Ind vs WI, India vs West Indies 1st Test: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अक्टूबर से राजकोट में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल तक 4 विकेट खोकर 364 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 72, जबकि ऋषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि मुकाबले में भारत को केएल राहुल (0) के रूप में महज 3 रन पर शुरुआती झटका लगा, लेकिन इसके बाद चेतेश्वर पुजारा (86) और पृथ्वी शॉ (134) के बीच 206 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।इनके बाद विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे (41) संग शतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज को दबाव में ला दिया। वेस्टइंडीज की ओर से शैनन गैब्रियल, शर्मन लुईस, देवेंद्र बिशू और रॉस्टॉन चेज ने 1-1 शिकार किया।

India vs West Indies 1st Test, Ind vs WI Highlights: Full Scoercard

मुकाबले का लाइव प्रसारण अंग्रेजी में Star Sports 1 और Star Sports 1 HD, जबकि हिंदी में Star Sports 1 हिंदी और Star Sports 3 हिंदी HD देखा जा सकेगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar, JioTV और Airtel TV पर उपलब्ध रहेगी।

India vs West Indies 1st Test Highlights:

-पहले दिन के खेल तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं।

कोहली और रहाणे के बीच 185 गेेंदों में शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसमें कोहली ने 58, जबकि रहाणे ने 40 रन का योगदान दिया है। भारत- 332/3 (81)

-भारत ने 80 ओवरों के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 56, जबकि अजिंक्य रहाणे 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत 4.6 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

-विराट कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हो चुकी है। देवेंद्र बिशू 24 ओवर में 88 रन दे चुके हैं। भारत- 275/3 (66)

matchcode-to-post id=”inwi10042018187755″]

-भारत ने 58 ओवरों के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 21, जबकि अजिंक्य रहाणे 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

-कोहली ने लुईस के 12वें ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। तीसरी और  चौथी गेंद पर एक-एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से कुल 7 रन। भारत- 251/3 (56)

भारत ने चायकाल तक 3 विकेट खोकर 232 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 134 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

-चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर आ चुके हैं। पृथ्वी शॉ 121 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली ने फिलहाल खाता नहीं खोला है। भारत- 214/2 (46)

टीम इंडिया ने 40 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 104, जबकि चेतेश्वर पुजारा 85 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 4.9 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-भारत ने 29 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 92, जबकि चेतेश्वर पुजारा 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 5.72 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-लंच की घोषणा हो चुकी है। पहला सेशन 25 ओवर का रहा, जिसमें भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज बैकफुट पर नजर आ रहा है।

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह सचिन के बाद सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। भारत- 92/1 (19)

-पृथ्वी शॉ 43 गेंदों में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अपने अर्धशतक से महज 7 रन दूर हैं। वहीं पुजारा भी शानदार तरीके से उनका साथ दे रहे हैं। भारत- 68/1 (14)

-भारत ने 8 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 24, जबकि चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 4.38 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-पॉल अपने दूसरे ओवर में। ओवर की शुरुआत शॉ ने चौके के साथ की। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर शॉ ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। लास्ट बॉल पर चौका। शॉ 16 गेंदों में 22 रन बना चुके हैं। भारत- 24/1 (4)

-पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया संभलकर खेल रही है। दूसरा ओवर पॉल के हाथों में। पृथ्वी शॉ ने अपनी सातवीं गेंद पर अंतर्राष्ट्रीय मैच का पहला चौका लगाया। भारत- 7/1 (2)

भारत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।