India vs South Africa 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली अफ्रीकी टीम को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम से 152 रन का लक्ष्य मिला था, क्योंकि भारतीय पारी के 20वें ओवर में बारिश ने मैच में खलल डाला और करीब 1 घंटा खेल रुका रहा। उस वक्त भारत का स्कोर 180/7 था। जब मैच शुरू हुआ तो मेजबान को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कई बार मैच को अपनी तरफ खींचा, लेकिन कहीं न कहीं ओस फैक्टर के कारण भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में परेशानी हुई और साउथ अफ्रीका ने मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही मेजबान ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
IND vs SA 3rd T20 Match Live Cricket Score: Watch Here
बात करें इस मैच की तो भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे अधिक 68 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 29 रन की पारी खेली। गिल और यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनर रीजा हैंड्रिग्स ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। कप्तान मार्करम ने 30 रन की पारी खेली। टॉस से पहले भी ग्राउंड में बारिश हुई थी। भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्जी, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी।
IND vs SA 2nd T20 Match LIVE Score Streaming: Watch Here
India in South Africa, 3 T20I Series, 2023
South Africa
154/5 (13.5)
India
180/7 (19.3)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
South Africa beat India by 5 wickets (D/L method)
IND vs SA 2nd T20: रिंकू सिंह ने खेली बेहतरीन पारी।
दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर ही मैच जीत लिया। बारिश से प्रभावित ये मुकाबला 15-15 ओवर का कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका की ओर से फेहलुकवायो ने विनिंग छक्का लगाया।
मुकेश कुमार ने 13वें ओवर में डेविड मिलर को पवेलियन भेजकर भारत की जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा है। साउथ अफ्रीका ने 139 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया है। अफ्रीका टीम को अब 12 गेंद में 12 रन की जरूरत है। क्रीज पर नए बल्लेबाज फेहलुकवायो हैं। जडेजा और अर्शदीप के 2 ओवर बचे हैं।
साउथ अफ्रीका को आखिरी 3 ओवर में 24 रन की जरूरत है। भारत की ओर से 1 ओवर स्पिनर का है। 1 ओवर मुकेश कुमार तो 1 ओवर जडेजा का है और 1 अर्शदीप का है। क्रीज पर डेविड मिलर (10) और स्टब्स (6) बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मोहम्मद सिराज ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई है। क्लासेन ने आते ही छक्के से अपना खाता खोला था, लेकिन वह 7 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। क्लासेन का कैच यशस्वी जायसवाल ने पकड़ा। साउथ अफ्रीका को अब जीत के लिए 33 बॉल में 44 रन की जरूरत है।
कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है। ओपनर रीजा हैंड्रिग्स 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रीजा अटैकिंग बल्लेबाजी कर रहे थे। कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रीजा कैच आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने 108 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया।
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने भारत को ब्रेक थ्रू दिलाया है। मुकेश ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन भेज दिया है। मार्करम 17 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्करम एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हुए। सिराज ने उनका कैच लिया। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 42 गेंद में 56 रन की जरूरत है।
152 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका की टीम मैच में अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। 7 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 87/1 है। भारत को इस वक्त विकेट की तलाश है। पहला विकेट 41 के स्कोर पर गिरा था। रीजा हैंड्रिग्स 43 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 48 गेंद में 65 रन की जरूरत है।
साउथ अफ्रीका ने अपनी बल्लेबाजी का आगाज विस्फोटक अंदाज में किया है। पहले 2 ओवर के अंदर ही रीजा हैंड्रिग्स और मैथ्यू ब्रेएट्ज की ने 38 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में 14 रन आए। उसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी अपने ओवर में 24 रन लुटा दिए। साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 का लक्ष्य मिला है।
भारतीय पारी के आखिरी ओवर के दौरान आई बारिश के कारण खेल करीब 1 घंटे रोका गया। अब बारिश रूक गई है और मैच 11:10 बजे शुरू होगा। मैच को 15 ओवर का कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका को अब 152 रन का लक्ष्य मिला है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 90 गेंद में 152 रन बनाने हैं।
गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में बारिश ने खेल को रोका था। करीब पौना घंटा की बारिश अब थम गई है। पिच पर से कवर्स हटा लिए गए हैं। 11:10 बजे मैच शुरू होगा। मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया है। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ग्राउंड पर वार्म कर रहे हैं।
बारिश के कारण खेल को रूके आधा घंटे से उपर का समय हो चुका है। फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। ग्राउंड में अभी भी बारिश जारी है। पिच को कवर्स से ढका हुआ है। 19.3 ओवर में भारत का स्कोर 180/7 है। रिंकू सिंह 68 रन बनाकर नाबाद हैं। सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए।
यशस्वी जायसवाल (0) और शुभमन गिल (0) के विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला। सूर्या और रिंकू ने 48 गेंद में 70 रन की साझेदारी की। इसी साझेदारी ने भारत की मैच में वापसी कराई। दोनों बल्लेबाजों ने अपना व्यक्तिगत अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल मैच को बारिश के कारण रोका गया है। कवर्स मैदान पर हैं।
