India vs Pakistan Asia Cup: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के तीसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। वनडे क्रिकेट में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 357 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। चोटिल होने के कारण नसीम शाह और हारिस रऊफ बल्लेबाजी करने नहीं आए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए। उन्होंने वनडे क्रिकेट में दूसरी बार 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ सुपर 4 में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच रविवार 10 सितंबर 2023 को बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। इस कारण इसे रिजर्व डे (सोमवार) में शिफ्ट किया गया। रिजर्व डे यानी सोमवार को बारिश होने के कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। भारतीय समयानुसार शाम 4:40 बजे मैच शुरू हुआ। टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन से पारी की शुरुआत की। रविवार को जब बारिश के कारण मैच अगले दिन के लिए टाला गया था तब टीम इंडिया का यही स्कोर था। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए। विराट कोहली 94 गेंद पर 122 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल ने 106 गेंद पर नाबाद 111 रन बनाए। दोनों के बीच 194 गेंद पर 233 रन की साझेदारी हुई। रविवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। दोनों ने अपने-अपने अर्द्धशतक पूरे किए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव के साथ उतरे। जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद शमी की जगह मौका मिला। वहीं श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल आए। भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को कोलंबो में मैच होगा।
पढ़ें भारत-श्रीलंका मैच से जुड़े अपडेट्स
Asia Cup, 2023
Pakistan
128 (32.0)
India
356/2 (50.0)
Match Ended ( Day – Super Four – Match 3 )
India beat Pakistan by 228 runs
India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत ने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की ।
इस जीत के साथ सुपर 4 में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर। भारत का रन रेट +4.560 हो गया है। वही पाकिस्तान का रन रेट -1.892। भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान तीनों के 2-2 अंक हैं। पाकिस्तान ने 2 मैच खेल लिए हैं। भारत और श्रीलंका बुधवार को दूसरा मैच खेलेंगे।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 229 रन से हरा दिया। 357 रन का टारगेट चेज करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 32 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाए। फहीम अशरफ को आउट करके कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजकर 5वां विकेट झटका। उन्होंने 4 रन बनाए। शाहीन अफरीदी 7 रन बनाकर नाबाद रहे। चोटिल होने के कारण नसीम शाह और हारिस रऊफ बल्लेबाजी करने नहीं आए।
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान पर कहर बरपा दिया है। उन्होंने 4 विकेट ले लिए हैं। पाकिस्तान बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है। कुलदीप ने इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। फहीम अशरफ 2 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 29.3 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए 238 रन की दरकार।
कुलदीप यादव ने शादाब खान को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 27.4 ओवर में 6 विकेट 110 रन बनाए। जीत के लिए 247 रन की दरकार। फहीम अशरफ नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। इफ्तिखार अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर।
अगहा सलमान को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 23 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 24 ओवर में 5 विकेट पर 96 रन। जीत के लिए 261 रन की दरकार। इफ्तिखार अहमद 8 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान के बल्लेबाज अगहा सलमान चोटिल हो गए हैं। वह टोपी पहनकर बैटिंग कर रहे थे। रविंद्र जडेजा की गेंद को उन्होंने पैडल स्वीप करने की कोशिश की। आंख के नीचे गेंद लगी और खून निककलने लगा। पाकिस्तान की टीम ने 21 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। अगहा सलमान 15 और अफ्तिखार अहमद 3 रन बनाकर क्रीज पर। इस दौरान अगहा सलमान का कनकशन टेस्ट भी हुआ। वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं।
