भारत ने 30 अक्टूबर 2025 की रात आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने फीबी लिचफील्ड (119 रन) के शतक और एश्ले गार्डनर (63 रन) के पचासे की मदद से 49.9 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 338 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127 रन, 134 गेंद, 14 चौके) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन, 88 गेंद, 10 चौके, 2 छक्के) की मदद से 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच जीत लिया।

भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, चेज किया महिला वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर; तीसरी बार फाइनल में

इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया का महिला विश्व कप में आठ साल से चला आ रहा विजय रथ रोक दिया। महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले 2017 में हारी थी। उसके बाद से उसने एक भी मैच नहीं गंवाया था। खास यह है कि 2017 में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महिला विश्व कप में हराया था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम सात बार की विश्व चैंपियन है।

अब 2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका में खिताबी भिड़ंत

महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की जीत के साथ ही यह तय हो गया कि दो नवंबर 2025 को होने वाले फाइनल में दुनिया को नया विश्व चैंपियन बनेगा। महिला विश्व कप 2025 का फाइनल दो नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अब तक एक बार भी विश्व कप नहीं जीता है।

भारत तीसरी बार खेलेगा वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल

भारत ने तीसरी बार महिला एकदिवसीय विश्व कप के फ़ाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले भारतीय टीम 2005 और 2017 में उपविजेता रही थी। भारत का 341/5 स्कोर, महिला एकदिवसीय मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में इसी टीम के खिलाफ भारतीय टीम 369 रन पर ऑलआउट हुई थी।

पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में 300+ रन का रन चेज

यह पहली बार है जब किसी वनडे विश्व कप (पुरुष या महिला) नॉकआउट में 300 से ज्यादा के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। इससे पहले सर्वोच्च रन चेज पुरुष विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में आया था। तब न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298 रन बनाकर मैच जीता था।

महिला विश्व कप फाइनल

  • 1982: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 1988: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 1993: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
  • 1997: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 2000: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 2005: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
  • 2009: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
  • 2013: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज
  • 2017: इंग्लैंड बनाम भारत
  • 2022: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
  • 2025*: भारत बनाम साउथ अफ्रीका