IND vs WI: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। पहली पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेली जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। गिल ने अपनी इस पारी के दम पर रोहित शर्मा को शतक के मामले में पीछे छोड़ दिया जबकि टेस्ट में बतौर कप्तान नवाब पटौदी जितने छक्के लगाने का कमाल किया।
शुभमन गिल ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 10वां शतक लगाया और ये WTC में भी उनका 10वां शतक ही रहा। इस टेस्ट शतक के साथ गिल ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जो इससे पहले WTC में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर थे और इसकी संख्या 9 थी। गिल अब रोहित को पीछे छोड़कर WTC में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए।
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक
शुभमन गिल – 10 शतक
रोहित शर्मा- 9 शतक
गिल ने कर ली नवाब पटौदी की बराबरी
गिल ने इंडीज के खिलाफ पहली पारी में नाबाद 129 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 16 चौके भी जड़े। इन 2 छक्कों के दम पर गिल ने नवाब पटौदी की बराबरी कर ली। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान नवाब पटौदी ने कुल 14 छक्के लगाए थे और गिल के भी अब टेस्ट मैच में कप्तान के रूप में कुल 14 छक्के हो गए। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 51 छक्के एमएस धोनी ने लगाए थे।
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान (पारी)
51 छक्के – एमएस धोनी (96 पारी)
25 छक्के – रोहित शर्मा (42 पारी)
17 छक्के – सौरव गांगुली (75 पारी)
17 छक्के – विराट कोहली (113 पारी)
14 छक्के – शुभमन गिल (12 पारी)
14 छक्के – नवाब पटौदी (73 पारी)