India vs Sri Lanka Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार, 17 सितंबर को टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट हरा दिया। इसके साथ ही 5 साल का इंतजार खत्म हुआ। टीम इंडिया 2018 के बाद पहली बार मल्टी नेशन ट्रॉफी जीती। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीती। 2018 एशिया कप में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे। टीम इंडिया 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीती। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला काफी खराब साबित हुआ। श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 51 रन के टारगेट को 6.1 ओवर में हासिल कर लिया। इशान किशन 18 गेंद पर 23 और शुभमन गिल 19 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। श्रीलंका की खराब गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दुशन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। महेश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंता को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में विराट कोहली,हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई। वहीं चोटिल अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। टीम इंडिया ने पास किया वर्ल्ड कप का लिटमस टेस्ट
Asia Cup, 2023
India
51/0 (6.1)
Sri Lanka
50 (15.2)
Match Ended ( Day – Final )
India beat Sri Lanka by 10 wickets
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Score: मोहम्मद सिराज ने बरपाया श्रीलंका पर कहर।
एशिया कप के फाइनल में 6 विकेट लेने के लिए मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। सिराज ने प्लेयर ऑफ द मैच का रिवॉर्ड प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को दिया।
इशान किशन के सिंगल के साथ ही भारत 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत गया है। इसी के साथ भारत एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टीम भी बन गई है। भारत की यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत पहली बार 263 बॉल रहते मैच जीत गया है। बॉल के मामले में यह भारत की अभी तक की सबसे बड़ी जीत है।
एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा दिया है। टीम इंडिया ने 51 रन के लक्ष्य को छठे ओवर की पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया। शुभमन गिल और इशान किशन पारी का आगाज करने आए थे। इस जोड़ी ने छठे ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। भारत ने 5 साल बाद एशिया कप का खिताब जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह दूसरा खिताब है।
शुभमन गिल और इशान किशन ने भारत को अच्छी शुरुआत दी है। 3 ओवर में इस जोड़ी ने 33 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। श्रीलंका ने भारत को 51 रन का लक्ष्य दिया है।
एशिया कप के फाइनल में 51 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल के साथ इशान किशन ने पारी का आगाज किया है। रोहित शर्मा ओपनिंग पर नहीं उतरे। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 50 रन पर ऑलआउट कर दिया।
श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दशुन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।
एशिया कप के फाइनल भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 50 रन पर ऑलआउट कर दिया है। भारत को 51 रन का लक्ष्य मिला है। श्रीलंका टीम वनडे क्रिकेट में अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2012 में श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 43 रन पर ढेर हो गई थी। 1986 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंकाई टीम 50 रन पर ऑलआउट हो गई है। हार्दिक पंड्या ने 16वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। हार्दिक पंड्या को तीन विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 9वां झटका लग गया है। 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या ने प्रमोद मदुसन को पवेलियन भेज दिया।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका का स्कोर जैसे-तैसे 50 तक पहुंच गया है। 15 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 50 रन है।
40 के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिर गया है। हार्दिक पंड्या ने दुनिथ वेलालगे (8) को पवेलियन भेज दिया। 13वें ओवर में श्रीलंका की टीम कि ऐसी हालत को देखकर लग रहा है कि टीम 20 ओवर भी खेल पाएगी या नहीं।
श्रीलंका को 33 के स्कोर पर सातवां झटका लग गया है। मोहम्मद सिराज ने कुसल मेंडिस (17) को बोल्ड कर दिया। सिराज के खाते में छठी सफलता गई। मेंडिस के आउट होने के बाद क्रीज पर दुशान हेमंता क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
एशिया कप के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की हालत खस्ता कर दी है। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दीं। सिराज ने 2 ओवर के अंदर ही श्रीलंका के 5 विकेट चटका दिए। 10 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। कुसल मेंडिस और दुनिथ वेलालगे क्रीज पर टिके हैं।
एशिया कप के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को छठा झटका भी दे दिया है। सिराज ने अपने तीसरे ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को बोल्ड कर दिया। श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 12 रन है। सिराज की यह पांचवी सफलता है। एशिया कप के फाइनल में मोहम्मद सिराज 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की आधी टीम 12 के स्कोर पर पवेलियन के अंदर जा चुकी है। मोहम्मद सिराज ने अपने दूसरे और मैच के चौथे ओवर में श्रीलंका को तीन झटके दे दिए हैं। 4 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका 12/5 है। सिराज ने अपने इस ओवर में 4 रन देकर निसांका और समरविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजय डी सिल्वा को आउट किया।
