टीम इंडिया ने रविवार यानी 26 जनवरी 2020 को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा टी20 खेला। इस मैच में विराट सेना ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है।  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए भारत को 133 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टिम साउदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। इसके बाद विराट कोहली भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, अय्यर और राहुल एक बार फिर लय में दिखे और दोनों ने कमाल बल्लेबाजी करते हुए टीम को यह मुकाबला जिता दिया।

India vs New Zealand 2nd T20 Live Score Streaming: Watch Here

इस मैच का लाइव प्रसारण आप Star Sports Network पर देख सकते हैं। Star Sports 1, Star Sports HD1, Star Sports 2 and Star Sports HD2 पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ मैच को देखा जा सकता है। वहीं, Star Sports 3 और Star Sports 3 एचडी पर आप हिंदी कमेंट्री के साथ मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। DD National (DD1) और DD Sports पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar App एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के पल-पल की अपडेट्स को जानने के लिए आप jansatta.com से जुड़े रह सकते हैं।

IND vs NZ 2nd T20 LIVE Cricket Score Updates: यहां जानिए मैच के ताजा अपडेट्स

Live Blog

15:32 (IST)26 Jan 2020
भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

शिवम दूबे ने छ्क्के के साथ इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। 15 गेंद शेष रहते ही टीम इंडिया ने इस मुकाबले को जीत लिया है। अब टीम इंडिया 2-0 से सीरीज में आगे चल रही है। 

15:21 (IST)26 Jan 2020
अय्यर का आतिशी रूप

16वें ओवर में टीम इंडिया के स्टार श्रेयस अय्यर ने पहले एक छक्का लगाया और फिर उसके बाद एक शानदार चौका जड़ दिया। अब 17 रनों की और दरकार है। 

15:12 (IST)26 Jan 2020
36 गेंद में 46 रनों की दरकार

इस मुकाबले में जीत के लिए टीम इंडिया को अभी 36 गेंद यानी कि 6 ओवर में 46 रनों की दरकार है। अय्यर और केएल राहुल से आतिशी पारी की दरकार होगी। 

14:57 (IST)26 Jan 2020
कमाल की गेंदबाजी

विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड के स्पिनर गेंदबाजों ने अय्यर और राहुल को बांधकर रखा हुआ है। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 63 रन है। 

14:48 (IST)26 Jan 2020
50 के पार टीम इंडिया

9वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने एक रन के साथ टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। केएल राहुल और अय्यर अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

14:35 (IST)26 Jan 2020
विराट कोहली आउट

39 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा है और कप्तान कोहली साउदी का शिकार हो गए हैं। कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

14:30 (IST)26 Jan 2020
विराट ने जड़ा चौका

5वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने टिकनर को शानदार चौका जड़ा है। केएल राहुल और रोहित दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

14:27 (IST)26 Jan 2020
फॉर्म में राहुल

बैनेट की गेंद पर चौका जड़कर केएल राहुल ने दबाब को कुछ हद तक कम किया। साल 2019 से बतौर ओपनर  केएल राहुल सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

14:16 (IST)26 Jan 2020
रोहित आउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टिम साउदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। 

14:00 (IST)26 Jan 2020
133 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रनों का टारगेट टीम इंडिया को दिया है। अब देखना होगा कि आखिर भारतीय बल्लेबाज किस तरह से इसे चेज करते हैं।

13:37 (IST)26 Jan 2020
100 के पार न्यूजीलैंड

16वें ओवर में न्यूजीलैंड ने साइफर्ट के चौके से अपना स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं साइफर्ट और टेलर। 

13:20 (IST)26 Jan 2020
ग्रैंडहोम आउट

कॉलिन डि ग्रैंडहोम को रविंद्र जडेजा ने अपने ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा। कॉलिन डि ग्रैंडहोम 5 गेंद में सिर्फ 3 रन ही बना सकें।

13:12 (IST)26 Jan 2020
कोहली का शानदार कैच

मार्टिन गप्टिल के बाद कॉलिन मुनरो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 26 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर कैच आउट हो गए। मुनरो का कैच कप्तान कोहली डाइव लगाते हुए लपका। 

13:00 (IST)26 Jan 2020
भारत को बड़ी सफलता

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को मार्टिन गप्टिल के रूप में पहला झटका लगा। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विराट कोहली ने गप्टिल का कैच लिया। गप्टिल 33 रन बनाकर आउट हुए।

12:50 (IST)26 Jan 2020
अच्छे टच में गप्टिल

शुरुआती 5 ओवर में न्यूजीलैंड ने 39 रन बना लिए हैं। गप्टिल अच्छी टच में दिखाई दे रहे हैं। वहीं मुनरो बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आए। शार्दुल की गेंद पर गप्टिल ने छक्का लगाया।

12:42 (IST)26 Jan 2020
न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत

मोहम्मद शमी की गेंद पर जोरदार चौका लगाकर मार्टिन गप्टिल ने टीम के रन रेट को बढ़ाया। शमी और बुमराह ने अब तक कीवी बल्लेबाजों को बांधे रखने का काम किया है। 

12:33 (IST)26 Jan 2020
गप्टिल ने जड़ा चौका

शार्दुल ठाकुर का पहला ओवर काफी महंगा रहा। पहले ओवर से 13 रन आए। वहीं शमी के दूसरे ओवर में भी गप्टिल ने जोरदार चौका लगाया। न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत। 

12:25 (IST)26 Jan 2020
गप्टिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से कॉलिन मनरो और मार्टिन गप्टिल ने पारी की शुरुआत की। पहला ओवर शार्दूल ठाकुर लेकर आए। गप्टिल ने तीसरी गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर भी उन्होंने गेंद को सीधा सीमा रेखा के पास बाहर कर दिया।

12:14 (IST)26 Jan 2020
ये है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

11:54 (IST)26 Jan 2020
ये है कीवी एकादश

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डीग्रैंडहोम, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ब्लेयर टिकनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट।

11:48 (IST)26 Jan 2020
गणतंत्र दिवस पर तीसरा मैच
11:39 (IST)26 Jan 2020
विराट ने किया था ऐलान

दूसरे टी20 मैच का टॉस होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेट पर फील्डिंग का कड़ा अभ्यास किया। पहले टी20 के बाद कप्तान विराट कोहली ने स्पष्ट किया था कि टीम इंडिया को फील्डिंग में अभी काफी मेहनत करनी है।

11:18 (IST)26 Jan 2020
ऐसा है पिच का मिजाज
11:08 (IST)26 Jan 2020
यह है निशाने पर

टीम इंडिया अब तक कभी भी न्यूजीलैंड में लगातार दो टी20 मैच नहीं जीत पाई है। हालांकि, जिस तरह से उसने इस सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की है, उससे साफ लग रहा है कि विराट कोहली की अगुआई में वह यह बदनुमा दाग धोने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

11:03 (IST)26 Jan 2020
घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने इस दौरान 13 मैच खेले। इसमें वह 7 में ही जीत हासिल कर पाई, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा। इस दौरान टीम इंडिया ने विदेशी मैदान पर 5 में से 3 मुकाबले जीते, जबकि 2 में उसे हार झेलनी पड़ी। वहीं, न्यूजीलैंड ने घरेलू मैदान पर 3 में से 2 मैच जीते, एक में उसे हार झेलनी पड़ी।

10:44 (IST)26 Jan 2020
शानदार है रिकॉर्ड

टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले साल एक जनवरी से अब तक उसका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने तब से अब तक 20 मैच खेले हैं। इसमें उसने 12 जीते, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा है।