भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में 5-3 से हराया। लगातार तीसरी बार भारत ने यह खिताब अपने नाम किया है। इस बार की कोचिंग की जिम्मेदारी पीआर श्रीजेश को निभा रहे थे। कोच बनन के बाद भारत ने पहली बार कोई खिताब जीता है। इसकी खुशी श्रीजेश के चेहरे पर भी साफ नजर आ रही थी।
हुंदल ने किए चार गोल
हुंदल ने चौथे, 18वें और 54वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और 47वें मिनट में मैदानी गोल दागा। भारत के लिए एक अन्य गोल दिलराज सिंह (19वें मिनट) ने किया। पाकिस्तान के लिए सूफियान खान (30वें और 39वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल किया।
पाकिस्तान ने की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही शाहिद के मैदानी गोल से बढ़त बना ली। भारत ने कुछ सेकेंड बाद ही अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया जिससे हुंदल ने शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक पर पाकिस्तान के गोलकीपर के दाईं ओर से गोल में पहुंचाकर टीम को बराबरी दिला दी।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपने खेल में सुधार किया और 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिससे हुंदल ने गोल में बदला। एक मिनट बाद दिलराज के एक बेहतरीन मैदानी गोल करके भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया।
पाकिस्तान ने 30वें मिनट में सूफियान के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से स्कोर 2-3 किया। सूफियान ने 39वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को बराबरी दिला दी। भारत ने अंतिम क्वार्टर में 47वें मिनट में अपना तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन हुंदल के शॉट को पाकिस्तान के गोलकीपर मुहम्मद जंजुआ ने बचा लिया।
हुंदल ने हालांकि कुछ सेकंड बाद ही मैदानी गोल दागकर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। भारत ने अंतिम 10 मिनट में पाकिस्तान पर कड़ा दबाव बनाया और कुछ और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और हुंदल ने एक बार फिर बेहतरीन वैरिएशन से गोल करके टीम की 5-3 से जीत सुनिश्चित की।
भारत ने मंगलवार को सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर महाद्वीपीय टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया।
पाकिस्तान ने कोशिश की लेकिन वह आखिरी क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाया। भारत ने चौथे क्वार्टर में दो गोल करके लीड हासिल की और मैच अपने नाम किया।
भारतीय टीम का पांचवां गोल। अब टीम ने मैच में फिर से पकड़ बना ली है। भारत को 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और हुंदल सिंह ने एक बार फिर उसको गोल में बदल दिया। भारत अब मैच में 5-3 से आगे है।
अराएजीत हुंदल ने 47वें मिनट में भारत के लिए चौथा गोल किया। इस बार उन्होंने फील्ड गोल किया। इसके साथ ही उनकी हैट्रिक भी हो गई है। यह गोल भारत के लिए काफी अहम था कि इसी ने उनकी जीत की उम्मीद फिर से जगा दी है।
39वीं मिनट में पाकिस्तान की ओर से तीसरा गोल किया गया। उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला था और एक बार फिर सुफियान ने उसे गोल में बदला। मैच में अब 3-3 स्कोर बराबर हो गया है। भारत को अब खिताब जीतने के लिए किसी भी हाल में मुकाबला जीतना होगा।
भारत ने दूसरे हाफ में लीड को बढ़ाने की कोशिश में है। वह लगातार कोशिश में है हालांकि पाकिस्तान ने उनकी मुश्किल बढ़ा रखी है।
हाफ टाइम को खेल हो चुका है। भारत ने तीन और पाकिस्तान ने दो गोल किए। भारत की ओर से अराएजीत हुंदल ने दो और दिलराज सिंह ने एक गोल किया। वहीं पाकिस्तान की ओर से सुफियान खान और हनान सिंह ने गोल किए हैं।
पाकिस्तान की टीम ने एक बार फिर मैच में वापसी की है। सुफियान खान के कारण पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और भारत की बढ़त को कम किया।
भारत की ओर से दिलराज सिंह ने 19वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई। शानदार फील्ड गोल। डगआउट में खड़े पीआर श्रीजेश काफी खुश नजर आ रहे हैं।
भारत के अराएजीत सिंह हुंदल ने एक बार फिर कमाल किया। दूसरे क्वार्टर में उन्होंने फिर से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत ने 18वें मिनट में जाकर मैच में पहली बार बढ़त हासिल कर ली है।
पहले हाफ में भारत और पाकिस्तान की टीमें 1-1 से बराबरी पर है। टीम इंडिया के लिए बढ़त हासिल करना जरूरी है और वह इसी कोशिश में है। लगातार मूव बनाते रहे लेकिन पहले हाफ में उन्हें सफलता नहीं मिली।
भारत ने चौथे मिनट में गोल करके मैच में 1-1 से बराबरी की। अरजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। स्कोर अब 1-1 से बराबरी पर है।
पाकिस्तान ने मैच का पहला गोल दागा।
भारत और पाकिस्तान की टीमों ने मैदान पर अपना-अपना राष्ट्रगान गाया। अब मैच शुरू हो गया है।
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अब तक अपने सारे मैच जीते हैं। उन्होंने थाईलैंड को 11-0, जापान को 3-2 और चीनी ताइपे पर 16-0 से जीत हासिल की। वहीं कोरिया के खिलाफ 8-1 से हराया। सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया पर 3-1 की मजबूत जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई।
चैंपियन भारत पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब की हैट्रिक पर है। आज पाकिस्तान के साथ उनका खिताबी मुकाबला है।