20वें ओवर में बारिश ने मैच में खलल डाल दिया है। काफी देर से काले बादल मैदान पर मंडरा रहे थे। अर्शदीप सिंह का जैसे ही विकेट गिरा तो बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया। 19.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/7 है। रिंकू सिंह 68 रन पर नाबाद हैं। भारत ने यशस्वी जायसवाल (0), शुभमन गिल (0), तिलक वर्मा (29), सूर्यकुमार यादव (56), जितेश शर्मा (1), रविंद्र जडेजा (19) और अर्शदीप सिंह (0) का विकेट गंवाया।
20वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत ने छठा विकेट गंवाया। रविंद्र जडेजा 14 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट गेराल्ड कोएत्जी ने लिया। भारत ने जडेजा का विकेट 180 के स्कोर पर गंवाया। उसकी अगली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह भी आउट हो गए।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले भारत को पांचवां झटका लग गया है। जितेश शर्मा 3 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट कप्तान एडेन मार्करम ने लिया। जितेश शर्मा को ईशान किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया। वहीं रिंकू सिंह ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। रिंकू की ये पहली इंटरनेशनल फिफ्टी है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव 56 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। भारत ने सूर्या के रूप में चौथा विकेट गंवाया है। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्या एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में लॉन्ग ऑफ पर अपना कैच थमा बैठे। सूर्या ने 36 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। सूर्या का विकेट गिरने के बाद जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली है। सूर्या ने फिफ्टी पूरी कर ली है। सूर्या ने 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह उनकी पांचवीं टी20 पारी में चौथी फिफ्टी है।
तिलक वर्मा का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 84/3 है। सूर्यकुमार यादव 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिंकू 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने यशस्वी जायसवाल (0), शुभमन गिल (0) और तिलक वर्मा (29) का विकेट गंवाया है।
55 के स्कोर पर भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। तिलक वर्मा 29 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक वर्मा का विकेट गेराल्ड कोएत्जी ने लिया। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। तिलक वर्मा ने 20 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल (0) और शुभमन गिल (0) का विकेट गिर जाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अफ्रीकी गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी है। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 53/2 है। 6 के स्कोर पर गिल और यशस्वी आउट हो चुके थे। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 15 रन पूरे करते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। गेंद के लिहाज से उनके ये फास्टेस्ट 2000 रन हैं।
मार्को यान्सेन के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में तिलक वर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19 रन ओवर में बटोर लिए। तिलक वर्मा ने इस ओवर में 1 छक्का और 3 चौके जड़े। इस ओवर में एक फ्री हिट भी मिली। 3 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 25/2 है। तिलक वर्मा 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत को 6 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। शुभमन गिल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। गिल का विकेट लिजाद विलियम्स को मिला। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। गिल का विकेट गिरने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 0 पर ही पहला झटका लग गया है। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। मार्को यान्सेन ने जायसवाल का विकेट लिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्जी, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच गकेबहरा स्थित सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे टॉस होना था, जब बूंदाबांदी हो रही थी तब ऐसा लगा था कि समय पर टॉस नहीं हो पाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
अब भी बूंदाबांदी हो रही है। कवर लगे हुए हैं। चीजें अच्छी नहीं दिख रही हैं। इसकी बहुत कम संभावना है कि टॉस समय पर होगा।
सेंट जॉर्ज पार्क से अच्छी खबर नहीं आ रही है। गकेबहरा में बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, अभी हल्की बूंदा-बांदी है। बीसीसीआई ने X पर लिखा, टॉस होने में लगभग 40 मिनट बचे हैं और हमें लगातार बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।
गकेबेरहा से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। उम्मीद है कि आज बारिश नहीं होगी और हमें पूरे 20 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
बारिश की वजह से मैच न होना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब है। डरबन टी20 धुलने के बाद टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारियों को परखने के लिए सिर्फ 5 टी20 मैच बचे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 और अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच। जिस तरह से टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव होता है वह देख यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि टी20 वर्ल्ड कप में कौन चुना जाएगा और कौन नहीं? हालांकि, यशस्वी जायवाल, शुभमन गिल,इशान किशन, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों के पास अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका है। अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन करने का फायदा मिल सकता है। टी 20 वर्ल्ड कप के लिए जब टीम चुनी जाएगी तब इसे ध्यान में रखा जाएगा। इससे पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम 4-1 से सीरीज जीती थी।