चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल बाद होगा। यह इस आईसीसी टूर्नामेंट का 9वां संस्करण होगा। 19 फरवरी को शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत अपना अभियान 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम तीसरी बार टूर्नामेंट जीतना चाहेगी। भारत ने 2002 (श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता) और 2013 में टूर्नामेंट जीता। इससे पहले 2017 खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
आइए जानते हैं 1998 से लेकर 2017 तक चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के रिकॉर्ड
मैच खेले: 29
जीते: 18
हारे : 8
कोई परिणाम नहीं: 3
आखिरी मैच का परिणाम: पाकिस्तान से 180 रन से हार (ओवल में 2017 का फाइनल)
पिछले पांच परिणाम: जीते – 3; हारे – 2
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन
साल | परिणाम | सबसे ज्यादा रन | सबसे ज्यादा विकेट |
1998 | सेमीफाइनल | सचिन तेंदुलकर (149) | सचिन तेंदुलकर (6) |
2000 | उपविजेता | सौरव गांगुली (348) | वेंकटेश प्रसाद (8) |
2002 | विजेता | वीरेंद्र सहवाग (271) | जहीर खान (8) |
2004 | ग्रुप स्टेज | राहुल द्रविड़ (97) | इरफान पठान (5) |
2006 | ग्रुप स्टेज | राहुल द्रविड़ (105) | मुनाफ पटेल (4) |
2009 | ग्रुप स्टेज | विराट कोहली (95) | आशीष नेहरा (8) |
2013 | विजेता | शिखर धवन (363) | रविंद्र जडेजा (12) |
2017 | उपविजेता | शिखर धवन (338) | भुवनेश्वर कुमार (7) |
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाजी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोच्च स्कोर | 100/50 |
शिखर धवन | 10 | 701 | 77.88 | 101.59 | 125 | 3/3 |
सौरव गांगुली | 13 | 665 | 73.88 | 83.12 | 141* | 3/3 |
राहुल द्रविड़ | 19 | 627 | 48.23 | 73.33 | 76 | 0/6 |
विराट कोहली | 13 | 529 | 88.16 | 92.32 | 96* | 0/5 |
रोहित शर्मा | 10 | 481 | 53.44 | 82.5 | 123* | 1/4 |
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज | मैच | विकेट | इकॉनमी | औसत | बेस्ट |
रविंद्र जडेजा | 10 | 16 | 4.85 | 25.18 | 5/36 |
जहीर खान | 9 | 15 | 4.6 | 24.53 | 4/45 |
हरभजन सिंह | 13 | 14 | 3.96 | 35.42 | 3/27 |
सचिन तेंदुलकर | 16 | 14 | 4.73 | 25.07 | 4/38 |
भुवनेश्वर कुमार | 10 | 13 | 4.3 | 25.69 | 2/19 |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
नॉन ट्रैवलिंग सब्सट्यीट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल
दिन | मैच | जगह | समय |
6 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | नागपुर | दोपहर 1.30 |
9 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | कटक | दोपहर 1.30 |
12 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | अहमदाबाद | दोपहर 1.30 |