India vs New Zealand 1st T20I: भारत को न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 21 रन से हराकर 1-0 से बढ़त बनाई। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। टीम इंडिया 177 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई। टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। न्यजीलैंड की ओर से डारेल मिचेल ने नाबाद 59 और डेवोन कॉनवे ने 52 रन की पारी खेली।

Match Ended

New Zealand in India, 3 T20I Series, 2023

India 
155/9 (20.0)

vs

New Zealand  
176/6 (20.0)

Match Ended ( Day – 1st T20I )
New Zealand beat India by 21 runs

Live Updates

IND vs NZ 1st T20I Match: अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 27 रन लुटाए।

22:30 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने 21 रन मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहले टी20 में हराया। वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड ने 21 रन मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

22:26 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड जीत के करीब

वाशिंगटन सुंदर ने 19वें ओवर में 15 रन बनाए। जैकब डफी के ओवर में कुल 17 रन बने। टीम इंडिया ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। जीत के लिए 6 गेंद पर 33 रन चाहिए।

22:16 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: कुलदीप यादव को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 17.1 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन। वाशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 17 गेंद पर 50 रन चाहिए।

22:10 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: शिवम मावी रन आउट

शिवम मावी रन आउट। टीम इंडिया का स्कोर 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 115 रन। जीत के लिए 23 गेंद पर 62 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर कुलदीप यादव क्रीज पर।

22:08 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: दीपक हुड्डा को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

दीपक हुड्डा को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 62 रन चाहिए। वाशिंगटन सुंदर 17 और शिवम मावी 2 रन बनाकर क्रीज पर।

22:03 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 30 गेंद पर 67 रन चाहिए

टीम इंडिया ने 15 ओवर के बाद 5 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 67 रन चाहिए। वाशिंगटन सुंदर 16 और दीपक हुड्डा 10 रन बनाकर क्रीज पर।

21:53 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: माइकल ब्रेसवेल ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा

माइकल ब्रेसवेल ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 12.2 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन। जीत के लिए 46 गेंद पर 88 रन चाहिए। वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर दीपक हुड्डा क्रीज पर।

21:49 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: सूर्यकुमार यादव आउट

ईश सोढ़ी ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव 34 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 11.4 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन। जीत के लिए 50 गेंद पर 94 रन चाहिए। हार्दिक पांड्या 21 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर।

21:39 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 60 गेंद पर 103 रन चाहिए

टीम इंडिया ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 103 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 39 और हार्दिक पांड्या 20 रन बनाकर क्रीज पर।

21:29 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 72 गेंद पर 125 रन चाहिए

टीम इंडिया ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 72 गेंद पर 125 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 19 और हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर क्रीज पर। माइकल ब्रेसवेल के ओवर में 13 रन बने।

21:21 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 84 गेंद पर 144 रन चाहिए

सूर्यकुमार यादव जैसा बल्लेबाज अगर मेडन खेल जाए तो समझा जा सकता है विकेट में कितनी टर्न है। मिचेल सैंटनर के ओवर में कोई रन नहीं बना। टीम इंडिया ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 144 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 15 ओर हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर क्रीज पर।

21:08 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया संकट में

टीम इंडिया संकट में। शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 3.1 ओवर में 3 विकेट पर 15 रन। जीत के लिए 162 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज को तौर पर हार्दिक पांड्या क्रीज पर।

21:04 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: इशान किशन के बाद राहुल त्रिपाठी बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे

टीम इंडिया की खराब शुरुआत। इशान किशन के बाद राहुल त्रिपाठी बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। शुभमन गिल 7 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन। जीत के लिए 166 रन चाहिए।

20:59 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: इशान किशन बोल्ड

माइकल ब्रेसवेल की गेंद टर्न हुई और इशान किशन बोल्ड हो गए। वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया का स्कोर 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 10 रन। जीत के लिए 167 रन की दरकार। शुभमन गिल 4 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर राहुल त्रिपाठी क्रीज पर।

20:55 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। शुभमन गिल और इशान किशन क्रीज पर। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर विकेट के 5 रन। इशान किशन 4 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:43 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का दिया। गेंद नो बॉल थी और डारेल मिचेल ने फ्री हिट पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर फिर छक्का लगा। तीसरी गेंद पर चौका लगा। अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया। आखिरी ओवर में 27 रन बने। डारेल मिचेल 59 और ईश सोढ़ी 0 रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए।

20:34 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: शिवम मावी ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई

शिवम मावी ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई। मिचेल सैंटनर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट। न्यूजीलैंड का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन। डारेल मिचेल 33 और ईश सोढ़ी नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

20:27 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: माइकल ब्रेसवेल को इशान किशन ने रन आउट किया

माइकल ब्रेसवेल को इशान किशन ने रन आउट किया। उन्होंने 1 रन बनए न्यूजीलैंड का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन। डारेल मिचेल 31 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर मिचेल सैंटनर क्रीज पर।

20:23 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई

अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने डेवोन कॉनवे को 52 रन पर पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.2 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन। डारेल मिचेल 31 और माइकल ब्रेसवेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

