भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला पर्थ के वाका स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 298 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 45.1 ओवर में 215 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। इस मैच में भारत को 83 रन से हार मिली।

भारत को आखिरी वनडे मैच में भी कंगारू टीम ने हरा दिया और 3 मैचों की वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। आखिरी मैच में मंधाना की शतकीय पारी के बाद कुछ उम्मीद जरूर जगी थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज बिखर गए और पूरी टीम 215 पर सिमट गई। तीसरे वनडे मैच में कंगारू गेंदबाज गार्डनर ने गजब की गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके।

स्मृति मंधाना ने लगाया शतक

भारत की तरफ से इस मैच में ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 109 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रन बनाए। इसके अलावा हरलीन देओल ने 39 रन तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 रन की पारी खेली। भारत के खिलाफ इस मैच में एश्ले गार्डनर ने गजब की गेंदबाजी की और 10 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका।

एनाबेल सदरलैंड ने खेली 110 रन की पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 110 रन (95 गेंद, 9 चौके और 4 छक्के) की पारी खेली। उनके अलावा एश्ले गार्डनर ने 50 और तहालिया मैक्ग्रा ने 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 4 विकेट लिए। एक विकेट दीप्ति शर्मा ने झटका। एनाबेल सदरलैंड रन आउट हुईं। एनाबेल सदरलैंड को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ इस वनडे सीरीज के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

Live Updates
17:50 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, Live Score: भारत को 83 रन से मिली हार

भारतीय टीम आखिरी वनडे मैच में 215 रन पर आउट हो गई और उसे 83 रन से हार मिली। मंधाना की शतकीय पारी इस मैच में पूरी तरह से बेकार हो गई। इस मैच में हार के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 0-3 से गंवा दिया। भारत के खिलाफ एश्ले गार्डनर ने घातक गेंदबाजी की और 5 विकेट भी झटके।

17:40 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, Live Score: भारत को जीत के लिए 36 गेंदों पर 86 रन की जरूरत

भारत को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर यानी 6 ओवर में 86 रन बनाने हैं। क्रीज पर अभी रेणुका सिंह और तितास सिंधू हैं और ये इस टीम की आखिरी जोड़ी है। यहां से जीत मुश्किल नजर आ रही है। भारत ने 44 ओवर में 9 विकेट पर 213 बना लिए हैं। विरोधी टीम को जीत के लिए एक विकेट चाहिए। इस मैच में हार के साथ भारत का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हो जाएगा।

17:33 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, Live Score: भारत को लगा 9वां झटका

भारतीय टीम ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। एश्ले गार्डनर ने अरुंधती रेड्डी को 5 रन पर आउट करके टीम इंडिया को 9वां झटका दिया। टीम इंडिया ने 203 रन पर ही 9वां विकेट गंवाया। अब जीत के लिए 48 गेंदों पर 94 रन बनाने हैं। भारत ने 42 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं।

17:25 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, Live Score: भारत ने गंवाया 8वां विकेट

टीम इंडिया ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं और जीत से काफी दूर है। 40वें ओवर में भारत के दो विकेट गिए। गार्डनर ने पहले मीनू को आउट किया और फिर सीमा ठाकोर को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस भेज दिया। कंगारू टीम को जीत के लिए 2 विकेट की जरूरत है।

17:21 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, Live Score: भारत का 7वां विकेट गिरा

भारत ने इस मैच में अपना 7वां विकेट मीनू मणि के रूप में गंवा दिया जिन्होंने 11 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। मीनू को गार्डनर ने कैच आउट करवा दिया। भारत ने 201 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं और टीम मुश्किल में दिख रही है। अभी जीत के लिए 64 गेंदों पर 98 रन बनाने हैं जो आसान नहीं दिख रहा है।

17:12 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, Live Score: जेमिमा भी हुईं कैच

भारतीय टीम पर संकट गहराया गया है। उसने 5 गेंद के भीतर तीसरा विकेट गंवाया। स्मृति मंधाना के पवेलियन लौटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बार जेमिमा रोड्रिग्स मेगन शुट का शिकार बनीं। मेगन शुट 37वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने पहली ही गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स का खुद ही कैच पकड़ लिया। जेमिमा एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जेमिमा की जगह अरुंधति रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। भारतीय खेमे में अब कोई विशुद्ध बैटर नहीं बचा है। मिन्नू मणि ने अब तक सिर्फ एक इंटरनेशनल वनडे ही खेला है। भारत का स्कोर: 192/6 (37), मौजूदा रन रेट: 5.19, रिक्वाइर्ड (जरूरत) रन रेट: 8.23

17:07 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W Live score: खाता नहीं खोल पाईं दीप्ति शर्मा

स्मृति मंधाना के आउट होते ही ड्रिंक्स ब्रेक हो गया था। बाद में उनकी जगह दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी के लिए आईं, लेकिन वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। एश्ले गार्डनर ने ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। दीप्ति शर्मा की जगह मिन्नू मणि बल्लेबाजी के लिए आईं।

