:02 (IST)08 Dec 2019





















चाहर का शानदार ओवर

दीपक चाहर भारत की ओर से पहले ओवर लेकर आए। तीसरी गेंद पर सिमंस ने सिंगल लेकर अपना और टीम का खाता खोला।

20:48 (IST)08 Dec 2019





















भारत ने बनाए 170 रन

भारत की ओर से सबसे अधिक 54 रन शिवम दुबे ने बनाए। वहीं ऋषभ पंत के बल्ले से भी टीम के लिए अहम रन निकले। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत भारत 170 रन बनाने में कामयाब रहा।

20:41 (IST)08 Dec 2019





















नहीं निकल रहा शॉट

ऋषभ पंत तेजी के साथ शॉट लगाया, लेकिन बल्ला उनके हाथ से छूट गई। पंत आखिरी ओवर में बड़ा शॉट लगाने में असफल हो रहे हैं।

20:33 (IST)08 Dec 2019





















2 ओवर का खेल बाकी

दो ओवर का खेल रह गया है। ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा टीम के लिए अधिक से अधिक रन जोड़ना चाहेंगे। भारतीय टीम बचे हुए दो ओवर कम से कम 30 रन बनाना चाहेगी।

20:27 (IST)08 Dec 2019





















अच्छी लय में पंत

ऋषभ पंत 13 गेंद में 22 के स्कोर पर आ गए हैं। पंत की कोशिश इस पारी को अंत तक ले जाने की होगी। अय्यर 10 रन बनाकर आउट हुए।

20:21 (IST)08 Dec 2019





















रन रेट में गिरावट

विराट कोहली के आउट होने के बाद भारत की रन रेट में गिरावट आई है। पंतऔर अय्यर पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं।

20:13 (IST)08 Dec 2019





















कोहली कैच आउट

कप्तान विराट कोहली विलियम्स की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। धीमी गेंद को पढ़ने में कोहली भूल कर बैठे।

20:04 (IST)08 Dec 2019





















भारत को तीसरा झटका

हेडन वाल्श की पहली गेंद पर दुबे ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर वो हेटमायर को अपना कैच थमा बैठे। दुबे अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौट गए।

19:53 (IST)08 Dec 2019





















दुवे ने जड़े तीन छक्के

किरोन पोलार्ड के ओवर में शिवम दुबे ने एक चौका और तीन छक्का जड़कर रन रेट को बढ़ाने का काम किया। पोलार्ड का दूसरा ओवर बेहद महंगा रहा।

19:44 (IST)08 Dec 2019





















पिच पर कोहली और दुबे

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं। कोहली और दुबे यहां एक साझेादारी बनाने का प्रयास करेंगे।

19:37 (IST)08 Dec 2019





















रन रेट बढ़ाना होगा

पहले पावरप्ले से भारतीय टीम 42 रन बटोरने में कामयाब रही। दुबे और रोहित अगले कुछ ओवर में रन रेट को बढा़ने का प्रयास करेंगे। 

19:29 (IST)08 Dec 2019





















दुबे ने लगाया चौका

जेसन होल्डर के ओवर की तीसरी गेंद पर शुवम दुबे ने चौका लगाया। दुबे 7 गेंद में 8 रन बना चुके हैं।

19:22 (IST)08 Dec 2019





















हेटमायर का शानदार कैच

खैरी पियर की पहली गेंद पर केएल राहुल बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। भारत को राहुल के रूप में पहला झटका लगा।

19:14 (IST)08 Dec 2019





















भारत की अच्छी शुरुआत

खैरी पियर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाया। विंडीज के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में असफल रहे।

19:07 (IST)08 Dec 2019





















रोहित ने जड़ा चौका

शेल्डन कॉटरेल ने वाइड के रूप में भारत को पहला चौका दिलाया। रोहित ने चौथी गेंद पर अपना पहला चौका लगाया।

18:59 (IST)08 Dec 2019





















रोहित-राहुल करेंगे शुरुआत

रोहित शर्मा और केएल राहुल भारत को तेज शुरुआत देना चाहेंगे। दोनों ही बल्लेबाज पावरप्ले के दौरान अधिक से अधिक रन बनाना चाहेंगे।

18:50 (IST)08 Dec 2019





















भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।

18:38 (IST)08 Dec 2019





















स्पिनर को मिला फायदा

तिरुअनंतपुरम की पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। इस मैदान पर हुए अब तक 2 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 22 विकेट गिरे हैं। इनमें से 8 विकेट स्पिनरों के खाते में गए हैं। 

