Asia Cup 2025, IND vs UAE: एशिया कप 2025 में भारत अपना पहला मुकाबला यूएई के साथ बुधवार को खेलेगी और इस मैच में भारत के लिए ओपन करने अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल उतरेंगे। सबकी नजर इस बात पर टिकी होगी पंजाब के दोनों बल्लेबाज किस तरह से भारतीय पारी की शुरुआत करते हैं। गिल और अभिषेक दोनों तेज बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दोनों में से अभिषेक ज्यादा आक्रामक हैं।
अभिषेक शर्मा के पास शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
यूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा के पास एक बड़ा टी20 रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है और अगर वो ऐसा कर देते हैं तो टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल शिखर धवन के नाम पर एक कैलेंडर वर्ष में बतौर बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है और उन्होंने ये कमाल साल 2018 में किया था।
शिखर धवन ने साल 2018 में 17 पारियों में कुल 25 छक्के लगाए थे, लेकिन अभिषेक शर्मा उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ कुछ ही छक्के दूर हैं। अभिषेक शर्मा ने इस कैलेंडर वर्ष में अब तक खेले 5 पारियों में 22 छक्के लगा चुके हैं। अब यूएई के खिलाफ वो जैसे ही 4 छक्के लगा देंगे वो बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन जाएंगे। अभिषेक इससे पहले साल 2024 में भी इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए थे और उन्होंने कुल 19 छक्के लगाए थे।
यूएई के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।