IND vs SA: भारतीय टी20 टीम के तूफानी बल्लेबाज तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कटक में संघर्षपूर्ण पारी खेली और उन्होंने 32 गेंदों पर एक छक्का और 2 चौकों के साथ 26 रन बनाए। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए साथ ही युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
युवराज सिंह से आगे निकले तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने टी20आई में अपने 1000 रन 690 गेंदों पर पूरे किए और उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20आई में अपने पहले 1000 रन 704 गेंदों पर पूरे किए थे। भारत की तरफ से टी20 में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तिलक वर्मा 5वें नंबर पर आ गए जबकि युवराज सिंह छठे नंबर पर खिसक गए।
टी20आई में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बैटर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने ये कमाल 528 गेंदों पर किया था जबकि दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने ऐसा 573 गेंदों पर किया था। तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं जिन्होंने ऐसा 679 गेंद पर ये उपलब्धि अपने नाम की थी जबकि केएल राहुल ने ऐसा 686 गेंदों पर किया था और वो चौथे स्थान पर हैं।
भारत के लिए T20I में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर्स
528 गेंद – अभिषेक शर्मा
573 गेंद – सूर्यकुमार यादव
679 गेंद – हार्दिक पंड्या
686 गेंद – केएल राहुल
690 गेंद -तिलक वर्मा
704 गेंद – युवराज सिंह
737 गेंद – श्रेयस अय्यर
744 गेंद – सुरेश रैना
755 गेंद – विराट कोहली<br>775 गेंद – रोहित शर्मा</p>
भारत के लिए सबसे कम पारियों मेंं 1000 रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर
27 पारी -विराट कोहली
28 पारी – अभिषेक शर्मा
29 पारी – केएल राहुल
31 पारी – सूर्यकुमार यादव
34 पारी -तिलक वर्मा
40 पारी – रोहित शर्मा
41 पारी – युवराज सिंह/सुरेश रैना
42 पारी – शिखर धवन/श्रेयस अय्यर
55 पारी – हार्दिक पंड्या
57 पारी -ऋषभ पंत
