India vs South Africa, Ind vs SA 2nd Test 1st Day: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज यानी 10 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम पर शुरू हुआ। पहले दिन 85.1 ओवरों का ही खेल हो पाया। खराब रोशनी के कारण 4.5 ओवरों का खेल नहीं हो पाया।

इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट पर 273 रन का स्कोर किया। खेल खत्म होने के समय विराट 63 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर खेल रहे थे। विराट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में अभी 8वें नंबर पर हैं। यदि वे कल यानी 11 अक्टूबर को अपने खाते मं 6 रन और जोड़ लेते हैं तो दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़कर 7वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल के रूप में 3 विकेट गंवाए। रोहित 14 के निजी स्कोर पर कगिसो रबाडा की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों लपके गए। पुजारा अपना 22वां अर्धशतक बनाने के बाद कगिसो रबाडा की गेंद पर पहली स्लिप में फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच हो गए। मयंक अग्रवाल ने इस मैच में भी शतक लगाया। वे लगातार 2 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बने। उनसे पहले 2009/10 में वीरेंद्र सहवाग ने यह उपलब्धि अपने नाम की थी। मयंक भी रबाडा की गेंद पर डुप्लेसिस के हाथों लपके गए। मयंक ने अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार शतक लगाया है। उन्होंने पिछले टेस्ट मैच में भी शतक लगाया था। वह भी डबल सेंचुरी।

India vs South Africa 2nd Test Live Cricket Score Online: यहां देखें इस मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट 

पहले दिन के पहले सेशन यानी लंच तक भारत ने एक विकेट पर 77 रन बनाए थे। पहले सेशन में 25 ओवरों का खेल हुआ। दूसरे सेशन में 28 ओवरों का खेल हुआ। चायकाल तक भारत ने 53 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन बनाए थे। तीसरे सेशन में 32.1 ओवरों का खेल हुआ।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने के लिए आप Star Sports के विभिन्न नेटवर्क पर विजिट कर सकते हैं, जबकि इस मुकाबले की ऑनाइन स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी, जबकि लाइव स्कोर की जानकारी के लिए आप Cricbuzz और हमारी वेबसाइट Jansatta.com पर विजिट कर सकते हैं।

Live Blog

16:45 (IST)10 Oct 2019
विराट का बढ़ा इंतजार

विराट कोहली को अब दिलीप वेंगसरकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कल यानी शुक्रवार तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय विराट 63 और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर नाबाद थे।

16:19 (IST)10 Oct 2019
विराट 8वें भारतीय

विराट कोहली के अब टेस्ट क्रिकेट में 6845 रन हो गए हैं। वे टेस्ट में 6800 से ज्यादा रन बनाने वाले 8वें भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और दिलीप वेंगसरकर यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

15:35 (IST)10 Oct 2019
टीम थोड़ा दवाब में

भारत ने इस पारी की शुरुआत अच्छी की थी। लेकिन पुजरा और मयंक के विकेट के बाद टीम थोड़ा दवाब में नज़र आ रही है। कप्तान कोहली चाहेंगे कि स्टंप्स तक आज और कोई विकेट न गिरे।

15:13 (IST)10 Oct 2019
रबाडा के 3 विकेट

मयंक अग्रवाल लगातार दूसरा शतक जड़ने के बाद आउट हो गए। उनका विकेट भी कगिसो रबाडा ने लिया। रबाडा अब तक 3 विकेट ले चुके हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया है।

14:48 (IST)10 Oct 2019
मयंक के 100 रन पूरे

मयंक अग्रवाल ने लगातार 2 छक्के लगाने के बाद वर्नोन फिलैंडर के ओवर की चौथी गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया।

14:44 (IST)10 Oct 2019
महाराज की हुई पिटाई

चायकाल के बाद तीसरे ओवर में मयंक अग्रवाल ने लगातार 2 छक्के लगाए। यह ओवर केशव महाराज ने फेंका। इसके साथ ही वे 99 रन पर पहुंच गए। वे अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन दूर हैं।

14:23 (IST)10 Oct 2019
टी ब्रेक

पुजारा के आउट होने पर विराट कोहली क्रीज पर आए। कोहली और मयंक दो ओवर ही खेल पाए कि अंपायरों ने चायकाल घोषित कर दिया। चायकाल के समय भारत का स्कोर 2 विकेट पर 168 रन था।