18:33 (IST)08 Dec 2019





















विंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की कोशिश शुरुआती ओवर के दौरान मैच पर पकड़ बनाने की होगी।

18:12 (IST)08 Dec 2019





















यहां खेले गए सिर्फ दो मैच

ग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम पर अभी तक केवल दो इंटरनैशनल मैच हुए हैं। एक वनडे और एक वर्षा बाधित टी20 मैच। दोनों ही मैचों में पिच पर धीमी टर्न देखने को मिला। इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में इस मैदान पर 14 मैच खेले गए और यहां स्पिनर्स ने अच्छा किया। तिरुवनंतपुरम का मौसम गर्म रहेगा साथ ही बारिश की भी आशंका है।

17:42 (IST)08 Dec 2019





















फॉर्म में राहुल

चोटिल शिखर धवन की जगह खेल रहे केएल राहुल ने मिले मौके को बखूभी निभाया। राहुल ने 40 गेंद में 62 रन बनाए। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 29 पारियों में यह आंकड़ा छुआ।

17:14 (IST)08 Dec 2019





















खराब रही थी फील्डिंग

भारतीय टीम को हैदराबाद में छोड़े गए कैचों से सीख लेकर यहां गलतियों से बचना होगा। वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण कैच छोड़े, जिसकी वजह से मेहमान टीम 200 से अधिक का स्कोर आसानी से कर सका।

16:52 (IST)08 Dec 2019





















गलतियों से सबक लेना चाहेंगे भारतीय गेंदबाज

पिछले मैच में भारतीय बोलर्स अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। एविन लुइस, शिमरॉन हेटमायेर और कप्तान कायरन पोलार्ड ने भारतीय गेंदबाजों को नहीं बख्शा।

16:29 (IST)08 Dec 2019





















सीरीज जीतना चाहेगा भारत

आज होने वाले सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया बोलिंग और फील्डिंग डिपार्टमेंट की अपनी खामियों को दूर करके बड़ी जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

16:05 (IST)08 Dec 2019





















टॉस जीतकर गेंदबाजी करना बेहतर

तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 2 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। दोनों में ही भारत ने जीते हैं। दोनों में ही भारत ने लक्ष्य का पीछा किया था। संभव है इस मैच में टॉस जीतने पर विराट कोहली गेंदबाजी चुनें।

15:36 (IST)08 Dec 2019





















कोहली के पास शतक जड़ने का मौका

विराट कोहली ने पिछले 9 मैच में 58.85 के औसत और 148.2 के स्ट्राइक की मदद से 412 रन बनाए हैं। पिछले मैच में लक्ष्य हासिल कर लेने के कारण वे टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए थे।

14:54 (IST)08 Dec 2019





















रोहित को पानी होगी फॉर्म

रोहित शर्मा ने पिछले 8 मैचों में 27 के औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यदि उनके ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक टेस्ट मैच में 46.54, वनडे में 48.52 और टी20 में 31.83 रन प्रति मैच के हिसाब से रन बनाए हैं।

14:27 (IST)08 Dec 2019





















चहल बनाम अश्विन

युजवेंद्र चहल के पास टी20 इंटरनेशनल में भारत का हाइएस्ट विकेटटेकर बनने का मौका है। चहल ने अब तक 35 मैच में 52 विकेट लिए  हैं। वे अभी रविचंद्रन अश्विन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अश्विन ने 46 मैच में 52 विकेट लिए हैं।

14:13 (IST)08 Dec 2019





















23 अतिरिक्त रन

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने हैदराबाद में हुए पहले टी20 मैच में अतिरिक्त के रूप में 23 रन दिए थे। भारत ने वह मुकाबला 8 गेंद शेष रहते जीत लिया था। हालांकि, कैरेबियाई गेंदबाजों ने यदि 23 रन एक्स्ट्रा के तौर पर नहीं दिए होते तो भारत के लिए जीत की राह कठिन हो सकती थी।

14:03 (IST)08 Dec 2019





















पूरन पर से हटा प्रतिबंध

बॉल टैम्परिंग के कारण निकोलस पूरन पर 4 मैच का प्रतिबंध लगा था। अब उन पर से यह प्रतिबंध हट चुका है। ऐसे में सभव है कीरोन पोलार्ड उन्हें आज होने वाले मैच में वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना लें।