जैसे-जैसे हांगझू में 19वें एशियाई खेलों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। भारत में बैडमिंटन प्रेमी आशा और प्रत्याशा से भर गए हैं। देश के बैडमिंटन प्रशंसकों को अपने कुशल शटलर्स के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है। पीवी सिंधु को छोड़ दिया जाए तो हाल के दिनों में वैश्विक मंच पर भारतीय शटलर्स के कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
हालांकि, एशियाई खेलों के 72 साल के इतिहास में भारततीय खिलाड़ियों ने 155 स्वर्ण पदक जीते हैं, लेकिन इनमें से एक भी शटलर नहीं है। बैडमिंटन में भारत ने अब तक कुल 10 पदक जीते हैं। इसमें एक रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। देश उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब उसके बैडमिंटन स्टार उस पीले तमगे को हासिल करेंगे।
एशियाई खेलों में चीन के हांगझू स्थित बिनजियांग जिमनैजियम बैडमिंटन की स्पर्धाएं 28 अक्टूबर 2023 से शुरू होंगी। सभी की निगाहें थॉमस कप चैंपियन पुरुष टीम और एशियाई चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी पर होंगी। भारत के पुरुष और महिला एकल नंबर 1 क्रमशः एचएस प्रणय और पीवी सिंधु भी स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेंगे।
हालांकि, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन एकल दल का हिस्सा नहीं हैं। भारत के नंबर 2 होने के बावजूद वह ट्रायल में किदांबी श्रीकांत से पीछे रहे। इसी वजह से व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने में असफल रहे।
एशिया कप 2023 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम
- मेन्स सिंगल्स: एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत।
- वुमन्स सिंगल्स: पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा।
- मेन्स डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/अर्जुन।
- वुमन्स डबल्स: त्रिसा जॉली/गायत्री गोपीचंद पुलेला, अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो।
- मिक्स्ड डबल्स: रोहन कपूर/सिक्की रेड्डी, साई प्रतीक/तनिषा क्रैस्टो।
- मेन्स टीम: एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, अर्जुन, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, रोहन कपूर, साई पथिक।
- वुमन्स टीम: पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा, त्रिसा जॉली, गायत्री गोपीचंद पुलेला, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रैस्टो, मालविका बंसोद, अनुपमा उपाध्याय, एन सिक्की रेड्डी।
Asian Games 2023 Live Streaming की पूरी डिटेल्स |
Asian Games 2023: पढ़ें भारत का Day To Day शेड्यूल |
Asian Games 2023: देखें खेल और भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट |
एशियाई खेल 2023 के लिए भारत का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
28 अक्टूबर
वुमन्स टीम (नॉकआउट राउंड): सुबह 6:30 बजे से।
29 अक्टूबर
वुमन्स टीम क्वार्टर फाइनल: सुबह 6:30 बजे से।
मेन्स टीम क्वार्टर फाइनल: दोपहर 2:30 बजे से।
30 अक्टूबर
वुमन्स टीम सेमीफाइनल: सुबह 6:30 बजे से।
मेन्स टीम सेमीफाइनल: दोपहर 2:30 बजे से।
31 अक्टूबर
वुमन्स टीम फाइनल: सुबह 6:30 बजे से।
मेन्स टीम फाइनल: दोपहर 2:30 बजे से।
02 अक्टूबर
सिंगल्स और डबल्स राउंड 1: सुबह 6:30 बजे से।
03 अक्टूबर
सिंगल्स और डबल्स राउंड 2: सुबह 6:30 बजे से।
04 अक्टूबर
सिंगल्स और डबल्स राउंड 2 और राउंड 3: सुबह 6:30 बजे से।
05 अक्टूबर
सिंगल्स और डबल्स क्वार्टर फाइनल: सुबह 6:30 बजे से।
06 अक्टूबर
सिंगल्स और डबल्स सेमीफाइनल: सुबह 6:30 बजे से।
07 अक्टूबर
सिंगल्स और डबल्स फाइनल: सुबह 11:30 बजे से।
भारत में लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रशंसक एशियन गेम्स 2023 में बैडमिंटन इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, 3, 4, 5 एसएच/एचडी चैनलों पर उपलब्ध होगा।