एशिया कप के फाइनल में मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी। सिराज ने अपने दूसरे ही ओवर में तीन विकेट चटका दिए हैं। निसांका और समरविक्रमा के बाद सिराज ने चरिथ असलंका को भी पवेलियन भेज दिया। 8 के स्कोर पर श्रीलंका के 4 विकेट गिर गए।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही है। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है। सदीरा समरविक्रमा 0 पर ही पवेलियन लौट गए। सिराज की यह इस ओवर में दूसरी सफलता है। श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 8 रन है।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को दूसरा झटका लग गया है। मोहम्मद सिराज ने पथुम निसांका (2) को पवेलियन भेज दिया है। निसांका जो अभी तक अच्छी फॉर्म में थे उनका कैच पॉइंट पर रविंद्र जडेजा ने पकड़ा। श्रीलंका को 8 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।
श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुसल परेरा ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। निसांका ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और श्रीलंका का खाता खोला। दूसरी गेंद पर कुसल परेरा अपना खाता नहीं खोल पाए। तीसरी गेंद पर बुमराह ने कुसल परेरा को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। वह बिना रन बनाए पवेलियन लौटे। उनकी जगह कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। कुसल मेंडिस ने बुमराह की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला।
भारतीय टीम मैदान पर उतर आई है। मौसम पूरी तरह बदल गया है। आउटफील्ड बहुत बढ़िया दिख रहा है। बारिश का असर मैदान पर नहीं दिख रहा है। थोड़ी ही देर में जसप्रीत बुमराह आपको एक्शन में दिखाई देंगे।
कोलंबो में बारिश रुक गई है। ग्राउंड्समेन ने कवर्स हटा दिए हैं। अंपायर्स साढ़े तीन बजे पिच और मैदान का मुआयना करेंगे। उसके बाद तय करेंगे कि मैच कब शुरू किया जाए। माना जा रहा है कि मैच 3:45 बजे शुरू हो सकता है।
क्रिकेट फैंस को थोड़ा निराश करने वाली खबर है। इससे पहले कि श्रीलंकाई ओपनर्स मैदान पर उतरकर पारी की शुरुआत कर पाते, कोलंबो में बारिश आ गई। बारिश आते ही ग्राउंड्समेन एक्टिव हो गए। उन्होंने तुरंत पिच को कवर्स से ढका और थोड़ी ही देर में पूरे मैदान पर कवर्स डाल दिए। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बारिश तेज नहीं है।
टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि वह भी बल्लेबाजी चुनते। पिच सूखी लग रही है। अक्षर पटेल घायल हो गए हैं इसलिए उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशन हेमंता, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।
एशिया कप फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने हैं। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। महेश तीक्षणा बाहर हैं। उनकी जगह दुशन हेमंता को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है।
खिलाड़ी फाइनल से पहले तैयारी कर रहे हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारत की नजर 8वें एशिया कप खिताब पर है। ऐसे में मेन्स इन ब्ल्यू थोड़ा फेवरिट हैं। जैसा कि हमने हेड टू हेड रिकॉर्ड में बताया कि भारत आगे है। अब एक और आंकड़ा हमें बताते हैं। भारत ने द्वीपीय राष्ट्र में अब तक श्रीलंका के खिलाफ 65 में से 31 मैच जीते हैं, जबकि मेजबान 28 मैच ही जीत पाई है। इनमें से 6 का कोई परिणाम नहीं आया।
कोलंबो में आसमान साफ है। खिलाड़ी मैदान पर वार्मअप कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरहुड ने पिच का जायजा लिया। यह तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस के संवाददाता वेंकट कृष्णा बी ने उपलब्ध कराई है।
चैतन्य हल्बे फाइनल के लिए पुणे से उड़ान भरकर कोलंबो पहुंचे। उन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल देखने की उम्मीद में टिकट बुक किए थे। चैतन्य हल्बे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, मैं पिछले साल दुबई में था, लेकिन कम से कम भारत इस बार फाइनल में पहुंच गया है।
एशिया कप में एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन करने के बाद रविवार को भारत का एक और अहम मुकाबला है। साल 2018 में एशिया कप जीतने के बाद से मल्टी नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट्स (सभी फॉर्मेट्स) के नॉकआउट मुकाबलों और खिताबी भिड़ंत में भारत नाकामयाब ही रहा है। साल 2019 विश्व कप: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार, 2021 डब्ल्यूटीसी फाइनल: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार, 2021 टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज, 2022 टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार, 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल: ऑस्ट्रेलिया से हार।
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Score: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को यहां होने वाले एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी जिसमें वह पांच साल से कई देशों के टूर्नामेंट में ट्राफी नहीं जीतने के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी। अक्षर पटेल भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन उनकी चोटें चिंता का विषय हैं। श्रीलंकाई टीम को अपने मुख्य स्पिनर महीश तीक्षणा की सेवायें नहीं मिल पायेंगी क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गये हैं। भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्राफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा। विश्व कप से पहले खिताबी जीत उस टीम के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए आदर्श होगी जो सभी विभागों में पूरी तरह से खरी नहीं उतरी है।

