India vs England (IND vs ENG) 4th Test DAY 2: भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 94 ओवर में 7 विकेट पर 294 रन था। वाशिंगटन सुंदर 60 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर नाबाद थे।

सातवें विकेट के रूप में ऋषभ पंत आउट हुए। पंत ने शतक लगाया। उनका यह ओवरऑल तीसरा और देश में पहला टेस्ट शतक है। उन्होंने 84वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और 85वें ओवर की पहली गेंद पर जेम्स एंडरसन ने उन्हें जो रूट के हाथों कैच करा दिया।

पंत 118 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने आउट होने से पहले 7वें विकेट के लिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ 113 रन की साझेदारी भी की। इन दोनों की इस भागीदारी से पहले भारत एक समय इंग्लैंड के पहली पारी के 205 रन के स्कोर तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रहा था।

हालांकि, अब वह स्पिनर्स की मददगार पिच पर 89 रन की बढ़त लेकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पंत और सुंदर ने यह साझेदारी तब निभायी, जब भारत ने अपने चोटी के तीन बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा (17), कप्तान विराट कोहली (शून्य) और अजिंक्य रहाणे (27) के विकेट सुबह के सत्र में गंवा दिए थे। वहीं, रोहित शर्मा (49) अर्धशतक से चूक गए थे।

इस मामले धोनी की बराबरी करके पछता रहे होंगे कोहली, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दूसरे दिन के पहले दो सत्र इंग्लैंड के नाम रहे, लेकिन पंत और सुंदर ने तीसरा सत्र ही नहीं दूसरा दिन भी भारत के नाम कर दिया। तीसरे सत्र में भारत ने 141 रन जोड़े और केवल एक विकेट गंवाया। पंत ने 70वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

[ie_ipl_scorecard match_id=49841]

Live Blog

17:27 (IST)05 Mar 2021
अर्धशतक से चूक गए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रोहित को बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू किया। अजिंक्य रहाणे 45 गेंद पर 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स एंडरसन की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच लिया। रहाणे ने चार चौके लगाए। रविचंद्रन अश्विन 13 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर ओली पोप को कैच थमा बैठे।

16:27 (IST)05 Mar 2021
दूसरे दिन सबसे पहले पुजारा लौटे पवेलियन

चेतेश्वर पुजारा दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्हें जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे 66 गेंद पर 17 रन ही बना सके।पुजारा 28 पारियों से शतक नहीं लगा सके हैं। वे छह पारियों में चौथी बार लीच का शिकार बने। इस दौरान उनके 89 गेंद पर 61 रन बनाए।

15:26 (IST)05 Mar 2021
स्टोक्स ने कोहली का झटका विकेट

कप्तान विराट कोहली खाता खोले बगैर आउट हो गए। बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर बेन फोक्स ने उनका शानदार कैच लिया। कोहली इस सीरीज में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया। शुभमन गिल खाता नहीं खोल सके। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे।

14:43 (IST)05 Mar 2021
चायकाल तक भारत 52 रन पीछे

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक छह विकेट पर 153 रन बनाये। भारत ने दूसरे सत्र में 73 रन जोड़े और इस बीच रोहित शर्मा (49) और रविचंद्रन अश्विन (13) के विकेट गंवाये। चायकाल के समय ऋषभ पंत 36 और वाशिंगटन सुंदर एक रन पर खेल रहे थे। भारत अभी इंग्लैंड से 52 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाये थे।

13:38 (IST)05 Mar 2021
रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रोहित को बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू किया। भारतीय टीम को अब ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन से बड़ी पारी की उम्मीद है।

12:10 (IST)05 Mar 2021
भारत इंग्लैंड से अभी 125 रन पीछे

भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक चार विकेट पर 80 रन बनाये। लंच के समय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 32 रन पर खेल रहे थे। अजिंक्य रहाणे (27) लंच से ठीक पहले पवेलियन लौटे। भारत ने पहले सत्र में चेतेश्वर पुजारा (17) और कप्तान विराट कोहली (शून्य) के भी विकेट गंवाये। भारत अभी इंग्लैंड से 125 रन पीछे है।

10:41 (IST)05 Mar 2021
भारत को लगा दोहरा झटका

चेतेश्वर पुजारा दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्हें जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे 66 गेंद पर 17 रन ही बना सके। पुजारा 28 पारियों से शतक नहीं लगा सके हैं। वे छह पारियों में चौथी बार लीच का शिकार बने। इस दौरान उनके 89 गेंद पर 61 रन बनाए। पुजारा के बाद कप्तान विराट कोहली खाता खोले बगैर आउट हो गए। बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर बेन फोक्स ने उनका शानदार कैच लिया। कोहली इस सीरीज में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया।

10:06 (IST)05 Mar 2021
रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा से बड़ी पारी की उम्मीद

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और तीसरे नंबर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। दोनों ने 34 रनों की साझेदारी कर ली है। रोहित इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे अच्छी फॉर्म में हैं। उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।

09:14 (IST)05 Mar 2021
पहले दिन भारत ने बनाए थे 24 रन

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 24 रन था। पुजारा 15 और रोहित 8 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे। जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पारी की तीसरी ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। गिल जब पवेलियन लौटे तब उनका और टीम का खाता भी नहीं खुला था।