ओपनर स्मृति मंधाना के 12वें वनडे शतक की मदद से भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में 292 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम इतिहास रचने से चूक गई। उसके पास ऑस्ट्रेलिया महिला के खिलाफ वनडे में 300 रन बनाने पहली टीम बनने का मौका था। भारतीय टीम के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरा सर्वोच्च स्कोर हो गया।
इंग्लैंड महिला टीम के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है। उसने 2022 वर्ल्ड कप में 8 विकेट पर 298 रन बनाए थे। भारतीय महिला टीम ने 292 रन बनाकर न्यूजीलैंड का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उसने नॉर्थ सिडनी में 2012 में 6 विकेट पर 288 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 285 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 2023 9 विकेट पर 285 रन बनाए थे।
भारतीय टीम ने कम से कम 30 रन कम बनाए
भारतीय टीम के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरा सर्वोच्च स्कोर भले हो गया हो, लेकिन वह अंत के ओवरों में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं होगी। भारतीय टीम ने कम से कम 30 रन कम बनाए। भारतीय टीम का 40 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट पर 235 रन था। अगले 10 ओवर में टीम ने 60 रन बनाए और 6 विकेट खो दिए। मंधाना के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका।
दीप्ति शर्मा ने 53 गेंद पर 40 बनाए
स्मृति मंधाना ने 91 गेंद पर 117 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 53 गेंद पर 40 और ऋचा घोष ने 33 गेंद पर 29 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 25 और स्नेह राणा ने 24 रन बनाए। हरलीन देओल 10 औक कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 रन बनाए। राधा यादव 6 और अरुंधति रेड्डी ने 4 रन बनाए। रेणुका सिंह ठाकुर 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी ब्राउन ने 3 और एशअले गार्डनर ने 2 विकेट लिए। मेघन स्कट, अन्नाबेल सदरलैंड और ताहिला मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट लिए।