India vs Sri Lanka Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार, 17 सितंबर को टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट हरा दिया। इसके साथ ही 5 साल का इंतजार खत्म हुआ। टीम इंडिया 2018 के बाद पहली बार मल्टी नेशन ट्रॉफी जीती। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीती। 2018 एशिया कप में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे। टीम इंडिया 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीती। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला काफी खराब साबित हुआ। श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 51 रन के टारगेट को 6.1 ओवर में हासिल कर लिया। इशान किशन 18 गेंद पर 23 और शुभमन गिल 19 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। श्रीलंका की खराब गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दुशन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। महेश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंता को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में विराट कोहली,हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई। वहीं चोटिल अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। टीम इंडिया ने पास किया वर्ल्ड कप का लिटमस टेस्ट
Asia Cup, 2023
India
51/0 (6.1)
Sri Lanka
50 (15.2)
Match Ended ( Day – Final )
India beat Sri Lanka by 10 wickets
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Score: मोहम्मद सिराज ने बरपाया श्रीलंका पर कहर।
कोलंबो में 17 सितंबर 2023 को दोपहर 1 बजे के आसपास भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन अब तक इसके कोई संकेत नहीं हैं। इस समय मौसम साफ और धूप निकली हुई है। नमी ज्यादा नहीं है। फैंस को भी भारत बनाम श्रीलंका के बीच फाइनल मैच का इंतजार है।
रोहित शर्मा की अगुआई में भारत को अपने पिछले 10 मैच में 4 हार का सामना करना पड़ा है। दासुन शनाका की टीम ने अपने पिछले 15 में से 14 में जीत हासिल की है। यह दर्शाता है कि दासुन शनाका बतौर खिलाड़ी प्रदर्शन करने में जरूर प्रभावी नहीं रहे हों, लेकिन बतौर कप्तान वह शानदार हैं।
रोहित शर्मा ने इस साल 107 की स्ट्राइक रेट और 48.08 के औसत से रन बनाए हैं। श्रीलंका के दासुन शनाका पिछली 10 पारियों में सिर्फ एक बार ही (2, 9, 24, 5, 14*, 1, 5, 0, 5 और 1) दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मुकाबला 12 सितंबर को खेला गया था। इस मैच में भारत ने 41 रन से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 53 रनों की पारी खेली थी। वहीं स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके थे।
भारत सुपर-4 में टॉप पर रहा था। उसमें और श्रीलंका में केवल नेटरनरेट का ही फर्क था। दोनों टीमों ने चार में से दो मुकाबले जीते और एक-एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत को बांग्लादेश से हार मिली थी। श्रीलंका को इकलौती हार भारत से ही मिली।
एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने पिछले साल एशिया कप जीता था जो कि टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। वहीं पिछला वनडे एशिया कप भारत ने जीता था।
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Score: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को यहां होने वाले एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी जिसमें वह पांच साल से कई देशों के टूर्नामेंट में ट्राफी नहीं जीतने के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी। अक्षर पटेल भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन उनकी चोटें चिंता का विषय हैं। श्रीलंकाई टीम को अपने मुख्य स्पिनर महीश तीक्षणा की सेवायें नहीं मिल पायेंगी क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गये हैं। भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्राफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा। विश्व कप से पहले खिताबी जीत उस टीम के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए आदर्श होगी जो सभी विभागों में पूरी तरह से खरी नहीं उतरी है।
