IND vs SA U19 World Cup 2024 Live Cricket Score: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लुहआन प्रैटोरियस और रिचर्ड ने अर्धशतकीय पारियां खेली। भारत के लिए राज लिमबानी ने तीन विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन धास और उदय सहारन के बीच पांचवें विकेट की 171 रन की साझेदारी से भारत ने 48.5 ओवर में आठ विकेट पर 248 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Live Updates

India vs South Africa Under 19 World Cup 2024 Semi Final:भारत ने साउथ अफ्रीका को दो विकेट से हराया।।

21:25 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 2 विकेट से जीता मैच

भारतीय टीम ने दो विकेट से रोमांचक सेमीफाइनल अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने छठे खिताब के लिए अपनी दावेदारी कायम रखी है। साउथ अफ्रीका के दिए गए लक्ष्य के जवाब में 32 रन पर चार विकेट खोने के बावजूद भारत ने सचिन दास उदय सहारन के अर्धशतक के दम पर जीत हासिल की।

21:24 (IST) 6 Feb 2024
राज लिमबानी का विजयी चौका

49वें ओवर की शुरुआत में उदय सहारने ने कवर्स पर चौका जमाया। वहीं इस ओवर में दो गेंदे वाइड भी रही। चौथी गेंद पर उदय सहारन रनआउट हो गए। इसके बाद अगले राज लिमबानी ने चौका जमाकर टीम की जीत तय कर दी।

21:12 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: मुरुगन अश्विन रनआउट

राइली नॉर्टन की गेंद पर मुरुगन अश्विन रनआउट हो गए। वह शॉट खेलने के बाद रन लेने दौड़े, क्रीज के बेहद करीब आकर भी उन्होंने डाइव मारने की कोशिश नहीं की और मारेस ने डायरेक्ट हिट के साथ पारी का अंत किया।

21:11 (IST) 6 Feb 2024
IND vs SA Live score: भारत ने खोया छठा विकेट

47वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरावेल्ली अवानीश राइली नॉर्टन को कैच दे बैठे। क्वेना एक बार फि टीम की मैच में वापसी करा दी। मैच अब दिलचस्प हो गया है। भारत ने छह विकेट खो दिए हैं।

20:56 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: सचिन दास आउट

43वें ओवर में क्वेना मफाका ने सचिन दास को आउट करके टीम को सफलता दिलाई। दास पेस को अच्छे से जज नहीं कर पाए। उन्होंने कवर्स पर गेंद को खेला और डेविड टीगर को कैच दे बैठे। वह शतक से चूक गए। 95 गेंदों में 96 रन बनाकर वह लौट गए। पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जमाया।

20:24 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: उदय सहारन का अर्धशतक

साउथ अफ्रीकी कप्तान हुआन जेम्स की गेंद पर भारतीय कप्तान उदय सहारन ने कवर्स पर बाउंड्री लगाई। इस बाउंड्री के साथ ही सहारन ने अपने अर्धशतक पूरा किया। कप्तान ने मुश्किल समय में अहम पारी खेली।

20:12 (IST) 6 Feb 2024
IND vs SA Live score: साउथ अफ्रीका दबाव में

भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका अब लक्ष्य से दूर होता दिख रहा है। उनके गेंदबाज उदय और सचिन की साझेदारी का तोड़ नहीं निकाल पा रही है।

19:58 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: सचिन दास और उदय की शतकीय साझेदारी

सचिन दास और उदय सहारन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत अब जीत से 100 रन दूर है। इस साझेदारी ने साउथ अफ्रीका को दबाव में डाल दिया है।

19:39 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: सचिन दास का अर्धशतक

28वें ओवर में सचिन दास ने तीसरी गेंद पर मिड विकेट पर चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। सचिन ने कप्तान उदय के साथ ऐसे समय पर साझेदारी की है जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। यह पारी भारत को जीत के रास्ते पर ले जा सकती है।

