Shahid Afridi on Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी अकसर ही कश्मीर को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं और इसी कारण फैंस के गुस्से का शिकार भी होते हैं। कुछ दिन पहले एक बार फिर उन्होंने कश्मीर में रह रहे लोगों की आजादी को लेकर बयान दिया जिससे भारतीय फैंस काफी नाराज हो गए थे। अफरीदी को अब कश्मीर के ही युवा लड़के ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
अफरीदी ने दिया था विवादित बयान
अफरीदी ने टीवी पर कहा- ‘हम कब तक आपस में लड़ते रहेंगे. हम खुद इस मुल्क के दुश्मन हैं. पाकिस्तानी आर्मी की इस देश के लिए बड़ी कुर्बानी है. ये बात सियासतदान क्यों नहीं मानते. अगर पाकिस्तान की फौज़ न हो तो आजादी क्या होती है ये फलस्तीनियों से पूछिए, कश्मीरियों से पूछिए. हमें फौज़ के साथ खड़ा होना है.’
अफरीदी को मिला मुंह तोड़ जवाब
शाहिद अफरीदी ने एक तरह से भारत पर निशाना साधा था। अब जम्मू और कश्मीर के एक युवा आकिब मीर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं जम्मू और कश्मीर का एक मुस्लमान लड़का हूं। हम अपनी आजादी का मजा ले रहे हैं। हमें अच्छी पढ़ाई मिल रही है, हेल्थ सेक्टर में सुधार हो रहा है। हमारे युवा देश के लिए खेल में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। हम दुनिया की सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं। देश के युवा को आपके फेक प्रोपागेंडा और आतंक से आजादी चाहिए।”
आकिब ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं जम्मू और कश्मीर का मुस्लमान युवा हूं। मैं पाकिस्तानियों आतंकवादियों के द्वारा जम्मू और कश्मी में किए गए हमलों की निंदा करता हूं। बहुत जल्द हम POJK (Pakistan Occupied Jammu and Kashmir) को वापस ले कर रहेंगे। पाकिस्तान मुर्दाबाद’।
आकिब का यह ट्वीट काफी वायरल हो गया और भारतीय फैंस ने शाहिद अफरीदी का काफी मजाक बनाया। उन्होंने ट्वीट कहा, ‘शाहिद अफरीदी करवा ली बेइज्जती, अब थोड़े समय में कश्मीर का नाम लेना बंद कर देंगे’। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दिल जीत लिया भाई, भारत माता की जय’।