India vs South Africa 3rd ODI: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच न्यूलैंडस क्रिकेट मैदान पर तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 303 रन बनाए। बता दें कि भारत ने डरबन और सेंचुरियन में पहले दो वनडे में क्रमश: छह और नौ विकेट से आसान जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को ध्वस्त किया। दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय श्रृंखला में इससे पहले भारतीय टीम कभी दो से अधिक वनडे नहीं जीत पाई है।
मेहमान टीम ने 1992-90 में सात मैचों की श्रृंखला 2-5 से गंवाई थी, जबकि 2010-11 में भारत 2-1 की बढ़त बनाने के बाद पांच मैचों की श्रृंखला 2-3 से हार गया था। लेकिन मौजूदा भारतीय टीम के स्तर को देखते हुए अगर इतिहास दोहराया जाता है तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ी त्रासदी की तरह होगा।
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मैच का प्रसारण Sony Ten 1, Sony Ten 1 HD, Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD पर देखा जा सकता है। प्रसारण दोपहर साढ़े चार बजे से शुरू होगा। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLIV App और इसकी वेबसाइट SonyLiv.com पर होगी। इसके अलावा लाइव स्कोर, अपडेट्स और एनालिसिस के लिए https://www.jansatta.com/khel/ पर आएं।
दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन का कारण कुछ हद तक चोटों की समस्या भी है। एबी डिविलियर्स पहले एकदिवसीय मैच से पहले ही बाहर हो गए जबकि फाफ डु प्लेसिस दूसरे वनडे से पहले। इन दोनों की अंगुलियों में चोट है। इसके अलावा दूसरे वनडे के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज डिकाक भी बाईं कलाई में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
-124 रनों से जीता भारत।
167 रनों पर साउथ अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चेहरे पर नजर आई खुशी।
साउथ अफ्रीका का 8वां विकेट गिरा। 3 रन बनाकर आउट हुए फेहलुकवायो। कोहली हुए खुश।
-37 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर साउथ अफ्रीका ने बनाए 157 रन। मुश्किल में जीत की राह।
-मॉरिश के बाद 38 रन बनाकर आउट हुए जोडो। मैदान पर आए रबाडा।
-150/6 रनों के नुकसान पर साउथ अफ्रीका का 6वां विकेट गिरा। 14 रन बनाकर आउट हुए मॉरिश और मैदान पर आए फेहलुकवायो।
-साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए चाहिए 136 रन। मॉरिश ने 9 गेदों के नुकसान पर बनाए 14 रन और जोडो ने 23 गेदों में 16 रन बनाए।
-मिलर के बाद मैदान पर आए मॉरिश। 5 विकेट के नुकसान पर साउथ अफ्रीका ने बनाए 138 रन।
-साउथ अफ्रीका का 5वां विकेट गिरा। 42 गेदों में 25 रन बनाकर आउट हुए मिलर। मैदान पर हैं जोडो।
-साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 31 ओवर में 125 बना लिए हैं, जिसमें जोडो ने 9 ओवर गेदों में 27 और मिलर ने 39 गेदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैदान पर बॉलिंग कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।
-साउथ अफ्रीका ने 24 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। जोडों 3, जबकि डेविड मिलर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।