India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4 Live Cricket Score: भारत को श्रीलंका ने मंगलवार को दुबई में एशिया कप 2022 के सुपर 4 स्टेज के तीसरे मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया एशिया कप से लगभग बाहर हो गई। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। श्रीलंका ने 174 रनों के टारगेट को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ। रवि बिश्नोई की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला।
बता दें कि सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका दो में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में पहले नंबर पर है। पाकिस्तान 1 में से 1 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। अब टीम इंडिया फाइनल में तभी पहुंच सकती है अगर पाकिस्तान को अफगानिस्तान और श्रीलंका और हरा दे। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करे।
प्वाइंट्स टेबल के लिए क्लिक करें
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 – केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की प्लेइंग 11- पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
Asia Cup, 2022
India
173/8 (20.0)
Sri Lanka
174/4 (19.5)
Match Ended ( Day – Super Four – Match 3 )
Sri Lanka beat India by 6 wickets
India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4 : एशिया कप 2022 के सुपर-4 में श्रीलंका ने दूसरा मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
बता दें कि सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका दो में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में पहले नंबर पर है। पाकिस्तान 1 में से 1 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। अब टीम इंडिया फाइनल में तभी पहुंच सकती है अगर पाकिस्तान को अफगानिस्तान और श्रीलंका और हरा दे। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करे।
अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं मिली। छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। दासुन शनाका 33 और भानुका राजपक्षे 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका को 2 ओवर में 21 रनों की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार गेंद थमाई। पहले दो गेंद पर सिंगल आए। इसके बाद अगली दो गेंद वाइड रही। तीसरी और चौथी गेंद पर दासुन शनाका ने चौका जड़ा। पांचवीं और छठी गेंद पर 1-1 रन आया। टीम का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन। जीत के लिए 6 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत। आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह करेंगे।
श्रीलंका ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंदों पर 21 रनों की जरूरत। भानुका राजपक्षे 19 और दासुन शनाका 22 रन बनाकर क्रीज पर। 19 वां ओवर भुवनेश्वर कुमार करेंगे।
श्रीलंका ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रनों की जरूरत। भानुका राजपक्षे 19 और दासुन शनाका 11 रन बनाकर क्रीज पर।
युजवेंद्र चहल ने कुशल मेंडिस को पवेलियन भेजकर तीसरा विकेट झटका। श्रीलंका का स्कोर 14.1 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन। जीत के लिए 35 गेंदों पर 63 रनों की जरूरत। क्रीज पर भानुका राजपक्षे और दासुन शनाका क्रीज पर।
श्रीलंका को लगा तीसरा झटका। रविचंद्रन अश्विन ने दनुष्का गुणाथिलका को 1 रन प पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 13.5 ओवर में 3 विकेट पर 110 रन। जीत के लिए 37 गेंदों पर 64 रन।
युजवेंद्र चहल ने कराई टीम इंडिया की वापसी। एक ही ओवर में दूसरा विकेट झटका। चरिथ असलांका डक पर आउट। श्रीलंका का स्कोर 11.4 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन। जीत के लिए 50 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत।
श्रीलंका को लगा पहला झटका। 11.1 ओवर में टीम का स्कोर 97 रन 1 विकेट पर जीत के लिए 53 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत। युजवेंद्र चहल ने पथुन निसानका को 52 रन पर आउट किया।
श्रीलंका की टीम ने 10 ओवर में बगैर किसी विकेट के 89 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंदों पर 85 रनों की जरूरत। कुशल मेंडिस 39 और पथुन निसानका 50 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 4 रन बने।
श्रीलंका ने 7 ओवर में बगैर किसी विकेट के 63 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंदों पर 111 रनों की जरूरत। कुशल मेंडिस 27 और पथुन निसानका 36 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या का किफायती ओवर। सिर्फ 6 रन दिए।
श्रीलंका ने 4 ओवर में बगैर किसी विकेट के 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अभी 147 रन की जरूरत। कुशल मेंडिस 4 और पथुन निसानका 23 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू। पथुम निसानका और कुशल मेंडिस क्रीज पर। पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बगैर किसी विकेट के 1 रन। भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
रविचंद्रन अश्विन ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। श्रीलंका को दिया 174 रनों का टारगेट। आखिरी ओवर में 12 रन बने और एक विकेट गिरा। रविचंद्रन अश्विन 15 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
टीम इंडिया को लगा 8वां झटका। भुवनेश्वर कुमार डक पर चमिका करुणारत्ने की गेंद पर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 19.3 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन। रविचंद्रन अश्विन 7 और अर्शदीप सिंह 0 रन बनाकर क्रीज पर।
दिलशान मदुशंका ने ऋषभ पंत को 17 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 18.3 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन। रविचंद्रन अश्विन 3 और भुवनेश्वर कुमार 0 रन बनाकर क्रीज पर।
दीपक हुड्डा जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें 3 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन। ऋषभ पंत 17 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर क्रीज पर।
दासुन शनाका ने दीपक हुड्डा को कैच आउट करा दिया था। हाई फुलटॉस के कारण वह बच गए। टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन। ऋषभ पंत 17 और दीपक हुड्डा 3 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया लगा 5वां झटका। हार्दिक पांड्या 17 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन। ऋषभ पंत 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 9 और ऋषभ पंत 15 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 16 गेंदों पर 21 रनों की साझेदारी हुई।
सूर्यकुमार यादव को आउट करके दासुन शनाका ने टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। टीम इंडिया का स्कोर 14.2 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन। हार्दिक पांड्या 4 और ऋषभ पंत 0 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका। रोहित शर्मा 41 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 12.2 ओवर में 3 विकेट 110 रन। हार्दिक पांड्या नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं। सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन। रोहित शर्मा 40 गेंदों पर 72 रन और सूर्यकुमार यादव 28 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा। टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 17 और रोहित शर्मा 53 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 गेंदों पर 66 रनों की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन। रोहित शर्मा 26 गेंदों पर 37 और सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 4 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर। असिथा फर्नांडो के ओवर में 14 रन बने।
टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका। विराट कोहली डक पर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 13 रन। रोहित शर्मा 4 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया को दूसरे ओवर में ही लगा पहला झटका। केएल राहुल को महेश थीक्षाना ने 6 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन। नए बल्लेबाज के तौर विराट कोहली आए हैं। रोहित शर्मा 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर है। दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर की समाप्ती के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर किसी विकेट के 4 रन।
पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4: एशिया कप के ग्रुप स्टेज में श्रीलंका की टीम को अफगानिस्तान ने बुरी तरह से हराया था। इसके बाद दासुन शनाका की टीम ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में जगह बनाई। सुपर-4 के पहले मैच में उसने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया। दूसरी तरफ टीम इंडिया दोनों ग्रुप मैच जीतकर सुपर-4 में पहुंची। सुपर-4 के दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का चोटिल होने से टीम को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में छठे गेंदबाज की कमी महसूस हुई। अब श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों मैच टीम के लिए करो या मरो का है। दोनों टीमें भारत के आगे कहीं नहीं टिकती, लेकिन इन्हें कमजोर आंकने की गलती टीम को टूर्नामेंट से बाहर करा सकता है। दोनों ही टीमों में उलटफेर करने दम है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणतिलका, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डि सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा , जेफ्रे वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पाथिराना, नुवानिंदु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।