चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वह 38 गेंद पर 1 चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। पूरी पारी में वह लय में नहीं दिखे। सबसे बड़ी चिंता का बात यह है कि वह एक बार फिर लेग स्पिन पर आउट हुए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में आदिल रशीद ने उन्हें तंग किया था तो दुबई में बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने उन्हें आउट किया।

2024 से अबतक 6 पारियों में 6 बार विराट कोहली स्पिन पर आउट हुए हैं। इनमें से 4 बार लेग स्पिनर ने आउट किया है। श्रीलंका दौरे पर 3 वनडे मैचों में 2 बार लेग स्पिन पर आउट हुए थे। 1 बार बाएं हाथ के स्पिनर ने आउट किया था। इसके 2025 में फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली 2 मैच खेले। दोनों मैच में आदिल रशीद ने आउट किया।

कोहली 2024 से 5 बार लेग स्पिनर्स के खिलाफ आउट

इस तरह कोहली 2024 से 5 बार लेग स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं। इन 5 पारियों में 51 गेंद पर 6.20 के औसत और 60.78 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कोहली की विकेट की बात करें तो रिशाद ने ऑफ स्टंप से बाहर लेंथ बॉल की। कोहली बैकफुट पर कट करने गए और गेंद को नीचे नहीं रख पाए। बैकवर्ड पॉइंट पर सौम्य सरकार ने आसान कैच लपका।

भारत को मिला 229 का टारगेट

विराट कोहली जब आउट हुए भारतीय टीम का स्कोर 22.4 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन था। विराट कोहली से पहले कप्तान रोहित शर्मा 36 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 62 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर थे। अक्षर पटेल क्रीज पर आए थे। बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय की शतकीय पारी की मदद से 49.4 ओवर में 228 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें