भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 263 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 128 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत को दिन के खेल के आखिरी समय में तीसरी सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने डोमिनिक सिबली को आउट किया। सिबली शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 286 गेंद पर 87 रन बनाए। बुमराह ने उन्हें 90वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शानदार शतक लगाया।
रूट ने लगातार तीसरे मैच में शतकीय पारी खेली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के दोनों मैच में शतक लगाया था। रूट का भारत के खिलाफ ये पांचवां और भारत में दूसरा शतक है।
इससे पहले डोमिनिक सिबली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 51वें ओवर की दूसरी गेंद अर्धशतक लगाया। उन्होंने बुमराह की इस गेंद को मिड-ऑफ की तरफ खेला और दौड़कर दो रन लिए।
[ie_ipl_scorecard match_id=49838]
Highlights
जो रूट और डोमिनिक सिबली क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 180 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। रूट 117 रन बनाकर नाबाद हैं तो सिबली ने 85 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना चाहेगी।
जो रूट ने पारी के 78वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शानदार शतक लगाया। रूट ने लगातार तीसरे मैच में शतकीय पारी खेली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के दोनों मैच में शतक लगाया था। रूट का भारत के खिलाफ ये पांचवां और भारत में दूसरा शतक है।
इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। जो रूट ने 71 और डोमिनिक सिबली ने 64 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। टीम इंडिया इस साझेदारी को तोड़ना चाहेगी। रूट भारत के खिलाफ लगातार रन बनाते हैं। वे शतक के करीब पहुंच रहे हैं।
दूसरे विकेट के रूप में डेनियल लॉरेंस पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें 26वें ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। लॉरेंस खाता भी नहीं खोल पाए। बुमराह का भारत में यह पहला टेस्ट विकेट है।
लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 27 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन था। जसप्रीत बुमराह ने तब तक 7 ओवर में 17 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 10 ओवर में 31 रन देकर एक-एक विकेट झटके थे। लंच तक रूट ने 4 और डोमिनिक सिब्ले ने 26 रन बनाए थे।
भारत को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। उन्होंने 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोरी बर्न्स को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। रोरी बर्न्स 2 चौके की मदद से 60 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले इंग्लैंड की ओर से रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ले ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से इशांत शर्मा पहला ओवर लेकर आए। जसप्रीत बुमराह ने दूसरा ओवर फेंका। उनकी पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स का कैच छूट गया।
इंग्लैंड ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 37 रन बनाए थे। उस समय रोरी बर्न्स ने 17 और डोमिनिक सिब्ले ने 20 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी में तब तक इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को आजमाया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी।
भारत ने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जनवरी 2020 को बेंगलुरु में खेला था। उस वनडे इंटरनेशनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपना आखिरी मैच एक फरवरी 2017 को खेला था। वह टी20 इंटरनेशनल मैच था। बेंगलुरु में खेले गए उस मैच में भारत ने 75 रन से जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबले, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज नदीम।