19:38 (IST) 6 Feb 2024
IND vs SA Live score: सचिन दास ने लगाए बैक टू बैक चौके

23वें ओवर में भारत के खाते में 12 रन दिए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर सचिन दास ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। वहीं अगले ओवर में कप्तान जेम्स ने चार ही रन दिए।

19:21 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: सचिन दास ने जमाया चौका

21वें ओवर में स्टीव स्टॉक ने 6 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर सचिन दास ने मिड विकेट और मिड ऑन के बीच गैप में चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद नो बॉल रही।

18:50 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मुश्किल में भारत

मैच का पहला ड्रिंक्स ब्रेक हो चुका है। भारत की स्थिति फिलहाल अच्छी नहीं है। उन्होंने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने पहले ही गेंद से दबाव बनाया जिसका असर टीम इंडिया के स्कोर पर नजर आ रहा है।

18:37 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: प्रियांशू मोलिया आउट

प्रियांशू मोलिया भी टिस्ट्रन लूस का शिकार बने। मोलिया ने गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और कीपर लुहआन ने कैच लपका। प्रियांशू केवल 5 ही रन बना सके। भारत अब काफी दबाव में आ चुके हैं।

18:34 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: अर्शिन कुलकर्णी आउट

ट्रिस्टन लूस ने 10वें ओवर में अर्शिन कुलकर्णी को आउट करके अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई।

18:21 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: कुलकर्णी का शानदार छक्का

सातवें ओवर में कुलकर्णी ने मफाका की गेंद पर शानदार छक्का जमाया। इसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और फिर वह मुड़ गए। मैच में माहौल गर्म होता दिख रहा है।

17:58 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मुशीर खान भी आउट

भारत ने चौथे ओवर में अपना दूसरा विकेट खो दिया। दूसरी गेंद पर मुशीर खान ने बड़े ही अजीब तरीके से गेंद को खेलने की कोशिश की और दूसरी स्लिप पर कप्तान जेम्स को कैच दे बैठे। 12 गेंदों में मुशीर 4ही रन बना सके।

17:53 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: मुशीर-अर्शिन की सधी हुई बल्लेबाजी

तीन ओवर बाद भारत का स्कोर 8 रन पर पहुंच गया है। मुशीर खान और अर्शिन कुलकर्णी बहुत संभलकर खेल रहे हैं। भारत अगर अब विकेट खो देता है तो वह दबाव में आ जाएगा।

17:40 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: पहली ही गेंद पर आदर्श सिंह आउट

साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर भारत को झटका दिया। ओपनर आदर्श सिंह डिफेंड करना चाह रहे थे लेकिन गेंद ग्लव्स पर लगी और विकेटकीपर लुहआन ने कैच लपका। क्वेना मफाका के खाते में पहला विकेट।

17:09 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 245 का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 244 रन बनाए। पहले 10 ओवर में उन्होंने 81 रन बनाए थे। इसके बाद उनकी रनों की गति धीमी रही लेकिन आखिरी में उन्होंने तेजी से रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की ओर से लुहआन ने 76 और रिचर्ड ने 64 रनों की पारी खेली। वहीं भारत की ओर से राज लिमबानी ने तीन और मुशीर खान ने दो विकेट हासिल किए।

17:06 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ट्रिस्टन लूस ने आखिरी ओवर में जोड़े रन

आखिरी ओवर में ट्रिस्टन लूस ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया। वहीं इसकी अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में साउथ अफ्रीका ने 15 रन जोड़े।

16:55 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: हुआन जेम्स आउट

48वें ओवर में राज लिमबानी ने पहले चौका खाया और फिर तीन गेंद पर कप्तान हुआन जेम्स को आउट किया। जेम्स के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और विकेटकीपर अवानीश ने कैच लपका। जेम्स 19 गेंदों में 26 रन ही बना सके।