कुलदीप यादव ने फकर जमां को पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन। जीत के लिए 280 रन की दरकार। अगहा सलमान 12 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 280 रन की दरकार। फकर जमां 27 और अगहा सलमान 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई।
शार्दुल की यह गेंद ऑफ स्टम्प के करीब लेंथ बॉल थी। गिरने के बाद बाहर निकली। रिजवान ने बॉल को ऑन साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले को चूम और विकेटकीपर केएल राहुल के पास पहुंच गई। केएल राहुल ने आसान सा कैच लपक लिया। रिजवान दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिजवान की जगह आगा सलमान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 47 रन है।
पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। बारिश के बाद शार्दुल ठाकुर पहला ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रिजवान ने एक रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर फखर जमान ने एक रन लिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन की राह दिखाई।
कोलंबो में बारिश रुक गई है। अंपायर्स ने मुआयना कर लिया है। स्थानीय समयानुसार 21:20 बजे पाकिस्तान की पारी शुरू होगी। यानी अब से करीब 6 मिनट बाद। कोई भी ओवर की कटौती नहीं हुई है। भारतीय खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के चारों ओर खड़े हैं। उनमें से कुछ क्षेत्ररक्षण अभ्यास कर रहे हैं।
कोलंबो में बारिश की लुका-छिपी जारी। करीब आधा घंटे पहले बारिश रुक गई थी। हालांकि, अब फिर शुरू हो गई है। मैदान को फिर से कवर्स से ढक दिया गया है।
टारगेट रिवाइज्ड हुआ तो पाकिस्तान को यह लक्ष्य मिलेगा।
20 ओवर में 200 रन
22 ओवर में 216 रन
24 ओवर में 230 रन
25 ओवर में 237 रन
26 ओवर में 244 रन
30 ओवर में 267 रन
कोलंबो में बारिश रुक गई है और कवर्स हटने लगे हैं। मैदान पर मौजूद अंपायर्स हेड क्यूरेटर के साथ बातचीत कर रहे हैं। तीनों को छोड़कर किसी ने भी छाता नहीं लगा रखा है। इसका मतलब साफ है कि अभी बारिश या तो नहीं हो रही है या थोड़ी बहुत बूंदाबांदी हो रही है।
कोलंबो में बारिश जारी है। अब यह थोड़ी तेज हो गई है। डकवर्थ लुईस पद्धित से मैच का नतीजा निकलने के लिए पाकिस्तान को कम से कम 20 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो अंक साझा किए जाएंगे। हालांकि, उसके लिए अभी करीब 3 घंटे बाकी हैं। टारगेट रिवाइज्ड हुआ तो पाकिस्तान को यह लक्ष्य मिलेगा।
20 ओवर में 200 रन
22 ओवर में 216 रन
24 ओवर में 230 रन
25 ओवर में 237 रन
26 ओवर में 244 रन
30 ओवर में 267 रन
कोलंबो में बारिश के कारण मैच फिर से रुक गया है। मैच रोके जाने तक पाकिस्तान ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए थे। जीत के लिए 313 रन की दरकार फखर जमां 14 और मोहम्मद रिजवान 1 रन बनाकर क्रीज पर। इमाम उल हक 9 और बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।
बाबर आजम भारत के खिलाफ फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हार्दिक पंड्या ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर बाबर आजम को क्लीन बोल्ड किया। बाबर आजम 24 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बाबर आजम की जगह मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। हार्दिक ने पांचवीं गेंद पर रिजवान को बीट हुआ। ऐसा लगा की गेंद उनके बल्ले से लगकर केएल राहुल के दस्तानों में समाई है। रोहित शर्मा ने DRS लिया, लेकिन टीवी रिप्ले में गेंद आउटसाइड पिच हुई थी और बल्ले की जगह पैड के ऊपर हिस्से लगकर गई थी। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 44 रन है।
छठा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। सिराज की पहली तीन गेंद डॉट रहीं। चौथी गेंद पर फखर जमान ने अपना खाता खोला। फखर जमान ने 12वीं गेंद पर अपना खाता खोला। हालांकि, इस ओवर में बाबर आजम अपना खाता नहीं खोला पाए।
जसप्रीत बुमराह 5वां ओवर राउंड द विकेट लेकर आए। पहली गेंद पर इमाम कोई रन नहीं ले पाए। बुमराह की दूसरी गेंद लेंथ बॉल थी। वह ऑफ स्टम्प पर गिरकर बाहर की ओर निकली। इमाम ने सीधे बल्ले से रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैट के किनारा लेती हुई पहली स्लिप की ओर निकली। वहां शुभमन गिल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इमाम 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इमाम की जगह बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह अगली 4 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। पांच ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है। फखर जमान का भी अब तक खाता नहीं खुला है।
दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। उनकी भी दूसरी गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर इमाम-उल-हक ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर दौड़कर एक रन पूरा किया। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है। इमाम-उल-हक के पांच रन हैं। फखर जमान ने अब तक खाता नहीं खोला है।
इनिंग ब्रेक खत्म होने के बाद पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने पहली गेंद का सामना किया। फखर बुमराह की पहली 2 गेंद में कोई रन नहीं बना पाए। तीसरी गेंद वाइड रही। विकेट के पीछे इशान किशन भी उसको पकड़ नहीं पाए और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। इस तरह पाकिस्तान का खाता खुला और उसे 5 रन मिले।
टीम इंडिया ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए। पाकिस्तान को 357 रन का टारगेट दिया। विराट कोहली ने 94 गेंद पर 122 रन बना। केएल राहुल ने 106 गेंद पर 111 रन बनाए। दोनों के बीच 194 गेंद पर 233 रन की साझेदारी हुई। फहीम अशरफ के ओवर में 18 रन बने।
विराट कोहली का शतक पूरा। टीम इंडिया ने 47.2 ओवर में 2 विकेट पर 322 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 100 और विराट कोहली 100 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 178 गेंद पर 199 रन की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया ने 47 ओवर में 2 विकेट पर 319 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 100 और विराट कोहली 97 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 175 गेंद पर 196 रन की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया ने 43 ओवर में 2 विकेट पर 280 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 82 और विराट कोहली 76 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 151 गेंद पर 157 रन की साझेदारी हुई।
विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है। टीम इंडिया ने 39 ओवर में 2 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 71 और विराट कोहली 50 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 38 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 49 और केएल राहुल 66 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 121 रन पर 114 रन की साझेदारी। कोलंबो में फिर मौसम खराब हो गया है। ग्राउंडसमैन कवर्स को लेकर तैयार हैं।
टीम इंडिया ने 37 ओवर में 2 विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और केएल राहुल 65 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 115 रन पर 108 रन की साझेदारी। शादाब खान के ओवर में 3 रन बने।
केएल राहुल ने अर्धशतक ठोक दिया है। विराट कोहली 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 34.1 ओवर में 2 विकेट पर 205 रन। विराट कोहली 33 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 91 गेंद पर 81 रन की साझेदारी।
टीम इंडिया ने 30 ओवर में 2 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 31 और विराट कोहली 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 73 गेंद पर 52 रन की साझेदारी हुई। शाहीन अफरीदी के ओवर में 8 रन बने।
रिजर्व डे पर भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया का स्कोर 25 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन। केएल राहुल 19 और विराट कोहली 9 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 43 गेंद पर 27 रन की साझेदारी हुई।
India vs Pakistan Asia Cup 2023:भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में मैच बारिश से धुल गया था। सुपर-4 में भी मैच धुलने की पूरी संभावना है। पल्लीकेले में बारिश से पहले टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी हो गई थी। पाकिस्तानी पेस अटैक से सामने भारतीय शीर्ष क्रम फेल रहा था। इशान किशन और हार्दिक पांड्या की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 266 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को कोलंबो में पाकिस्तानी पेस अटैक की तिकड़ी के खिलाफ रन बनना होगा। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने टूर्नामेंट में कहर मचाकर रखा है। शादाब खान परेशानी का सबब हैं। बीच के ओवर्स में विकेट नहीं मिल पा रहा है।