IND vs SA: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब के लिए जमकर रन बना रहे भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में ज्यादा नहीं चला। अभिषेक ने इस सीरीज के दूसरे मैच में न्यू चंडीगढ़ में रफ्तार तो पकड़ी थी, लेकिन मार्को यानसेन ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 8 गेंदों पर 2 छक्कों के साथ 17 रन की पारी खेली और ऐसा लग रहा था कि वो अपने घरेलू मैदान पर गरजेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभिषेक ने ये रन 212.50 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। यही नहीं इस पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता हासिल की और टी20आई में भारत की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।

IND vs SA: तिलक वर्मा ने 5 छक्का लगा वर्ल्ड क्रिकेट में मचा दिया तहलका और बने नंबर 1, देखते रह गए सूर्यकुमार यादव

अभिषेक शर्मा ने कोहली को छोड़ दिया पीछे

भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब भारत की तरफ से टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि विराट कोहली को उन्होंने पीछे धकेल दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली 17 रन की पारी के दम पर अभिषेक ने साल 2025 में अब तक टी20आई में कुल 790 रन बना लिए हैं और वो कोहली से आगे निकल गए। कोहली ने साल 2022 में 781 रन बनाए थे।

भारत की तरफ से टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं जिन्होंने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी सूर्या ही हैं जिन्होंने साल 2023 में 733 रन बनाए थे जबकि शिखर धवन ने साल 2018 में 689 रन बनाए थे और वो लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 656 रन बनाकर लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

भारत की तरफ से T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

1164 रन – सूर्यकुमार यादव (2022)
790 रन – अभिषेक शर्मा (2025)
781 रन – विराट कोहली (2022)
733 रन – सूर्यकुमार यादव (2023)
689 रन – शिखर धवन (2018)
656 रन – रोहित शर्मा (2022)
641 रन – विराट कोहली (2016)
607 रन – हार्दिक पांड्या (2022)