IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अच्छी पारी खेली और 18 गेंदो पर 3 छक्के और 3 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली। अभिषेक ने ये रन 194.44 की स्ट्राइक रेट के साथ खेली और फिर आउट हुए। अभिषेक ने इस मैच की पहली ही गेंद पर शानदार छक्के से शुरुआत की। और साल 2025 में ये तीसरा मौका था जब किसी मैच की पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया।

अभिषेक ने साल 2025 में तीसरी बार पहले गेंद पर लगाया छक्का

अभिषेक ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला और साल 2025 में तीसरा मौका रहा जब उन्होंने टी20आई मैच में पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इस मैच से पहले अभिषेक ने इसी साल दुबई में हैदर अली की गेंद पर और फिर शाहीद अफरीदी की गेंद पर एशिया कप 2025 के दौरान पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

भारत की तरफ से T20I में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बैटर

आदिल राशिद की गेंद पर रोहित शर्मा, अहमदाबाद, 2021
सिकंदर रजा की गेंद पर यशस्वी जयसवाल, हरारे, 2024
जोफ्रा आर्चर की गेंद पर संजू सैमसन, वानखेड़े, 2025
अभिषेक शर्मा, हैदर अली की गेंद पर, दुबई, 2025
शाहीन अफरीदी की गेंद पर अभिषेक शर्मा, दुबई, 2025
लुंगी नगिडी की गेंद पर अभिषेक शर्मा, धर्मशाला, 2025

अभिषेक-गिल ने की रोहित-राहुल की बराबरी

तीसरे वनडे मैच में पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। ये साल 2025 में टी20आई में दोनों के बीच 5वीं बार 50 प्लस की साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने अब एक साल में टी20आई में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की साझेदारी करने के मामले में रोहित शर्मा और केएल राहुली की बराबरी पर आ गए। रोहित और राहुल ने साल 2021 में 5 बार ऐसा किया था।

एक साल में T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की साझेदारी

5 – रोहित/राहुल (2021)
5 – अभिषेक/शुभमन (2025)
4 – रोहित/शिखर (2018)
4 – राहुल/विराट (2022)
4 – विराट/सूर्यकुमार (2022)