India vs England (IND vs ENG) 1st T20: इंग्लैंड ने 5 मैच की सीरीज के पहले टी20 में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना पाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इंग्लैंड ने पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवर) में बिना विकेट खोए 50 रन बना लिए थे।

इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 32 गेंद में 49 रन बनाए। डेविड मलान 24 और जॉनी बेयरस्टो 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड को पहला झटका युजवेंद्र चहल ने दिया था। उन्होंने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर को LBW किया। बटलर ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंद में 28 रन बनाए।

बटलर जब आउट हुए तब इंग्लैंड के खाते में 72 रन जुड़ चुके थे। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने शुरुआत में सभलकर और फिर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

इससे पहले टीम इंडिया श्रेयस अय्यर के दम पर 124 रन का स्कोर बना पाई। टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर के अलावा ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर खाता भी नहीं खोल पाए।

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा आदिल रशीद, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन और बेन स्टोक्स एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। जोफ्रा आर्चर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

India vs England 1st T20 Live Cricket Score Online: यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

अय्यर 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 48 गेंद में 67 रन बनाए। वह छक्का मारने के चक्कर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर डेविड मलान के हाथों बाउंड्री के पास लपके गए। वाशिंगटन सुंदर 3 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

[ie_ipl_scorecard match_id=49842]

Live Blog

Highlights

    22:33 (IST)12 Mar 2021
    जोफ्रा आर्चर ने 2 गेंद में झटके थे 2 विकेट

    18वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 2 गेंद में 2 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया। हार्दिक एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर आए। वह गोल्डन डक हो गए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें डेविड मलान के हाथों कैच कराया। शार्दुल ठाकुर की जगह वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए।

    21:41 (IST)12 Mar 2021
    श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में जड़ी थी फिफ्टी

    इससे पहले श्रेयस अय्यर ने अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले अय्यर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक 24 जनवरी 2020 को लगाया था।

    21:25 (IST)12 Mar 2021
    भारत के 10 ओवर में गिर गए थे 4 विकेट

    10वें ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया था। बेन स्टोक्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच करा दिया। पंत ने 23 गेंद में 21 रन बनाए। उनकी जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। पंत जब आउट हुए तब टीम इंडिया के खाते में 48 रन जुड़े थे।

    21:21 (IST)12 Mar 2021
    बटलर ने दिखाया जोश

    पांचवां ओवर भारत के लिए काफी महंगा साबित हुआ। अक्षर पटेल के इस ओवर में इंग्लैंड ने 13 रन बनाए। जोस बटलर ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। बटलर ने ऐसा छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम में खो गई। थोड़ी देर इंतजार के बाद दूसरी गेंद से खेल शुरू किया गया।

    20:50 (IST)12 Mar 2021
    पांचवें ओवर में गिरा था भारत का तीसरा विकेट

    पांचवें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। शिखर धवन मार्क वुड के ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। वह 12 गेंद में 4 रन ही बना पाए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। धवन जब पवेलियन लौटे थे, तब टीम इंडिया के खाते में सिर्फ 20 रन ही जुड़े थे।

    20:35 (IST)12 Mar 2021
    बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे विराट कोहली

    तीसरे ओवर में विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। आदिल रशीद के ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह मिस कर गए और क्रिस जॉर्डन ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। कोहली की जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। कोहली जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 3 रन ही था।

    20:14 (IST)12 Mar 2021
    15 ओवर में आए 12 रन

    15वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। इस ओवर में भारत ने 15 रन बटोरे। हार्दिक पंड्या ने इस ओवर की चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 83 रन था। श्रेयस अय्यर 40 और हार्दिक पंड्या 17 रन पर खेल रहे थे।

    19:56 (IST)12 Mar 2021
    भारत की प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं रोहित शर्मा

    भारत को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लगा। जोफ्रा आर्चर ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल को बोल्ड कर दिया। राहुल एक रन ही बना पाए। वह जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 2 रन था। राहुल की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। बता दें कि भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा नहीं हैं। उन्हें कुछ मैचों के लिए आराम दिया गया है।

    19:18 (IST)12 Mar 2021
    Star Sports और HotStar पर ऐसे देखें मैच

    इस टेस्ट मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर मैच की अंग्रेजी, जबकि स्टार स्पोर्ट्स 3 (Star Sports 3) पर हिंदी में मैच की लाइव कॉमेंट्री देख और सुन सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर विजिट कर सकते हैं। जियो टीवी ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। मैच के ताजा अपडेट्स पाने के लिए आप जनसत्ता. कॉम से जुड़े रह सकते हैं।

    19:11 (IST)12 Mar 2021
    14 महीने बाद टी20 खेलने उतरी टीम इंडिया

    भारतीय टीम घरेलू मैदान पर करीब 14 महीने बाद टी20 मैच खेलने उतरी है। टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टी20 मैच 10 जनवरी 2020 को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वह मैच भारत ने 78 रन से जीता था। बाद में कोरोनावायरस महामारी के कारण क्रिकेट समेत खेल गतिविधियों पर विराम लग गया, जिसके कारण कई टूर्नामेंट और सीरीज रद्द करनी पड़ीं। हालांकि, ओवरऑल बात करें तो भारत ने अपना आखिरी टी20 मैच सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वह मैच भारत 12 रन से हार गया था।

    18:41 (IST)12 Mar 2021
    ये है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन।

    18:41 (IST)12 Mar 2021
    भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा नहीं

    भारत: शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल।

    18:27 (IST)12 Mar 2021
    टीम इंडिया कर सकती है प्रयोग

    भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में टीम इंडिया पांच मैच की इस टी20 सीरीज में प्लेइंग-11 और पिच को लेकर कई प्रयोग कर सकती है। इसमें तीन स्पिनर्स के साथ उतरना भी शामिल होगा।