17:04 (IST) 11 Dec 2024
LIVE IND W vs AUS W, 3rd ODI: स्मृति मंधाना लौटीं पवेलियन

एश्ले गार्डनर 36वां ओवर लेकर आईं। उनकी पहली गेंद पर जेमिमा का मिड-विकेट पर कैच ड्रॉप हो गया। इस बीच जेमिमा ने एक रन ले लिया। अगली गेंद पर स्मृति मंधाना ने चौका जड़ दिया। हालांकि, तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना अपना विकेट गंवा बैठीं। गार्डनर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। स्मृति मंधाना 109 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और एक छक्का लगाया। भारत अब संकट की स्थिति में है। उसे जीत के लिए 87 गेंद में 110 रन बनाने हैं, जो कतई आसान लक्ष्य नहीं है।

भारत का स्कोर: 189/4 (35.3), मौजूदा रन रेट: 5.32, रिक्वाइर्ड (जरूरत) रन रेट: 7.59

16:56 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, Live Score: स्मृति मंधाना ने अपना शतक पूरा किया

एलाना किंग 34वां ओवर लेकर आईं। जेमिमा ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर 2 रन लिये। पांचवीं गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक स्मृति मंधाना को दी। स्मृति मंधाना ने ले साइड में खेलकर दौड़कर 2 रन लिये और अपना 9वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। इस ओवर से भारत के खाते में 15 रन आये। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 181 रन है। स्मृति मंधाना के 103 गेंद में 100 और जेमिमा रोड्रिग्स के 7 गेंद में 14 रन हैं।

16:50 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W Live score: हरमनप्रीत कौर हुईं कैच

एनाबेल सदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से शतक लगाया था। अब उन्होंने भारत को एक और झटका दिया। वह 33वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने चौथी गेंद पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना शिकार बनाया। सदरलैंड की गेंद पर हरमनप्रीत कौर का किम गार्थ ने मिड-ऑन पर आसान कैच लपका। हरमनप्रीत कौर इनफील्ड के ऊपर से गेंद को सीमा पार भेजना चाहती थीं, लेकिन ऐसा करने में विफल रहीं।उनका शॉट सीधे मिड-ऑन पर गया। हरमनप्रीत कौर 22 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी जगह जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 166 रन है। स्मृति मंधाना के 102 गेंद में 98 रन हैं।

16:27 (IST) 11 Dec 2024
LIVE IND W vs AUS W, 3rd ODI: हरलीन देओल लौटीं पवेलियन

एलाना किंग 28वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। हरलीन देओल उन्हीं को अपना कैच थमा बैठीं। हरलीन देओल 64 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाये। हरलीन देओल की जगह हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। उन्होंने चौथी गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर 2 रन लिए और अपना खाता खोला। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 136 रन है। हरमनप्रीत कौर के 4 गेंद में 2 रन हैं। स्मृति मंधाना के 92 गेंद में 85 रन हैं। भारत को जीत के लिए अभी 163 रन और बनाने हैं।

16:18 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: हरलीन और स्मृति के बीच शतकीय साझेदारी

26 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने एक विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। हरलीन और स्मृति के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।

16:10 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: स्मृति मंधाना का छक्का

24वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्मृति मंधाना ने शानदार छक्का लगाया। तहालिया मैक्ग्रा की गेंद पर मंधाना ने 72 मीटर लंबा छक्का जड़ा।

भारत का स्कोर - 117/1 (24 ओवर)

16:01 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: हरलीन ने बचाया अपना विकेट

23वें ओवर में अंपायर ने हरलीन को एलबीडब्ल्यू दिया। हालांकि हरलीन को यकीन था कि वह आउट नहीं हैं और उन्होंने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेट्स को हिट नहीं कर रही थी। बाल-बाल बची हरलीन

15:50 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: एश्ले ने ड्रॉप किया कैच

20वें ओवर में एश्ले गार्डनर ने हरलीन देओल का कैच छोड़ दिया। यह तीसरा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया ने इस पारी में कैच ड्रॉप किया है। हरलीन और स्मृति धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन पारी को आगे लेकर जा रहे हैं।

भारत का स्कोर - 107/1 (22 ओवर)

15:38 (IST) 11 Dec 2024
LIVE IND W vs AUS W, 3rd ODI: हरलीन को मिला जीवनदान

17वें ओवर में सदरलैंड की गेंद पर हरलीन को जीवनदान मिला। ओवर की छठी गेंद पर हरलीन ने ड्राइव किया लेकिन सदरलैंड से कैच छूट गया। अगले ओवर की चौथी गेंद पर हरलीन ने स्वीप करके चौका लगाया।

15:25 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: स्मृति मंधाना का अर्धशतक

भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अर्धशतक पूरा किया। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर मंधाना ने एक्सट्रा कवर पर चौका जड़ कर 50 रन पूरे किए। मंधाना ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए।