14:22 (IST)10 Oct 2019
अर्धशतक बनाने के बाद पुजारा आउट

चेतेश्वर पुजारा ने भी मयंक की तरह चौका जड़कर अपना 22वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद वे ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 58 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

12:53 (IST)10 Oct 2019
चौका जड़कर पूरा किया अर्धशतक

मयंक अग्रवाल ने 112वीं गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक है। वे अपना छठा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। 

12:34 (IST)10 Oct 2019
333 रन से हार चुका है भारत

भारत ने इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उस मैच में भारतीय टीम को 333 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

12:33 (IST)10 Oct 2019
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच

पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इससे पहले 23 फरवरी 2017 को यहां एक टेस्ट मैच हुआ था।

11:56 (IST)10 Oct 2019
भारत ने लंच तक एक विकेट खोकर 77 रन बनाए

इस मैच में भारत ने लंच तक एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। पहले सत्र में 25 ओवर फेंके गए। सत्र का खेल खत्म होने तक मयंक अग्रवाल 34 और चेतेश्वर पुजारा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने रोहित शर्मा (14) के रूप में अपना अभी तक का एकमात्र विकेट खोया है।

10:51 (IST)10 Oct 2019
पुजारा ने खोला अपना खाता

13 गेंदों के बाद चेतेश्वर पुजारा ने खोला अपना खाता। क्रीज़ पर पुजरा का साथ मयंक अग्रवाल दे रहे हैं। मयंक ने अबतक 51 गेंदों में छह चौकों की मदद से 26 रन बना लिए हैं।

10:29 (IST)10 Oct 2019
तीन पेसर क्यों खिलाये

कप्तान कोहली ने तीन पेसर इसलीये खिलाये हैं क्योंकि आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी करेंगे ऐसे में भारत को तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलना पड़ेगा। वहीं बल्लेबाजी में गहराई की बात की जाये तो साहा, जडेजा और अश्विन नीचे बल्लेबाजी कर सकते हैं।

10:11 (IST)10 Oct 2019
अच्छी शुरुआत


भारतीय बल्लेबाजों की अच्छी शुरुआत। पहले 9 ओवरों में बनाए 23 रन। क्रीज़ पर रोहित शर्मा और मयक खेल रहे हैं।

09:51 (IST)10 Oct 2019
इस मैदान में पिछली बार मिली थी हार

इस मैदान में अबतक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है ये दूसरा है। पिछली बार जब भारत यहां 2017 ऑस्ट्रेलिया से भिड़ा था तो हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली की कप्तानी में भारत आखिरी बार घर में तभी हारा था।

09:44 (IST)10 Oct 2019
अफ्रीका की बेहतरीन गेंदबाजी

वार्नोन फिलेंडर और कागिसो रबादा की बेहतरीन गेंदबाजी। भारत ने बिना कोई विकेट खोये बनाए 7 रन। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल खेल रहे हैं।

09:16 (IST)10 Oct 2019
बतौर कप्तान 50वां टेस्ट

यह टेस्ट मैच भारत के विराट कोहली का बतौर कप्तान 50वां टेस्ट मैच है। वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे कप्तान हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 50 से ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।

09:11 (IST)10 Oct 2019
रोहित ने जड़े थे दो शतक

विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा ने पहली बार टेस्ट में पारी की शुरुआत की थी और दोनों पारियों में शतक (176, 127) जमाए थे। उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था और उसे दोहरे में तब्दील करने में भी सफल रहे थे।

08:41 (IST)10 Oct 2019
मैदान पर नजर

इन सबके इतर अगर मैदान पर नजर डाली जाए तो यह सवाल सभी के जहन में है कि इस बार एमसीए की पिच किस तरह का व्यवहार करेगी क्योंकि यह इस मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच है, इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच फरवरी-2017 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था जिसमें पिच को लेकर विवाद हुआ था और आईसीसी ने इस पिच को खराब पिच बताया था।

08:26 (IST)10 Oct 2019
कमजोर न पड़ जाए गेंदबाजी

पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए एक चिंता यह थी कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी में वह कहीं कमजोर न पड़ जाए लेकिन ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभाया और शानदार गेंदबाजी की।

08:14 (IST)10 Oct 2019
बुमराह की गैरमौजूदगी

पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए एक चिंता यह थी कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी में वह कहीं कमजोर न पड़ जाए लेकिन ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभाया और शानदार गेंदबाजी की।