16:49 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: रिचर्ड हुए आउट

47वें ओवर की तीसरी गेंद पर नमन तिवारी ने रिचर्ड सेलेट्सवेन 64 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। रिचर्ड ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकि प्रियांशू मोलिया ने कैच लपक लिया। भारत को बड़ी सफलता।

16:46 (IST) 6 Feb 2024
IND vs SA Live score: राज लिमबानी का महंगा ओवर

46वें ओवर में राज लिमबानी ने 16 रन लुटाए। ओवर की दूसरी गेंद पर हुआन जेम्स ने पुल करके चौका जमाया। इसके बाद रिचर्ड ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौके जमाए।

16:39 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: सौम्य पांड ने खाया छक्का

45वें ओवर में सौम्य पांड को छक्का खाना पड़ा। कप्तान हुआन जेम्स ने दूसरी गेंद पर एक घुटने पर जाकर लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया।

16:27 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका

सौम्य पांडे ने 43वें ओवर में भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। ओवर की दूसरी गेंद पर डेवान मारियास भी स्लॉग स्वीप की कोशिश में थे लेकिन गेंद एम अभिषेक के हाथों में गई। साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

16:22 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ओलिवर भी आउट

मुशीर खान ने ओलिवर को आउट किया। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर ओलिवर ने स्लॉग स्वीप की कोशिश की लेकिन गेंद सचिन दास के हाथों में गई। ओलिवर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

16:17 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: विटहेड के खिलाफ फील्डिंग में बाधा के कारण आउट करने की अपील

प्रियांशू मोलिया के ओवर की आखिरी गेंद पर भारत ने फील्डिंग में बाधा के लिए ओलिवर विटहेड को आउट करने की अपील की। विटहेड ने रिवर्स स्वीप की कोशिश की गेंद उछल गई, विकेटकीपर कैच लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ओलिवर उनसे टकरा गए। अंपायर्स ने चर्चा की और फैसला किया कि ओलिवर नहीं जानते थे कि गेंद कहां है और इसलिए उन्हें आउट नहीं दिया।

16:04 (IST) 6 Feb 2024
India vs South Africa Live Score: मुशीर खान का महंगा ओवर

मुशीर खान का महंगा जिसमें उन्होंने 12 रन लुटाए। ओवर की दूसरी गेंद पर ओलिवर ने स्वीप किया और मिड विकेट पर चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर रिचर्ड ने स्लॉग स्वीप के साथ छक्का जड़ दिया।

15:38 (IST) 6 Feb 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मुशीर खान ने लहुआन को किया आउट

31वें ओवर में जाकर आखिरकार मुशीर खान ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने लहुआन को आउट करके रिचर्ड के साथ उनकी मजबूत साझेदारी को तोड़ा। लहुआम ने शॉर्ट मिड विकेट पर गेंद कोखेला और एम अभिषेक ने रिवर्स कप के साथ कैच लपका। 102 गेंदों में 76 रन बनाकर लहुआन पवेलियन लौटे।

15:31 (IST) 6 Feb 2024
IND vs SA Live score: लुहान और रिचर्ड की अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने 20 ओवर पहले विकेट हासिल किया था। लुहान और रिचर्ड ने तबसे अब तक 123 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी कर ली है। टीम का नेट रनरेट भले ही 3.98 का हो लेकिन वह भारतीय बल्लेबाजों के सब्र का इम्तिहान लेने में कामयाब हो रहे हैं।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहा भारत मंगलवार को यहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। गत चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांच जीत की बदौलत अंतिम चार में जगह बनाई है और लगभग सभी मुकाबलों में टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दबदबा बनाया है। भारतीय टीम किसी विशेष खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है बल्कि जरूरत पड़ने पर सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। बल्लेबाज जहां ढेरों रन बनाने में सफल रहे तो वहीं गेंदबाजों को विरोधी टीमों को समेटने में सफलता मिली और जीत का अंतर भी अच्छा खासा रहा। दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 18 साल के मुशीर खान मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।