15:11 (IST) 11 Dec 2024
LIVE IND W vs AUS W, 3rd ODI: रन आउट होने से बचीं मंधाना

एलिस पेरी 12वां ओवर लेकर आईं। स्मृति मंधाना ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद मिडिल स्टम्प पर थी। स्मृति मंधाना मिड-ऑफ की ओर डाउन द ग्राउंड खेलकर एक रन के लिए दौड़ीं। हालांकि, यह जोखिम भरा हो सकता था। डायरेक्ट थ्रो होता तो उन्हें पवेलियन लौटना पड़ सकता था। स्मृति मंधाना को इन सब बातों का ध्यान देना होगा। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 62 रन है। स्मृति मंधाना के 42 गेंद में 40 रन हैं। हरलीन देओल के 22 गेंद में 17 रन हैं। दोनों के बीच 47 गेंद में 46 रन की साझेदारी हुई है।

14:56 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W live score: भारत ने 9 ओवर में बनाये 40 रन, गंवाया एक विकेट

नौ ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 40 रन है। स्मृति मंधाना के 34 गेंद में 27 रन हैं। वह अब तक की अपनी पारी में 5 चौके लगा चुकी हैं। हरलीन देओल के 12 गेंद में 9 रन हैं। उन्होंने एक चौका लगाया है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 29 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, लक्ष्य लंबा है, दोनों को लंबा खेलना होगा, तभी नैया पार लग सकती है।

14:36 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: भारत को पहला झटका

पांचवें ओर में मेगम शूट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को बोल्ड किया। ऋचा ने 8 गेंदों में केवल दो ही रन बनाए थे। उनके बाद हरलीन देयोल क्रीज पर आई हैं।

भारत का स्कोर - 16/1 (4.1 ओवर)

14:35 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष बल्लेबाजी करने आई हैं।

13:48 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI, live score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 299 का लक्ष्या

ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म हो गई है। उन्होंने 50 ओवर में 298 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बाद एनाबेल सदरलैंड एक छोर से जमी रही और आखिरी ओवर में आउट हुईं। एश्ले गार्डनर और ताहलिया मैक्ग्रा ने भी अर्धशतक लगाकर सदरलैंड की मदद की। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने चार और दीप्ति सर्मा ने एक विकेट लिया।

13:44 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI: सदरलैंड ने आखिरी ओवर में पूरा किया शतक

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मैक्ग्रा ने सदरलैंड को स्ट्राइक दी। सदरलैंड ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने मिड विकेट छक्का लगाया और अपना शतक पूरा किया। चौथी गेंद पर लॉन्ग की ओर छक्का लगाने के बाद वह पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गईं।

13:41 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI: तहालिया मैक्ग्रा का अर्धशतक पूरा

49वें ओवर की पहली गेंद पर तहालिया मैक्ग्रा ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सदरलैंड अपने शतक के करीब है। टीम का स्कोर 300 के करीब पहुंच गया है।

13:29 (IST) 11 Dec 2024
LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 तक पहुंचा

45 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 तक पहुंच गया है। ताहालिया मैक्ग्रा और एनाबेल सदरलैंड के बीच मजबूत साझेदारी हो चुकी है। भारत के लिए यहां से जुड़ने वाला हर रन दबाव और बढ़ा देगा।

13:14 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI: दीप्ति शर्मा ने दिए 17 रन

दीप्ति शर्मा ने 40वें ओवर में 17 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर सदरलैंड ने पुल करके चौका लगाया। अगली गेंद पर मिड ऑफ पर छक्का जमाया वहीं चौथी गेंद पर वाका में चौका जड़ा।

13:05 (IST) 11 Dec 2024
LIVE Cricket Score: सदरलैंड का अर्धशतक पूरा

37वें ओवर की आखिरी गेंद पर सदरलैंड ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगले ओवर में दीप्ति शर्मा ने चार ही रन दिए। वहीं 39वें ओवर में रेणुका सिंह ने 8 रन दिए।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर - 212/5 (40 ओवर)

12:46 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI: एश्ले गार्डनर आउट

34वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने एश्ले गार्डनर को आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। गार्डनर अर्धशतक लगा चुकी थी। 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर गार्डनर ने कट करके गेंद को खेला और वह मिन्नु का कैच दे बैठी।

12:40 (IST) 11 Dec 2024
LIVE Cricket Score: सदरलैंड और गार्डनर जमी

33वें ओवर में साइमा ठाकोर ने 8 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर सदरलैंड ने एक्सट्रा कवर पर चौका जमाया। भारत के लिए इस साझेदारी को तोड़ना मुश्किल हो गया है।

12:29 (IST) 11 Dec 2024
IND W vs AUS W, 3rd ODI: तितास साधु 8 रन दिए

30वें ओवर में तितास साधु ने 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर एश्ले गार्डनर ने कट करते हुए चौका लगाया। अगले ओवर में मन्नु माणी ने सात रन दिए।