T20 WC India vs Pakistan Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के ग्रुप-2 में भारत ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान रविवार को 4 विकेट से हरा दिया। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत ने 160 का टारगेट 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल किया। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने नाबाद 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए।

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में नसीम शाह ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर रोहित शर्मा आउट हो गए। छठे ओवर में सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। पावरप्ले में 31 रन बने और 3 विकेट गिरे। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा। पावरप्ले में टीम ने 2 विकेट खोए और 32 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान को शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने संभाला। इफ्तिखार अहमद को अर्धशतक जड़ने के बाद मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। शाहीन शाह अफरीदी रंग में नहीं दिखे।

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर देखने के लिए क्लिक करें 

इसके बाद हार्दिक ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को आउट किया। अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में शाहीन अफरीदी को आउट किया। शान मसूद 52 और आसिफ अली 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर के साथ मैदान पर उतरा। पाकिस्तान ने भी दो स्पिनर और तीन गेंदबाज को मौका दिया।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

India 
160/6 (20.0)

vs

Pakistan  
159/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 4 )
India beat Pakistan by 4 wickets

Live Updates

India vs Pakistan Match: भारत के लिए हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए।

17:24 (IST) 23 Oct 2022
आखिरी ओवर का रोमांच

मोहम्मद नवाज ने पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया। नए बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। अगली गेंद पर 1 रन आया। विराट कोहली स्ट्राइक पर। तीसरी गेंद पर 2 रन बने। चौथी गेंद पर छक्का लगा। हाई फुलटॉस के कारण नो बॉल हुआ। फ्री हिट पर वाइड गेंद। अगली गेंद पर कोहली बोल्ड हुए, लेकिन फ्री हिट के कारण वह आउट नहीं हुए और 3 रन बाय के मिले। 2 गेंद पर 2 रन की दरकार। 5 वीं गेंद पर दिनेश कार्तिक स्टंप हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए। नवाज ने वाइड की। 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत। अश्विन ने जीत दिलाई।

17:06 (IST) 23 Oct 2022
टीम इंडिया को जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रनों की जरूरत

टीम इंडिया ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रनों की जरूरत। हार्दिक पांड्या 38 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली 61 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 71 गेंदों पर 98 रनों की साझेदारी हुई।

16:55 (IST) 23 Oct 2022
टीम इंडिया को जीत के लिए 24 गेंदों पर 54 रनों की जरूरत

टीम इंडिया ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंदों पर 54 रनों की जरूरत। हार्दिक पांड्या 34 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली 43 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 59 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी हुई।

16:50 (IST) 23 Oct 2022
टीम इंडिया को जीत के लिए 30 गेंदों पर 60 रनों की जरूरत

टीम इंडिया ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंदों पर 60 रनों की जरूरत। हार्दिक पांड्या 32 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली 42 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 53 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी हुई।

16:42 (IST) 23 Oct 2022
टीम इंडिया को जीत के लिए 42 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत

टीम इंडिया ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत। हार्दिक पांड्या 29 और विराट कोहली 28 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों की बीच 41 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी हुई।

16:26 (IST) 23 Oct 2022
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या पर दरोमदार

टीम इंडिया ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 45 रन बनाए हैं। विराट कोहली 12 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 60 गेंदों पर 115 रनों की जरूरत।

16:12 (IST) 23 Oct 2022
अक्षर पटेल रन आउट हुए

अक्षर पटेल रन आउट हुए। उन्होंने 2 रन बनाए। टीम इंडिया संकट में दिखाई दे रही है। 6.1 ओवर में 4 विकेट पर 31 रन बनाए हैं। विराट कोहली 9 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 83 गेंद पर 129 रन की जरूरत।

16:07 (IST) 23 Oct 2022
सूर्यकुमार यादव को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा

सूर्यकुमार यादव शानदार लय में दिख रहे थे। वह 15 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर आउट हुए। टीम इंडिया ने 5.3 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन बनाए हैं। जीत के लिए 87 गेंदों 134 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल आए हैं।

15:55 (IST) 23 Oct 2022
हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा को किया आउट

हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा को 4 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 3.2 ओवर में 2 विकेट पर 10 रन। विराट कोहली 2 रन बनाकर क्रीज पर।

15:47 (IST) 23 Oct 2022
नसीम शाह ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा

टीम इंडिया को नसीम शाह ने केएल राहुल को पवेलियन भेजकर पहला झटका दिया। उन्होंने 4 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 1.5 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन। रोहित शर्मा 3 रन बनाकर क्रीज पर।

15:43 (IST) 23 Oct 2022
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर। शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी शुरू की। पहले ओवर में 5 रन बने। रोहित शर्मा 3 और केएल राहुल 2 रन बनाकर क्रीज पर।

15:23 (IST) 23 Oct 2022
भारत को 160 का टारगेट मिला

भुवनेश्वर कुमार ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन अफरीदी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। सिर्फ 8 रन दिए। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत को 160 का टारगेट मिला।

15:17 (IST) 23 Oct 2022
19वें ओवर में अर्शदीप ने 14 रन दिए

19वें ओवर में अर्शदीप ने 14 रन दिए। पाकिस्तान का स्कोर 19 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन। शान मसूद 51 और शाहीन अफरीदी 16 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार करेंगे।

15:03 (IST) 23 Oct 2022
अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को भेजा पवेलियन

अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को 2 रन पर पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 16.4 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन। शान मसूद 40 रन बनाकर क्रीज पर।

15:00 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK Live: मोहम्मद नवाज को पांड्या ने भेजा पवेलियन

हार्दिक पांड्या ने शानादर गेंदबाजी की। उन्होंने मोहम्मद नवाज को 9 रन पर पवेलियन भेजा। नवाज ने ओवर में 2 चौके लगाए और 5वीं गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन।

14:49 (IST) 23 Oct 2022
पांड्या ने हैदर अली को भेजा पवेलियन

हार्दिक पांड्या 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदर अली को 2 रन पर पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 14 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन शान मसूद 30 रन बनाकर क्रीज पर। पांड्या ने ओवर में 2 विकेट लिए और 2 रन दिए।

14:44 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK Live: हार्दिक पांड्या ने शादाब खान को पवेलियन भेजा

हार्दिक पांड्या ने शादाब खान को 5 रन पर पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन। शान मसूद 30 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर हैदर अली आए हैं।

14:40 (IST) 23 Oct 2022
मोहम्मद शमी ने खतरनाक दिख रहे इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा

मोहम्मद शमी ने खतरनाक दिख रहे इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 गेंदों पर 51 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर शादाब खान आए हैं। पाकिस्तान का स्कोर 12.2 ओवर में 91 रन पर 3 विकेट।

14:36 (IST) 23 Oct 2022
इफ्तिखार अहमद ने जड़ा अर्धशतक

अक्षर पटेल के ओवर में इफ्तिखार अहमद ने तीन छक्के जड़े। ओवर में 21 रन बने। पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन। इफ्तिखार अहमद 51 और शान मसूद 30 रन बनाकर क्रीज पर।

14:28 (IST) 23 Oct 2022
पाकिस्तान को शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने संभाला

पाकिस्तान को शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने संभाल लिया है। हार्दिक पांड्या ने 10 रन दिए। मसूद 29 और इफ्तिखार 21 रन बनाकर क्रीज पर। 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 60 रन।

14:20 (IST) 23 Oct 2022
शान मसूद और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर

पाकिस्तान ने 8 ओवर के बाद 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। शान मसूद 25 और इफ्तिखार अहमद 11 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 24 गेंदों पर 29 रनों की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 34 रन बने और 1 विकेट गिरा।

13:57 (IST) 23 Oct 2022
अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान को भेजा पवेलियन

अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान को चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंदों पर 4 रन बनाएष पाकिस्तान का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट पर 15 रन। शान मसूद 9 रन बनाकर क्रीज पर।

13:46 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हो रही दिक्कत

पाकिस्तान के बल्लेबाजों को दोनों ही ओवर में काफी दिक्कत हुई है। अर्शदीप की आखिरी गेंद पर चौका लगा। मोहम्मद रिजवान 4 और शान मसूद 1 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 6 रन।

13:43 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK: अर्शदीप सिंह ने बाबर को भेजा पवेलियन

पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट किया। पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन। नए बल्लेबाज के तौर शान मसूद आए हैं।

13:37 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK: भुवनेश्वर कुमार स्विंग से मोहम्मद रिजवान को किया परेशान

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मोहम्मद रिजवान दूसरी ही गेंद पर चोटिल हो गए। भुवी ने पूरे ओवर में रिजवान को परेशान किया। वाइड से पाकिस्तान का खाता खुला।

13:11 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान प्लेइंग 11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

13:10 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

13:09 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK Live: भारत ने चुनी गेंदबाजी

टीम इंडिया न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस मैच में 6 बल्लेबाज, 2 स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरेगी।

12:29 (IST) 23 Oct 2022
शाहीन शाह अफरीदी का रोहित शर्मा और केएल राहुल से मुकाबला होगा दिलचस्प

भारत-पाकिस्तान मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहीन शाह अफरीदी का टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल कैसे सामना करेंगे। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन ने दोनों को सस्ते में निपटा दिया था।

11:32 (IST) 23 Oct 2022
IND vs PAK: सुबह नहीं हुई बारिश, लेकिन मैच के दौरान पूरी संभावना

हालांकि, मैच से पहले मौसम के पूर्वानुमान में काफी सुधार हुआ है। देर रात बारिश हुई, लेकिन सुबह नहीं हुई। बारिश की संभावना घटकर 70% हो गई है। शहर में दोपहर और शाम के समय 2-5.5 मिमी बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान मैच होना है।

India vs Pakistan Match in Hindi: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2021 के बाद से तीन मैच हो चुके हैं। पाकिस्तान दो मौकों पर विजयी हुआ है जबकि भारत सिर्फ एक बार विजयी हुआ है। कुल मिलाकर 11 टी20 में भारत ने 8 और पाकिस्तान ने तीन जीते हैं। इस मैच में भारतीय टीम से एशिया कप और टी 20 विश्व कप में हार का बदला लेना चाहेगी। पिछली बार जब दोनों टीमों का 2021 टी20 विश्व कप में मैच हुआ था, तो पाकिस्तान ने दुबई में सुपर 12 मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर विश्व कप में अपने पड़ोसियों के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की थी। बाबर आजम ने नाबाद 68 रन बनाए थे, जबकि मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 79 रन बनाए थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के तीन बेशकीमती विकेट लिए थे। उन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा ।

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, शान मसूद, मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद हसनैन ।