20:11 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 29 गेंद पर 48 रन बनाकर क्रीज पर। डारेल मिचेल 13 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव ने ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।

20:01 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को चलता किया

कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को चलता किया। उन्होंने 22 गेंद पर 17 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 12.5 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन। डेवोन कॉनवे 47 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज को तौर पर डारेल मिचेल क्रीज पर।

19:53 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: ग्लेन फिलिप्स 11 और डेवोन कॉनवे 36 रन बनाकर क्रीज पर

न्यूजीलैंड की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव के ओवर में 7 रन बने। न्यूजीलैंड का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन। ग्लेन फिलिप्स 11 और डेवोन कॉनवे 36 रन बनाकर क्रीज पर।

19:41 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: उमरान मलिक का पहला ओवर काफी महंगा रहा

उमरान मलिक का पहला ओवर काफी महंगा रहा। उन्होंने 16 रन दिए। न्यूजीलैंड का स्कोर 8 ओवर में बगैर विकेट के 70 रन। डेवोन कॉनवे 27 और ग्लेन फिलिप्स 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:30 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: वाशिंगटन सुंदर ने फिर दिलाई सफलता

वाशिंगटन सुंदर ने ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन का ड्राइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। न्यूजीलैंड को एक ही ओवर में 2 झटका दिया। डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन।

19:28 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई पहली सफलता

वाशिंगटन सुंदर के ओवर की पहली गेंद पर फिन एलेन ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने एक बार फिर बड़ा शॉट खेला लेकिन बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए। न्यूजीलैंड का स्कोर 4.2 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन। एलेन 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमैन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:25 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: अर्शदीप सिंह लय में नहीं दिख रहे

अर्शदीप सिंह लय में नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में 11 रन दिए। न्यूजीलैंड की टीम ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 37 रन बना लिए हैं। फिन एलेन 29 और डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:15 (IST) 27 Jan 2023
हार्दिक पांड्या के बाद अर्शदीप सिंह का ओवर भी महंगा रहा

हार्दिक पांड्या के बाद अर्शदीप सिंह का ओवर भी महंगा रहा। न्यूजीलैंड की टीम ने 2 ओवर में बगौर विकेट के 23 रन बना लिए हैं। फिन एलेन 16 और डेवोन कानवे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप सिंह के ओवर में 11 रन बने।

19:07 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की। फिन एलेन ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौका लगाया। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बगैर विकेट के 12 रन।

18:38 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

18:37 (IST) 27 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

IND vs NZ 1st T20I Match: एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप करके आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए उतरेगी। इस साल वनडे विश्वकप होना है और ऐसे में भारतीय टीम को एकदिवसीय मैच अधिक खेलने हैं लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस श्रृंखला से अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप के लिए अपनी शुरुआती तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने की कोशिश करेगी। भारत की टी20 टीम को हार्दिक पंड्या की अगुवाई में नया स्वरूप दिया गया है जिसमें कई शीर्ष खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इस टीम ने हाल में श्रीलंका को 2-1 से हराया था। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी टीम में नहीं हैं और ऐसे में भारत का दारोमदार हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों पर टिका रहेगा। ये खिलाड़ी इसके बाद दो फरवरी को टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए नागपुर में शिविर में भाग लेंगे। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पृथ्वी साव की टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में रिकॉर्ड 379 रन की पारी खेली थी। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2021 में खेला था और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक उन्हें मौका देते हैं या गिल और किशन की सलामी जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ते हैं। गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विशेषकर वनडे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और पिछली चार पारियों में तीन शतक लगाए हैं जिनमें 208 रन की एक पारी में शामिल है जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। पंजाब का यह सलामी बल्लेबाज टी20 में भी अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन जब टी20 की बात आती है तो वह सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन जाते हैं। वह वनडे की असफलता की भरपाई टी20 मैचों में करना चाहेंगे। भारत की बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है लेकिन उसे गेंदबाजी विभाग पर ध्यान देने की जरूरत है। चोट से उबरकर वापसी करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने पुणे में दो ओवर में 37 रन लुटा दिए थे। भारत यह मैच हार गया था। युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने हालांकि अपने पदार्पण पर ही अच्छा प्रदर्शन किया था और 22 रन देकर चार विकेट लिए थे। वह उमरान मलिक के साथ मिलकर खतरनाक जोड़ी बना सकते हैं। पिछले वनडे में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लंबे समय बाद एक साथ खेलने का मौका मिला था लेकिन टी20 में इनमें से किसी एक को ही अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है। इस छोटे प्रारूप में चहल को प्राथमिकता दी जाती रही है और अक्षर पटेल की अनुपस्थिति में इस लेग स्पिनर का प्रदर्शन भी काफी मायने रखेगा। भारत ने वनडे श्रृंखला में न्यूजीलैंड को चारों खाने चित किया था लेकिन टी20 में मिशेल सैंटनर की अगुवाई में कीवी टीम वापसी करने की कोशिश करेगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने अंतिम वनडे में 138 रन बनाकर अपनी फॉर्म दिखाई थी जबकि माइकल ब्रेसवेल ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया था।