भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई। उसने पहले दिन 6 विकेट पर 233 रन बनाए थे। टीम दूसरे दिन अपने स्कोर में सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी और 4 विकेट गंवा दिए।

दूसरे दिन के पहले ही ओवर में टीम इंडिया को झटका। पैट कमिंस ने रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अश्विन 15 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा बैठे। उनके बाद ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बन गए। उन्होंने टिम पेन के कैच थमा दिया। उमेश यादव 6 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। मोहम्मद शमी खाता खोले बगैर कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।

India Vs Australia 1st Test DAY 2 Live Cricket Score Online: जानिए मैच के ताजा अपडेट्स

मिशेल स्टार्क ने 4 और पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए। स्टार्क ने भारत के खिलाफ पहली बार किसी पारी में 4 विकेट लिए हैं। पहले दिन भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने सबसे धीमी पारी खेलते हुए 160 गेंद पर 43 रन बनाए। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Live Blog

09:59 (IST)18 Dec 2020
भारत हुआ ऑलआउट

टीम इंडिया मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई। उसने पहले दिन 6 विकेट पर 233 रन बनाए थे। टीम दूसरे दिन अपने स्कोर में सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी और 4 विकेट गंवा दिए। ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बन गए। उन्होंने टिम पेन के कैच थमा दिया। उमेश यादव 6 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। मोहम्मद शमी खाता खोले बगैर कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।

09:37 (IST)18 Dec 2020
अश्विन को कमिंस ने किया आउट

दूसरे दिन के पहले ही ओवर में टीम इंडिया को झटका। पैट कमिंस ने रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अश्विन 15 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद उमेश यादव क्रीज पर आए हैं। वे साहा के साथ टीम के स्कोर में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहेंगे।

09:09 (IST)18 Dec 2020
थोड़ी देर में शुरू होगा खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल अब से कुछ देर में शुरू होगा। टीम इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट पर 233 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि साहा और अश्विन कम से कम 100 रन टीम के स्कोर में जोड़े। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में आ जाएगी।