India vs New Zealand (Ind vs NZ) 3rd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 जनवरी 2020 को हैमिल्टन के सेडान पार्क में खेला गया। यह मैच का रोमांच सुपरओवर तक देखने को मिला। जहां रोहित शर्मा के आखिरी दो गेंदों पर शानदार छक्के की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
IND vs NZ 3rd T20 Live Score, Full Scorecard: Watch here
इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन, पावरप्ले के आखिरी ओवर में गप्टिल को शार्दुल ने आउट किया तो इसके बाद जडेजा ने मुनरो को अपना शिकार बनाया। इसके बाद सेंटनर को बोल्ड कर चहल ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
लेकिन कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को वापसी कराई। आखिरी ओवर में जीत के लिए न्यूजीलैंड को जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी। वहीं, जब आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए थे तो शमी ने टेलर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद मैच सुपरओवर के रोमांच में पहुंच गया।
सुपरओवर का रोमांच- न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरओवर में बुमराह की 6 गेंदों पर 17 रन बनाए। इसके जवाब में जब रोहित और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की तो आखिरी दो गेंद पर भारत को जीत के लिए 10 की दरकार थी। रोहित शर्मा ने दोनों गेंदों पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
India vs New Zealand 3rd T20 Live Cricket Score Updates
18 रनों के जवाब में भारत की पारी
पहली गेंद 2 रन
दूसरी गेंद 1 रन
तीसरी गेंद चौका
चौथी गेंद 1 रन
पांचवी गेंद छक्का
आखिरी गेंद पर छ्क्का
18 रनों के जवाब में अब भारत की ओर से सुपरओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल मैदान में उतर रहे हैं।
बुमराह भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं। सुपरओवर का रोमांच-
पहली गेंद पर एक रन।
दूसरी गेंद पर 1 रन
तीसरी गेंद पर छक्का
चौथी गेंद पर चौका
पांचवी गेंद पर 1 रन
आखिरी गेंद चौका
सुपरओवर के लिए गप्टिल और विलियमसन मैदान में आ गए हैं। जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी बुमराह के हाथों में है।
आखिरी ओवर में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 9 रनों की जरूरत है। विलियमसन शतक से 5 रन दूर हैं।
137 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है और ग्रैंडहोम आउट हो गए हैं। इस मुकाबले में अब जीत के लिए न्यूजीलैंड को 24 गेंद यानी की 4 ओवर में 43 रन चाहिए।
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर विलियमसन ने चौका जड़कर अर्धशतक पूरा कर लिया है। शानदार लय में दिख रहे हैं न्यूजीलैंड के कप्तान।
14वां ओवर लेकर शमी आए थे और इस ओवर में विलियमसन ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। अब वह अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।
11वें ओवर में चहल ने सेंटनर को बोल्ड कर दिया है। भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिली है। कमाल की गेंदबाजी चहल के द्वारा।
सैंटनर के चौके के बाद केन विलियमसन ने एक बड़ा छक्का दूबे को जड़ा है। दूबे के पहले ओवर से 14 रन आए हैं।
52 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिली है और कॉलिन मुनरो 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में विकेट झटका है।
पावरप्ले का आखिरी ओवर यानी की छठा ओवर चल रहा था। गप्टिल ने एक शॉट खेला लेकिन संजू सैमसन ने एक कमाल का कैच लपका है। गप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए हैं।
चौथा ओवर शमी लेकर आए थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर एक पुल शॉट खेलने के चक्कर में मुनरो चोटिल हो गए हैं। उनकी पसलियों में चोट लगी है।
तीसरा ओवर लेकर बुमराह आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर गप्टिल ने एक शानदार छक्का जड़ा है। लय में दिख रहे हैं गप्टिल।
पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का आया था लेकिन इसके बाद शार्दुल ने सधी हुई शुरुआत की और केवल 2 रन ही उसके बाद दिए। भारत को विकेट की तलाश होगी।
180 रनों के पीछे उतरी कीवी टीम के सामने पहला ओवर लेकर शार्दुल ठाकुर आए हैं। गप्टिल और मुनरो पारी का आगाज कर रहे हैं।
180 रनों का पीछा करने उतर रही न्यूजीलैंड के सामने भारतीय गेंदबाजों की यही कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द विकेट झटकें। बुमराह और शमी पर नजरें होंगी।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया है।
160 के स्कोर पर टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है और विराट कोहली 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
142 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है और अय्यर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अभी 18 गेंदों का खेल बचा है।
विराट कोहली अब आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं और 15वें ओवर में उन्होने एक छक्का तो एक चौका जड़ा।
14वां ओवर लेकर सोढी आए थे और इस ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने चौका जड़ा है। भारत को अब तेजी से रन बनाने होंगे।
भारत को रोहित शर्मा के बाद शिवम दूबे के रूप में भी झटका लगा है। ऐसे में अब कप्तान कोहली और श्रेयस अय्यर मैदान में आ गए हैं। दोनों से आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
94 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है और केएल राहुल के बाद रोहित शर्मा भी आउट हो गए हैं। रोहित ने 40 गेंद में 65 रन बनाए हैं।
केएल राहुल के आउट होने के बाद अब मैदान में शिवम दूबे आ गए हैं। विराट कोहली ने दूबे को अपनी जगह प्रमोट किया है। उनसे आतिशी बल्लेबाजी की दरकार होगी।
9वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने ग्रैंडहोम को एक शानदार चौका जड़ा है। टीम का स्कोर अब 89 पर पहुंच गया है।
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के छठे ओवर में तीन छक्के और दो चौके के साथ 23 गेंद में ही अर्धशतक जड़ दिया है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हिटमैन शर्मा।
छठां ओवर लेकर कुग्लाइन लेकर आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने बैक टू बैक दो छक्के जड़े हैं। इसी के साथ भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
5वां ओवर लेकर सेंटनर आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल चौका जड़ दिया है। आतिशी लय में दिख रहे हैं हिटमैन शर्मा।
तीसरा ओवर लेकर आए थे टिम साउदी और इस ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने एक शानदार चौका विकेटकीपर के ऊपर से जड़ा है। कमाल की शुरुआत टीम इंडिया की।
साउदी के पहले ओवर में रोहित ने एक चौका जड़ा था। दूसरा ओवर लेकर बैनट आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जड़ा है।
इस मुकाबले का पहला ओवर लेकर टिम साउदी आए हैं और इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल के चौके के साथ अपना खाता खोला है।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आएगी। रोहित और राहुल पर आतिशी शुरुआत की जिम्मेदारी होगी।