भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से हरा दिया। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट को पारी और 25 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। वहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 18 से 22 जून के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

भारत घरेलू मैदान पर लगातार 13वीं सीरीज जीतने में कामयाब रहा। शनिवार (6 मार्च) को भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 135 रनों पर ऑलआउट कर दिया। रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर 5 और अक्षर पटेल ने 48 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने अपनी पहली पारी में 365 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में डैनियल लॉरेंस ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए।

भारत में ही होगा IPL 2021: 6 स्थानों पर होंगे मुकाबले, 9 अप्रैल से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

भारत 0-1 से पिछड़ने के बाद छठी बार सीरीज जीता है। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से अपने नाम किया था। अश्विन ने करियर में 30वीं बार पारी में 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं, अक्षर पटेल ने चौथी बार ऐसा किया। अक्षर ने डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के अजंथा मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेंडिस ने भारत के खिलाफ 2008 में 26 विकेट लिए थे। अश्विन सीरीज में 32 विकेट लेने के अलावा एक शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज बने। ऋषभ पंत को मैन ऑफ मैच अवॉर्ड मिला।

5 गेंद में गिर गए भारत के 3 विकेट, वॉशिंगटन सुंदर 4 रन से पूरा नहीं कर सके शतक; वीवीएस लक्ष्मण ने कही बड़ी बात

पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 118 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। वे 96 रन पर नाबाद रहे। 174 गेंद की पारी में सुंदर ने 10 चौके और एक छक्का लगाया। भारत के आखिरी 3 विकेट 5 गेंद में गिर गए। अक्षर पटेल 43 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने 97 गेंद की पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया।

[ie_ipl_scorecard match_id=49841]

Live Blog

16:38 (IST)06 Mar 2021
रोहित सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

टीम इंडिया को सीरीज जिताने में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के साथ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही। रोहित सीरीज में सबसे ज्यादा 345 रन बनाने वाले भारतीय रहे। दूसरे नंबर पर पंत ने 270 रन बनाए। रोहित ने 161 रन और पंत ने 101 रन की शतकीय पारी भी खेली।

16:08 (IST)06 Mar 2021
भारत ने टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा 12 मैच जीते

पहली बार हो रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया अब तक की सबसे सफल टीम रही है। उसने 21 में से सबसे ज्यादा 12 मैच जीते हैं। इंग्लैंड 11 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में 6 सीरीज में से 5 जीती हैं। एक में न्यूजीलैंड से हार मिली। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की अपनी पहली सीरीज में अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था।

15:32 (IST)06 Mar 2021
अश्विन ने कर्टली एम्ब्रोस को पीछे छोड़ा

अश्विन ने दूसरी पारी में दूसरा विकेट लेते ही टेस्ट में अपने 406 विकेट पूरे किए। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कर्टली एम्ब्रोस (405 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स में 15वें नंबर पर पहुंच गए।

12:24 (IST)06 Mar 2021
इंग्लैंड के गिरे दो विकेट

अश्विन ने इंग्लैंड के शुरुआती दो खिलाड़ियों को दो लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। उन्होंने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर जैक क्रॉली और पांचवीं गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। क्रॉली ने 16 गेंद पर 5 रन बनाए। बेयरस्टो खाता नहीं खोल सके।

11:35 (IST)06 Mar 2021
भारत पहली पारी में ऑलआउट

तीसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में 365 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। ऐसे में भारतीय टीम ने 160 रन की बढ़त बना ली। भारतीय टीम के लिए पहली पारी में ऋषभ पंत ने 101, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 96, रोहित शर्मा ने 49 और अक्षर पटेल ने 43 रन की पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इनके अलावा जेम्स एंडरसन ने 3 और जैक लीच ने 2 विकेट लिए। सुंदर ने टेस्ट में अपना बेस्ट स्कोर बनाया है। इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के चेन्नई टेस्ट में नाबाद 85 रन बनाए थे।

10:37 (IST)06 Mar 2021
सुंदर और अक्षर जमे

वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 80+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने पहली पारी में अब तक इंग्लैंड पर 130+ रन की बढ़त बना ली है।

09:59 (IST)06 Mar 2021
भारत ने 100 से ज्यादा रन की बढ़त बनाई

भारत ने 7 विकेट गंवाकर 300+ रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 50+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने पहली पारी में अब तक इंग्लैंड पर 100+ रन की बढ़त बना ली है।