IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर चरण के मुकाबले में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत की और शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ शाहीन ने गेंदबाजी की शुरुआत की और अभिषेक ने क्या शुरुआत की।
अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और रोहित शर्मा, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल तीनों का का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों पर पूरा किया।
अभिषेक ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का लगाने के साथ ही अभिषेक टी20आई में भारत की तरफ से पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। अभिषेक ने ये कमाल भारत की तरफ से दूसरी बार किया जबकि रोहित, संजू और यशस्वी ने टी20आई में पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कमाल सिर्फ एक-एक बार किया है। अभिषेक ने ये कमाल एशिया कप 2025 के दौरान ही किया।
T20I की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज (0.1 ओवर)
रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद (2021)
यशस्वी जायसवाल बनाम सिकंदर रजा (2024)
संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर (2025)
अभिषेक शर्मा बनाम हैदर अली (2025)
अभिषेक शर्मा बनाम शाहीन अफरीदी (2025)